कबड्डी में ब्लू डिफेंडर्स और रेड लायंस बने चैंपियन, वॉलीबॉल में रेड लायंस ने मारी बाजी; नींबू-चम्मच, केला और डक रेस में नन्हे-मुन्नों ने दिखाया उत्साह
सलेमपुर (देवरिया)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले सलेमपुर स्थित जी.एम. एकेडमी में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को खेल प्रतियोगिताओं की धूम रही। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों ने आयोजन को यादगार बना दिया। वहीं नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों की मासूमियत और खेल के प्रति उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कबड्डी और वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम
जी.एम. एकेडमी एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 के तीसरे दिन आयोजित टीम प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में ब्लू डिफेंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि रेड लायंस की टीम उपविजेता रही।
वहीं बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में रेड लायंस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मुकाबले में ब्लू डिफेंडर्स की टीम उपविजेता रही।


कबड्डी गर्ल्स का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का रहा। इसमें रेड लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता, जबकि येलो स्ट्राइकर्स को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। इसी क्रम में खो-खो के फाइनल मुकाबले में येलो स्ट्राइकर्स ने जीत दर्ज की, जबकि ब्लू डिफेंडर्स उपविजेता रही।
रेस प्रतियोगिता में राजनंदनी और आयुष ने हासिल किया प्रथम स्थान
रेस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजनंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशी दूसरे और आयुषी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में आयुष ने प्रथम तथा फहीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शौर्य और विवेक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नींबू-चम्मच दौड़ में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाई फुर्ती
विद्यालय परिसर में आयोजित नन्हे बच्चों की प्रतियोगिताओं में नींबू-चम्मच दौड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कक्षा द्वितीय के बालिका वर्ग में अनुष्का राय ने प्रथम तथा नव्या श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राघव चौहान प्रथम और ऋषभ द्वितीय रहे।
कक्षा प्रथम में अयांश ने प्रथम, कुशाग्र ने द्वितीय तथा आरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा तृतीय के बालिका वर्ग में आराध्या वर्मा प्रथम, अनिका गुप्ता द्वितीय और अन्या यादव तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अंश यादव ने प्रथम, आयुष मिश्रा ने द्वितीय तथा ओंकार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा चतुर्थ के बालिका वर्ग में साध्वी कुमारी प्रथम, रुहानिका द्वितीय और माही मिश्रा तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग में सत्यम यादव ने प्रथम तथा शिवांश वर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।


केला दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों के बीच दिखा रोमांचक मुकाबला
केला दौड़ प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कक्षा प्रथम के बालिका वर्ग में श्रद्धा ने प्रथम, काव्या यादव ने द्वितीय तथा अविका मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में शिवांश प्रताप सिंह प्रथम, कुनाल यादव द्वितीय और कुशाग्र पांडेय तृतीय रहे।
कक्षा द्वितीय के बालिका वर्ग में नव्या श्रीवास्तव ने प्रथम, ग्रेसिया ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अनिकेत प्रथम, दिव्यांश द्वितीय और विश्वा तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा तृतीय के बालिका वर्ग में दिव्या यादव ने प्रथम, दिव्या सिंह ने द्वितीय तथा कुमुद ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा चतुर्थ के बालिका वर्ग में अंशिका यादव प्रथम, शिल्पी यादव द्वितीय और अवेशी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में विक्रम ने प्रथम, सात्विक सिंह ने द्वितीय तथा उज्ज्वल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डक रेस, कोन कलेक्टिंग और बॉल कलेक्टिंग रेस में भी दिखा उत्साह


अन्य प्रतियोगिताओं में एलकेजी की कोन कलेक्टिंग रेस में आर्यन पांडेय और अनन्या तिवारी ने स्थान प्राप्त किया। नर्सरी की बॉल कलेक्टिंग रेस में स्वर्णिम तिवारी तथा आराध्या तिवारी विजेता रहे।
वहीं यूकेजी की डक रेस में बालक वर्ग से सौम्य राज ने प्रथम, आयुष प्रजापति ने द्वितीय तथा साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में माधवी प्रथम, नेहा द्वितीय और इशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
इन प्रतियोगिताओं के दौरान नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की फुर्ती, आपसी प्रतिस्पर्धा और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाने का अंदाज उपस्थित लोगों के लिए खास आकर्षण बना रहा।
खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं अनुशासन और नेतृत्व के गुण : मोहन द्विवेदी
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना का विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भागीदारी बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना है।
चौथे दिन सीनियर बॉयज और गर्ल्स के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले
खेल महोत्सव का तीसरा दिन उत्साह, उमंग और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया। दिनभर चले खेल आयोजनों के सफल समापन के बाद अब शनिवार को प्रतियोगिता के अगले चरण में सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स के बीच चारों हाउस की टीमें विभिन्न खेल मुकाबलों में अपना दमखम दिखाएंगी। इसे लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
