Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • globalnewsandfacts
    16 की उम्र में बनी स्टार, अंडरवर्ल्ड डॉन संग जुड़ा नाम, रातोंरात छोड़ दिया देश और अपने से बड़े डायरेक्टर से की शादी एंटरटेनमेंट
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • G.S
    Crack competetive Exams with these 20 General Studies Secrets! for SSC, UPSC, Railway & more | MCQ Quiz
  • देवभूमि खेल महोत्सव-2026
    देवभूमि जनपदस्तरीय खेल महोत्सव 2026 में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान देवरिया
  • देवरिया में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुआ।
    संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन देवरिया
  • G.M. Academy
    दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के टापर्स को मिठाई खिलाकर दी बधाई सलेमपुर
  • gm academy
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की १२वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई । शिक्षा, साहित्य एवं अनुशासन प्रेमी थे स्व. गौरीशंकर द्विवेदी — डॉ. श्री प्रकाश मिश्र सलेमपुर
  • computer python quiz globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Level Class 7th Quiz
vijay diwas

सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted on July 26, 2026July 26, 2026 By Pramod Kumar 1 Comment on सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया)। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, सलेमपुर के तत्वावधान में कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में भव्य कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

vijay diwas pared

Table of Contents

Toggle
  • उत्सव मैरिज हॉल से निकली मोटरसाइकिल रैली
  • डाक बंगला से गांधी चौक तक निकला कैंडल मार्च
  • गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • मीडिया को संबोधित कर रखे अपने विचार
  • इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
  • 26 जुलाई को होगा ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि समारोह
  • कारगिल के अमर शहीदों को शत-शत नमन

उत्सव मैरिज हॉल से निकली मोटरसाइकिल रैली

कार्यक्रम की शुरुआत महादाहन स्थित उत्सव मैरिज हॉल से हुई, जहाँ पूर्व सैनिकों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने तिरंगा हाथों में लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली उत्सव मैरिज हॉल से डाक बंगला तक पहुँची। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

डाक बंगला से गांधी चौक तक निकला कैंडल मार्च

मोटरसाइकिल रैली के उपरांत डाक बंगला से हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर पूर्व सैनिकों ने गांधी चौक तक भव्य कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी रुककर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कैंडल मार्च का उद्देश्य देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी तक उनके शौर्य, साहस और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुँचाना था।

गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

malyarpan2 3
19

गांधी चौक पहुँचकर संस्था के अध्यक्ष वेटरन उदय प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सी. एम. यादव, सचिव पवन कुमार यादव सहित संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मीडिया को संबोधित कर रखे अपने विचार

मीडिया से बातचीत के दौरान जिला अध्यक्ष वेटरन उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया।

संस्था के उपाध्यक्ष वेटरन सी. एम. यादव ने भी कारगिल युद्ध के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि सचिव वेटरन पवन कुमार यादव ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

march111111 2

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष वेटरन उदय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष वेटरन सी. एम. यादव, सचिव वेटरन पवन कुमार यादव, संयोजक वेटरन विमलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष वेटरन योगेन्द्र मिश्र, मीडिया प्रभारी वेटरन सतेन्द्र सिंह, वेटरन श्याम जी सिंह, वेटरन अशोक नाथ त्रिपाठी, वेटरन जवाहर लाल शर्मा, वेटरन रामनिवास तिवारी, सहउपाध्यक्ष वेटरन शेषनाथ यादव, सहकोषाध्यक्ष वेटरन राघवेंद्र यादव, सहसंयोजक वेटरन अमरजीत यादव, वेटरन सुरेन्द्र चौरसिया, वेटरन व्यास शर्मा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वरिष्ठ नागरिक सलाहकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

26 जुलाई को होगा ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि समारोह

संस्था की ओर से जानकारी दी गई कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्सव मैरिज हॉल, महादाहन (सलेमपुर) में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कारगिल के अमर शहीदों को शत-शत नमन

कारगिल विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे सभी अमर शहीदों को Global News and Facts की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि और शत-शत नमन।

ads

27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, स्टोरी, स्थानीय Tags:Candle March, CM Yadav, Deoria News, Gandhi Chowk Salempur, Kargil Shaheed, Kargil Vijay Diwas, Kargil Vijay Diwas 2026, Kargil War, Local News, Mahadahan, Motorcycle Rally, Pawan Kumar Yadav, Purv Sainik, Salempur News, Tribute to Martyrs, Utsav Marriage Hall Salempur, Uttar Pradesh News, Uttar Pradesh Purv Sainik Sanyukt Sanstha, Veteran Uday Pratap Singh

Post navigation

Previous Post: जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
Next Post: 27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह

Related Posts

  • जी एम एकेडमी सलेमपुर शिक्षक दिवस समारोह
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह सलेमपुर
  • yoga day
    योग दिवस अनुशासन, स्वास्थ्य एवं संतुलन की जागरूकता का विशेष दिन- प्रधानाचार्य, जी एम एकेडमी सलेमपुर
  • दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
    जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के छात्र सुंदरम पति त्रिपाठी का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, 94.4% अंक सलेमपुर
  • gm
    जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित सलेमपुर
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • GMA SALEMPUR
    जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के प्रथम दिवस का शानदार प्रशिक्षण शिविर | अनुशासन एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है स्काउट एवं गाइड– मोहन द्विवेदी देवरिया

Comment (1) on “सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि”

  1. Pingback: 27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog
  • targetkilling
    जम्मू -कश्मीर के गांदरबल में 2019 के बाद का अबतक का सबसे बड़ा टारगेट किलिंग ,डॉक्टर समेत 7 मजदूरों की मौत इंडिया
  • जी एम एकेडमी
    जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास देवरिया
  • Toppers G.M. ACADEMY
    दसवीं के रिजल्ट में जी एम एकेडमी का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सलेमपुर
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • sahodaya deoria
    छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु हुई सहोदया देवरिया की महत्वपूर्ण बैठक । सहोदया देवरिया की मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले देवरिया
  • GMA SALEMPUR
    जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के प्रथम दिवस का शानदार प्रशिक्षण शिविर | अनुशासन एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है स्काउट एवं गाइड– मोहन द्विवेदी देवरिया
  • diwali G.M ACADEMY
    जी . एम . एकेडमी , सलेमपुर में दीपावली उत्सव: रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चो ने मनाया सत्य और संस्कृति का महापर्व | स्थानीय

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme