Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • gma award
    क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ? देवरिया
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • gandhi jayanti
    गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती सलेमपुर
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • punyatithi
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई सलेमपुर
  • Adikarmyogi Abhiyan
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ “आदि कर्मयोगी अभियान”: दुनिया का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व और उत्तरदायी शासन कार्यक्रम देवरिया
  • G.M. academy Salempur
    शिक्षा, संस्कार, संगति, सन्मति, और स्वावलंबन करेगा आपका भविष्य सुरक्षित–चेयरमैन, जी एम एकेडमी देवरिया
  • school welfare
    स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ देवरिया
G.M. ACADEMY SALEMPUR DEORIA

वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह के चौथे दिवस में दिखा जोश, जीत और जुनून | स्लो साइकिल रेस और टग आफ वार बना आकर्षण का केंद्र

Posted on December 20, 2024December 23, 2024 By Pramod Kumar No Comments on वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह के चौथे दिवस में दिखा जोश, जीत और जुनून | स्लो साइकिल रेस और टग आफ वार बना आकर्षण का केंद्र
Spread the love

Table of Contents

Toggle
  • खेल का पहला दिन
  • खेल का दूसरा दिन
    • कुछ खेलों में जूनियर तो कुछ में सीनियर टीम रही भारी
    • जी.एम.एकेडमी में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का दूसरा दिन रहा बहुत ही मनोरंजक
  • खेल का तीसरा दिन
    • जी.एम.एकेडमी का तीसरा क्रीड़ा दिवस रहा अति रोमांचक
  • खेल का चौथा दिन
    • जी.एम.एकेडमी का चौथा वार्षिक क्रीड़ा दिवस भी रहा बहुत शानदार
    • छोटे बच्चे भी बड़ों से नही दिखे कहीं से भी कम
    • जी. एम. अकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी का बच्चों के नाम सन्देश
    • निदेशिका सम्भावना मिश्रा का सन्देश

खेल का पहला दिन

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के ख्यातिप्राप्त विद्यालय जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने फीता काट कर किया। सर्वप्रथम ग्यारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई ।

Annual Sports week

तत्पश्चात् छोटे बच्चों के विविध खेल हुए जिसमें स्पून रेस, बनाना इटिंग, बैलून रेस, बाल कलेक्टिंग आदि प्रमुख हैं। बाल कलेक्टिंग में नर्सरी की मानसी प्रथम तो शिवांस द्वितीय, एलकेजी में बनाना इटिंग में दिव्यांश प्रथम तो अविका द्वितीय, तथा यूकेजी में सक्षम प्रथम स्थान पर रहे तो बैलून रेस में अंशिका एवं आरुषी प्रथम तो अश्वनी और दिव्यांशु द्वितीय रहे। स्पून रेस में पहली कक्षा से अयांश और श्रेयांस प्रथम तो पीहू और अनुजा द्वितीय स्थान पा कर विजयी रहे। कबड्डी में ग्यारहवीं की टीम नौवीं की टीम पर भारी रही।

G.M.Academy

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी बच्चों को खेल का महत्व समझाते हुए इसमें अधिक से अधिक उत्साहित होकर हिस्सा लेने की सलाह देते हुए कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही आवश्यक है‌। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। यह टीम भावना को बढ़ावा देता है, साथ ही एक दूसरे की मदद करने में भी बहुत ही सहायक होता है।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं को पूरे जोश और उत्साह से खेलने की सलाह देते हुए अनुशासन बनाए रखने को निर्देशित किया।

G.M. Academy salempur


इस मौके पर राकेश मिश्रा, विभूषिका द्विवेदी, दीपक मिश्र, दिलीप सिंह, श्वेता राज, निधि, भारती, अल्का, अनिता, सरिता, रेनू, सरस्वती, अनुष्का, नीलम, पुरंजय, पी.एच.मिश्र, प्रमोद कुमार, अभिषेक आदि उपस्थित रहे। अमन यादव, अमन पांडेय, राहुल, हर्षित, अनुराग आदि सभी छात्र छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

खेल का दूसरा दिन

कुछ खेलों में जूनियर तो कुछ में सीनियर टीम रही भारी

G.M. Academy Anuual Sports Week
G.M. Academy Anuual Sports Week

स्वस्थ तन, मन के लिए खेल आवश्यक–मोहन द्विवेदी

जी.एम.एकेडमी में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का दूसरा दिन रहा बहुत ही मनोरंजक

खो-खो में छठवीं और आठवीं तो वालिवाल में नौवीं के बच्चों का प्रदर्शन रहा शानदार ।

नगर के ख्यातिप्राप्त विद्यालय जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का दूसरा दिन बड़ा ही मनोरंजक रहा।
वालिवाल प्रतियोगिता नौवीं के छात्र ग्यारहवीं के छात्रों पर भारी तो आठवीं अ और ब में आठवीं अ के बच्चों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

खो-खो प्रतियोगिता में छठवीं की छात्राएं सातवीं की छात्राओं पर भारी रहीं जबकि इसी कक्षा के बालक वर्ग में सातवीं के छात्रों की टीम विजयी रही तथा सातवीं और आठवीं की छात्राओं में आठवीं की छात्राओं ने बाजी मारी,तो ग्यारहवीं और नौवीं में ग्यारहवीं कक्षा की टीम का प्रदर्शन बहुत ही प्रशंसनीय रहा।

G.M. Academt Salempur
G.M. Academt Salempur Second Day

कबड्डी प्रतियोगिता में सातवीं के बालक वर्ग जीत के निकट पहुंच कर भी विजयी नहीं हो सके और आठवीं के बालक वर्ग ने बाजी मार ली। इसी कक्षा के आठवीं और सातवीं के बालिका वर्ग में सीनियर्स ने अपने बड़े होने का दमखम दिखाया तो सातवीं और छठवीं की बालिका वर्ग के कबड्डी में सातवीं की छात्राएं अपने सीनियर्स का अनुशरण करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को हार का सबक सिखाया।

आज के अंतिम प्रतियोगिता चक्र ने कार्यक्रम को और मनोरंजक बनाते हुए ग्यारहवीं की छात्राओं को नौवीं के छात्राओं की चुनौती सहते हुए बहुत मुश्किल से जीत दर्ज कराई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि खेल में ऊर्जा के साथ साथ पारस्परिक संबंध बना कर रखें और अनुशासन के साथ खेल अध्यापक अध्यापिकाओं के निर्देशानुसार सभी छात्र-छात्राएं प्रतिदिन के खेल का आनन्द लें और अपना तन-मन स्वस्थ रखें। निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

आज के खेल में नवनीत, आदर्श, आयुष, सिद्धांत, पवन, राज, अमन, मनीष, उत्कर्ष, अतुल, अश्वनी, सचिन, समीर, साहिल, दिव्यांश, रोशनी, पलक, अदिती, प्रतिष्ठा, अपर्णा, अनुभव, विवेक, सान्या, साक्षी, जिग्याशा, सलोनी आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
इस मौके पर राकेश मिश्रा, विभूषिका द्विवेदी, दिलीप सिंह, महेश कुमार, प्रमोद कुमार, विशाल मिश्र आदि का सहयोग रहा।

खेल का तीसरा दिन

जी.एम.एकेडमी का तीसरा क्रीड़ा दिवस रहा अति रोमांचक

जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का तीसरा दिन भी उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों की टीमों ने खेल में धैर्यपूर्वक अपना दमखम दिखाया।

G.M. Academy Salempur
G.M. Academy Salempur Annual Sports Week 3rd day

टग ऑफ वार प्रतियोगिता में बालक वर्ग से कक्षा चौथी अ और ब में कक्षा चौथी ब के छात्रों ने चौथी अ के छात्रों को मात देकर अपनी क्षमता साबित की, वहीं तीसरी अ और ब के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में तीसरी ब ने बाजी मारी। हालांकि बालिका वर्ग में कक्षा तीसरी अ की छात्राओं ने तीसरी ब को हराकर अपनी जीत दर्ज की।

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा तीसरी ब की टीम जीत के करीब पहुंचकर भी अंत में तीसरी अ के छात्रों से हार गई, वहीं तीसरी अ और ब की बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी ब की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। कक्षा दूसरी अ और ब की बालिका वर्ग की कबड्डी में दूसरी ब की छात्राओं ने अपनी टीम को विजय दिलाई और बालक वर्ग में कक्षा दूसरी अ के छात्रों ने अपने जीत दर्ज की। कक्षा चौथी अ और ब की छात्राओं के भिड़ंत में चौथी ब की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के खेल प्रतियोगिताओं में मार्बल एंड स्पून रेस में परिधि गुप्ता , अनुजा यादव, सूर्यांश तथा म्यूजिकल चेयर में अनन्या, ओंकार,शगुफ़्ता तथा तेजस बैलेंस और बॉल रेस में जाह्नवी, आदर्श, वेदांत, नव्या एवं फ्राग जंप में ऋषभ , आर्या, आर्वी, नितिन आदि के प्रदर्शन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

G.M. ACADEMY Salempur 3

रिलै रेस में कक्षा चौथी अ और ब में बालक वर्ग में चौथी अ के छात्रों ने जीत हासिल किया तो बालिका वर्ग में चौथी ब की छात्राओं ने बाजी मारी।
पांचवीं अ और छठवीं अ के कबड्डी प्रतियोगिता में छठवीं अ, तथा आठवीं ब और स में आठवीं ब के बच्चों ने जीता तो सातवीं अ और ब के खो-खो प्रतियोगिता में सातवीं ब, सातवीं स और आठवीं स में सातवीं स, तथा पांचवीं और छठवीं में छठवीं ने बाजी मारी।

G.M. Academy Salempur Annual Sports Week 3rd day
G.M. Academy Salempur Annual Sports Week 3rd day


इसी क्रम में वालिवाल प्रतियोगिता में आठवीं अ और ब में आठवीं अ ने दमदार प्रदर्शन किया तो लांग जंप बालक वर्ग में सत्यम यादव ने सबसे अधिक 15 फिट कूदकर पहला स्थान लिया तो किशन शर्मा दूसरे और हिमांशु सिंह तीसरे स्थान पर रहे, इसी खेल के बालिका वर्ग में कृति प्रथम, नित्या द्वितीय और अपर्णा तृतीय रहीं। शाट पुट में वैभव सिंह, अमन पांडेय और अरबाज आलम का प्रदर्शन अति सराहनीय रहा।

G.M. ACADEMY Salempur 6

इंडोर गेम में शतरंज में अरबाज, राज, और कैरम में मानस, आदित्या और शमीर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में नाव्या और नित्या प्रथम, श्वेता द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पाई तो इस के बालक वर्ग में अरबाज और पवन प्रथम, निखिल यादव द्वितीय और राज तीसरे स्थान पर रहे।

G.M. ACADEMY Salempur 5

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाइयां देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

खेल अध्यापक राकेश मिश्रा एवं विभूषिका द्विवेदी के अलावा दिलीप सिंह, प्रमोद कुमार, श्वेता राज, निधि, सरस्वती, आलोक तिवारी, विशाल मिश्र, आशुतोष, वी.एस.पांडेय, वी वी सहदेव, एस के गुप्ता, अनामिका, अंशु, सरिता, रेनू, मधु, शिवांगी आदि की भूमिका सराहनीय रही।

खेल का चौथा दिन

जी.एम.एकेडमी का चौथा वार्षिक क्रीड़ा दिवस भी रहा बहुत शानदार

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के ख्यातिप्राप्त विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह के चौथे दिवस पर बच्चों में बहुत ही जोश, जुनून और शानदार जीत की उम्मीद ने खेल को अत्याकर्षक बना दिया। आज के खेल में टग आफ वार और स्लो साइकिल रेस सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चे इन खेलों में अन्य खेलों से बहुत ज्यादा उत्साहित दिखे, जो प्रतिभागियों के चेहरों पर जुनून के रूप में दिखे।

G.M. ACADEMY SALEMPUR
G.M. ACADEMY SALEMPUR 4th day

टग आफ वार प्रतियोगिता में ग्यारहवीं अ का मुकाबला टीम ब तथा स की संयुक्त टीम से हुआ, जिसका मुकाबला देखने के लिए बच्चे अति उत्साहित दिखे। इसमें ग्यारहवीं अ के अमन, उत्कर्ष, राहुल एंड टीम ने प्रतिपक्षी को सरेंडर करने पर विवश कर दिया।

स्लो साइकिल रेस में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की अपेक्षा अति उत्कृष्ट रहा। इसमें ग्यारहवीं से श्वेता, दसवीं से शीतल और नौवीं से महिमा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

G.M. ACADEMY SALEMPUR
G.M. ACADEMY SALEMPUR 4th day


आज के कबड्डी प्रतियोगिता में ग्यारहवीं अ और ग्यारहवीं ब तथा स की संयुक्त टीम के रोमांचक मुकाबले में ग्यारह अ की टीम विजयी रही तो इसी क्रम में बालिका वर्ग के कबड्डी में ग्यारहवीं और कक्षा नौवीं में नौवीं की टीम विजयी रही।

G.M. ACADEMY SPORTS MEET
G.M. ACADEMY Salempur Deoria Sports meet

खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ग्यारहवीं और नौवीं में ग्यारहवीं की टीम विजेता रही तो वालिवाल प्रतियोगिता में नौवीं ब और स में स की टीम के शानदार प्रदर्शन ने विजय दिलाई तो ग्यारहवीं अ भी अपने कक्षा के ब और स पर भारी रहे।

G.M. ACADEMY Salempur Deoria 6


चेस में आठवीं अ के अक्षित, नौवीं ब के स्वरित और नौवीं स के अभिजीत तिवारी अव्वल रहे।

कैरम में ग्यारहवीं अ के विवेक तथा शाश्वत की टीम ने अपने सागर और आदित्य की टीम को बहुत कम अंतर से पराजित किया तो अदम्य और प्रांजल अपने विपक्षी टीम के सचिन और उत्कर्ष पर भारी रहते हुए शानदार जीत दर्ज की।

छोटे बच्चे भी बड़ों से नही दिखे कहीं से भी कम

G.M. ACADEMY SALEMPUR
G.M. ACADEMY SALEMPUR

कैरम में ग्यारहवीं अ के विवेक तथा शाश्वत की टीम ने अपने सागर और आदित्य की टीम को बहुत कम अंतर से पराजित किया तो अदम्य और प्रांजल अपने विपक्षी टीम के सचिन और उत्कर्ष पर भारी रहते हुए शानदार जीत दर्ज की।

जी. एम. अकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी का बच्चों के नाम सन्देश

G.M. ACADEMY Salempur Deoria 9

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि प्रतिभागियों के चेहरों पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही जीत, जोश, जुनून ने आज के खेल को बहुत ही आनन्ददायक बना दिया। अपनी प्रतिभा के बल पर यही बच्चे एक दिन माता-पिता, विद्यालय, और राष्ट्र का नाम रौशन करेंगे।

निदेशिका सम्भावना मिश्रा का सन्देश

G.M. ACADEMY SALEMPUR
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी स्पोर्ट्स टीचर बिभुशिका के साथ छात्रों को सम्बोधित करते हुए निदेशिका डॉक्टर सम्भावना मिश्रा

आप सभी को विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन केवल प्रतिस्पर्धा का ही नहीं, बल्कि सहयोग, समर्पण और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का एक अवसर है।

खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वे न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि हमारे मस्तिष्क को भी सतर्क और सकारात्मक बनाए रखते हैं। आज के इस विशेष अवसर पर, मैं आप सभी कोकहना चाहती हूँ कि आप खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल

Post navigation

Previous Post: लेफ्टिनेंट का पद अर्जित कर खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी का सितारा बने विवेक, प्रधानाचार्य जी.एम.एकेडमी भी सभी अध्यापक संग रहे उपस्थित ।
Next Post: शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव

Related Posts

  • G.M. Academy Salempur
    नेताजी व्यक्ति और महापुरुष ही नहीं बल्कि ऊर्जावान विचार और प्रेरणास्प्रोत थे–मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • GMA SALEMPUR
    जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के प्रथम दिवस का शानदार प्रशिक्षण शिविर | अनुशासन एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है स्काउट एवं गाइड– मोहन द्विवेदी देवरिया
  • Adikarmyogi Abhiyan
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ “आदि कर्मयोगी अभियान”: दुनिया का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व और उत्तरदायी शासन कार्यक्रम देवरिया
  • jee mains
    जेईई-मेंस: जी एम एकेडमी के होनहारों ने लहराया परचम, आयुष और दीक्षा ने किया विद्यालय का नाम रोशन सलेमपुर
  • sahodaya deoria
    छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु हुई सहोदया देवरिया की महत्वपूर्ण बैठक । सहोदया देवरिया की मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले देवरिया
  • kargil vijay diwas 2026
    27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • Shree Krishna Janmotsav
    जन्माष्टमी 2025: सलेंपुर कोतवाली में हुआ भव्य आयोजन, जी.एम. एकेडमी के प्राचार्य मोहन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति” सलेमपुर
  • Adikarmyogi Abhiyan
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ “आदि कर्मयोगी अभियान”: दुनिया का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व और उत्तरदायी शासन कार्यक्रम देवरिया
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • Toppers G.M. ACADEMY
    दसवीं के रिजल्ट में जी एम एकेडमी का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सलेमपुर
  • Rangoli Competition
    जी.एम. एकेडमी में दीपोत्सव के रंग — रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता सबका दिल सलेमपुर
  • vijay diwas
    सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि सलेमपुर
  • jee mains
    जेईई-मेंस: जी एम एकेडमी के होनहारों ने लहराया परचम, आयुष और दीक्षा ने किया विद्यालय का नाम रोशन सलेमपुर
  • g.m. academy globalnewsandfacts
    जी.एम. एकेडमी में बाल दिवस की धूम। प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी को अपने बचपन की कौन सी बातें हैं याद ? बच्चों के “चाचा” नेहरु को भी किया गया याद। आइये जानें – सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme