Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • python examples globalnewsandfacts
    Python : Sample Examples and their solutions level Medium Computer
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • trump shahbaaj sharif
    ​​​​​​​पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फंसे , ट्रम्प को X पर बधाई दी और पोस्ट करने के लिए VPN का इस्तेमाल किया, पाकिस्तान में दोनों बैन हैं विदेश
  • G.M ACADEMY BARHAJ
    जी एम एकेडमी बरहज में योग दिवस पर बच्चों ने किया योगाभ्यास | नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी देवरिया
  • Sanatan sanskriti
    हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक स्थानीय
  • vishwakarma pooja
    विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान सलेमपुर
  • result celebration
    G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’ शिक्षा
GM Academy salempur

जी.एम. एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेंस में जी.एम. एकेडमी का रहा दबदबा

Posted on April 23, 2025April 23, 2025 By Pramod Kumar 3 Comments on जी.एम. एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेंस में जी.एम. एकेडमी का रहा दबदबा
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के ख्यातिप्राप्त शिक्षण संस्थान जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय के संस्थागत छात्र आयुष कुशवाहा, पुत्र अनूप कुमार, निवासी सलेमपुर ने जेईई-मेंस में 92.66 परसेंटाइल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, अतुल कुमार, पुत्र उमेश प्रसाद ने 97.14 परसेंटाइल लाकर न सिर्फ सलेमपुर क्षेत्र में गौरव बढ़ाया, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को भी मजबूती दी।

atul kumar
जी एम एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेन में जी एम एकेडमी का रहा दबदबा

इन दोनों छात्रों की सफलता के साथ ही अब उनका जेईई एडवांस में प्रवेश का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे उनके उज्जवल भविष्य की संभावनाएं और भी प्रबल हो गई हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों छात्र विद्यालय के होनहार, अनुशासित, कठिन परिश्रमी और अति विनम्र छात्र हैं, जिन्होंने नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहकर इस सफलता को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा, “हमें केवल आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि ये दोनों छात्र जेईई एडवांस में भी सफलता प्राप्त कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देंगे।”

आयुष कुशवाहा
जी एम एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेन में जी एम एकेडमी का रहा दबदबा

विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें एडवांस परीक्षा की तैयारी में पूर्ण मनोयोग से जुट जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय की सुनियोजित शिक्षा प्रणाली और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।

जी एम एकेडमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने भी छात्रों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे गर्व है इन विद्यार्थियों पर जिन्होंने जी एम एकेडमी की परंपरा को आगे बढ़ाया और अपने माता-पिता व गुरुओं का सम्मान बढ़ाया।” उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने वाले सभी शिक्षकगण और अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह उपलब्धि न केवल जी एम एकेडमी बल्कि सलेमपुर क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है, जो शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा

Must Read : जी.एम.एकेडमी बरहज के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |”डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी”–आञ्जनेय दास

देवरिया, उत्तरप्रदेश, पूर्वांचल, शिक्षा, सलेमपुर Tags:जी.एम. एकेडमी, जेईई-मेंस

Post navigation

Previous Post: जी.एम.एकेडमी बरहज के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |”डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी”–आञ्जनेय दास
Next Post: जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के प्रथम दिवस का शानदार प्रशिक्षण शिविर | अनुशासन एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है स्काउट एवं गाइड– मोहन द्विवेदी

Related Posts

  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
  • gandhi jayanti
    गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती सलेमपुर
  • छठ पूजा
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” सलेमपुर
  • gm academy samman
    नीट क्वालिफाई छात्र सिद्धार्थ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया सम्मानित, चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने किया उत्साहवर्धन सलेमपुर
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • swatantrata diwas
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम ने सबको झूमने पर किया बाध्य । राष्ट्रोत्थान के लिए रहें सतत् प्रयत्नशील — मोहन द्विवेदी सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • सैमसन के लिए बॉर्डर पार से आया संदेश, जानें क्यों की प्रमुख बातें खेल जगत
  • veer bal diwas
    वीर बाल दिवस पर जी.एम. एकेडमी में देशभक्ति का संचार । छात्र–छात्राओं ने प्रतिभा प्रदर्शन कर साहिबजादों को किया नमन Blog
  • story global news and facts
    story स्टोरी
  • independence day
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर जी एम एकेडमी के बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने किया ध्वजारोहण सलेमपुर
  • independance day
    जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर
  • value education
    जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण शिक्षा
  • globalnewsandfacts
    बिहार कोकिला और छठी मईया के गीतों की गायिका अब हमारे बीच नहीं रहीं। जी.एम. अकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और कहा ,”भोजपुरी जगत के लिए अपूर्णीय छति है।” ॐ शांति ! इंडिया
  • G.M. Academy
    मंत्रों की गूँज और आस्था: G.M. Academy में माँ सरस्वती पूजन का पावन आयोजन सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme