Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • independance day
    सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस सलेमपुर
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश
  • sanskrit sammelan
    पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न: विद्यार्थियों ने सीखी योग, संस्कृत संभाषण, नैतिक शिक्षा और आत्मविकास की कला शिक्षा
  • computer python quiz globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Level Class 7th Quiz
  • Toppers G.M. ACADEMY
    दसवीं के रिजल्ट में जी एम एकेडमी का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सलेमपुर
  • antarastriya olympiad
    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान Blog
  • G.M. Academy Salempur
    नेताजी व्यक्ति और महापुरुष ही नहीं बल्कि ऊर्जावान विचार और प्रेरणास्प्रोत थे–मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • GM Academy salempur
    जी.एम. एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेंस में जी.एम. एकेडमी का रहा दबदबा देवरिया
जी एम एकेडमी सलेमपुर शिक्षक दिवस समारोह

जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह

Posted on September 5, 2025September 7, 2025 By Pramod Kumar 2 Comments on जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह
Spread the love

शिक्षक वास्तविक राष्ट्र निर्माता, इनका सम्मान आवश्यक–मोहन द्विवेदी

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के ख्यातिप्राप्त विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को अनोखे अंदाज में व्यक्त किया।

teachers day2
teachers day
teachers day 3

Table of Contents

Toggle
  • दो दिवसीय आयोजन
  • दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
  • मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • शिक्षकों के लिए खेलों का आयोजन
  • सामूहिक केक कटिंग व सम्मान
  • शिक्षक दिवस पर संदेश
  • अन्य वक्ताओं के संबोधन
  • बस चालक की अनोखी प्रस्तुति
  • संचालन और योगदान
  • शिक्षकों का सराहनीय सहयोग

दो दिवसीय आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन दो दिनों तक चला।

पहला दिन – शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

दूसरा दिन (5 सितंबर) – नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया।

teachers day

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

दोनों ही दिनों में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

प्रथम दिवस पर दीप प्रज्ज्वलन निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा द्वारा किया गया।

द्वितीय दिवस पर दीप प्रज्ज्वलन प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा संपन्न हुआ।

मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

छात्र-छात्राओं ने अपने उत्साह और जोश का परिचय देते हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस क्रम में अष्टमी, आराध्या, जया शुक्ला, नैन्सी तिवारी, अनिष्का, प्रज्ञा, रीया, संजना, साहिना, काव्या, सोनाली, जागृति, प्रतिष्ठा, मानसी, श्रुति, जान्हवी, खुशी, आशीष आदि की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और खूब सराहना पाई।

teachers' day
teachers day
teachers day

कक्षा 5-ए के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया ऋषभ, प्रतीक, अक्षत, अवनीश, गौरव, आयुष, रुद्र , अभिनव एवं सौर्य ने मिलकर शिक्षक के महत्व पर आधारित एक भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया।

कक्षा 6A के अभिनव, जीत, सत्यम, शशांक, नारायण बाबू और आदर्श ने छात्र और शिक्षा के विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

teachers day
teachers day

दूसरे दिन कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रारंभिक प्रस्तुति – कक्षा 11-बी की अपर्णा यादव ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सोलो डांस – जया की एकल नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डुएट डांस – अनिष्का और रिया, काव्या और ईशा, तथा मानसी और जागृति के जोड़ीदार नृत्यों ने बच्चों में उत्साह भर दिया।

ग्रुप डांस – प्रज्ञा, श्रुति, जान्हवी, खुशी, अनामिका, साहिना, अनिष्का, रिया और आराध्या ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। विशेषकर पंजाबी सांग और हिंदोला मन डोला पर प्रस्तुत नृत्यों ने पूरे सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया।

शिक्षकों के लिए खेलों का आयोजन

इसी क्रम में बच्चों ने गेम्स का भी आयोजन किया, जिसमें सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा पर्चियों में लिखी गई विभिन्न गतिविधियों को शिक्षकों ने मंच पर आकर प्रस्तुत किया।


इस मजेदार गतिविधि से बच्चे अत्यंत आनंदित हुए और तालीयों की गड़गड़ाहट से शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी खूब प्रशंसा की।

Teachers day

सामूहिक केक कटिंग व सम्मान

इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निदेशिका एवं प्रधानाचार्य के साथ मिलकर सामूहिक रूप से केक काटा। मिठाई और उपहार प्राप्त कर शिक्षकों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

teachers day
teachers day

शिक्षक दिवस पर संदेश

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वास्तविक राष्ट्र निर्माता होते हैं, जिनका सम्मान करना आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने, तन-मन-धन से देश सेवा करने और सभी प्राणियों के प्रति सहानुभूति रखने की प्रेरणा दी। आगे उन्होंने कहा—

“एक अध्यापक ही है, जो अपने शिष्यों को अपने से ऊपर देखकर गौरवान्वित महसूस करता है।”

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी

teachers day

अन्य वक्ताओं के संबोधन

कार्यक्रम को डी. एन. उपाध्याय, डी. मिश्र, पी. गोस्वामी, उधम, अभिषेक मौर्य, प्रमोद कुमार, साधना, भारती, शाक्षी, श्रुति आदि ने संबोधित किया।

teachers day
teachers day
teachers day
teachers day

बस चालक की अनोखी प्रस्तुति

विद्यालय के बस चालक बेचू यादव ने गुरु और शिक्षा के महत्व पर आधारित एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया। उनकी इस शानदार प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया और वातावरण तालियों से गूंज उठा।

संचालन और योगदान

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा दिव्या यादव एवं यशस्वी वर्मा ने किया।
इस आयोजन में चैत्राली, स्तुति, अदिति, आंचल, अपर्णा, शानू, शिवम्, कृष्णा आदि के प्रयास उल्लेखनीय रहे।

teachers day

शिक्षकों का सराहनीय सहयोग

इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। इनमें प्रमुख रूप से दिलीप सिंह, श्वेता राज, राकेश मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्र, एस. के. गुप्ता, मुन्ना चौहान, विकास विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी, आलोक तिवारी , प्रमोद कुमार, वी वी सहदेव, सीमा पांडेय, सरस्वती पांडेय, अखिलेश, सुधीर, आलोक, अनस, अनामिका, अभिषेक, अनुष्का, श्याम बिहारी, नम्रता, जोया, सुनील, बी के तिवारी, साधना, खुशबू, रागनी, भारती, अंकिता, काजू तिवारी, श्रुति, उधम, अजय मिश्र,डी. मिश्र , संदीप ,अहमद अनस, अंशु शर्मा, संजना सिंह, पुरंजय, अमूल्य, पंकज आदि समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। विकास सोनी, संदीप कुमार, एस एन पांडेय, वी एस पांडेय आदि मौजूद थे।

teachers day

कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्र-छात्राओं को अल्पाहार वितरित किया गया और इस प्रकार शिक्षक दिवस के इस महान पर्व का समापन हुआ।

Must Read : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जी एम एकेडमी के बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

G.M Academy Videos

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा, सीबीएसई, स्थानीय Tags:global news and facts, जी एम एकेडमी देवरिया, भारतीय संस्कृति और शिक्षक, शिक्षक दिवस उत्सव, शिक्षक दिवस का महत्व, शिक्षक दिवस कार्यक्रम 2025, शिक्षक दिवस केक कटिंग, शिक्षक दिवस पर भाषण, शिक्षक दिवस पर संदेश, शिक्षक दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस्वती वंदना कार्यक्रम, सलेमपुर देवरिया स्कूल इवेंट्स, स्कूल इवेंट्स इन देवरिया, स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम

Post navigation

Previous Post: जन्माष्टमी 2025: सलेंपुर कोतवाली में हुआ भव्य आयोजन, जी.एम. एकेडमी के प्राचार्य मोहन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति”
Next Post: सर्वजन समागम महराजगंज में उमड़ा सर्वजन का जन सैलाव, FRCT टीम ने किया ऐतिहासिक सहयोग

Related Posts

  • gm
    जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित सलेमपुर
  • jee mains
    जेईई-मेंस: जी एम एकेडमी के होनहारों ने लहराया परचम, आयुष और दीक्षा ने किया विद्यालय का नाम रोशन सलेमपुर
  • Shree Krishna Janmotsav
    जन्माष्टमी 2025: सलेंपुर कोतवाली में हुआ भव्य आयोजन, जी.एम. एकेडमी के प्राचार्य मोहन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति” सलेमपुर
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR DEORIA
    वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह के चौथे दिवस में दिखा जोश, जीत और जुनून | स्लो साइकिल रेस और टग आफ वार बना आकर्षण का केंद्र सलेमपुर
  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया
  • gma_mahila_samman
    जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सलेमपुर

Comments (2) on “जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह”

  1. Jitender Kumar says:
    September 7, 2025 at 8:04 pm

    Good

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी.एम. एकेडमी में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • rakhi competion
    जी एम एकेडमी में आयोजित हुआ राखी निर्माण प्रतियोगिता । राखी भाई बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व- मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • Chenab bridge
    दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चिनाब ब्रिज की 10 अद्भुत बातें जो आपको हैरान कर देंगी By Edu Spectra News Desk | Jammu & Kashmir इंडिया
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
  • punyatithi
    शिक्षा और संस्कारों के ‘ध्रुवतारा’ डॉ. काशीनाथ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया नमन सलेमपुर
  • gm academy
    जी एम एकेडमी में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस | “बालिकाएं हर पिता की होती हैं आन, बान, सम्मान और स्वाभिमान — प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी स्टोरी
  • Polish 20250704 195716547
    “हिंदी पत्रकारिता को कौन खोखला कर रहा है?” — अनिल अनूप ने मंच से उठाए तीखे सवाल. ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट Blog
  • global news and facts om shanti om
    एक ही दिन रिलीज हुई 2 सुपरस्टार की फिल्में, 1 सुपरहिट दूसरी फ्लॉप, फिर इश्क की चली गोलियां मगर नहीं हुई शादी एंटरटेनमेंट

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme