Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • story global news and facts
    story स्टोरी
  • न्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक
    जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक । सलेमपुर
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • Sadabahar Mahila Samuh
    सलेमपुर में सदा बहार महिला समूह की डांडिया नाइट में झूमी महिलाएं उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव बोलीं – “महिला सशक्तिकरण की सुंदर मिसाल” सलेमपुर
  • computer python quiz globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Level Class 7th Quiz
  • nova vista
    जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन सलेमपुर
  • Shree Krishna Janmotsav
    जन्माष्टमी 2025: सलेंपुर कोतवाली में हुआ भव्य आयोजन, जी.एम. एकेडमी के प्राचार्य मोहन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति” सलेमपुर
  • raakhi
    जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन सलेमपुर
janmastami

जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी

Posted on September 3, 2026September 3, 2026 By Pramod Kumar 1 Comment on जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
Spread the love

Table of Contents

Toggle
  • श्री कृष्ण का जीवन धर्मरक्षा और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन का देता है संदेश– मोहन द्विवेदी
  • जन्माष्टमी को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
  • दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
  • नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-राधा की लीलाओं को किया जीवंत
  • वरिष्ठ विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • आस्था मिश्रा के तांडव नृत्य ने बटोरी खूब तालियां
  • कृष्ण-राधा के प्रेम को नृत्य के माध्यम से किया अभिव्यक्त
  • भजन संध्या ने विद्यालय परिसर को बनाया भक्तिमय
  • अनन्या और मेधा के संचालन ने कार्यक्रम में भरा जोश
  • कृष्ण भक्ति में डूबा विद्यालय परिसर
  • श्रीकृष्ण के जीवन से सत्य, धर्म और कर्तव्य की सीख लेने का आह्वान
  • प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का संदेश
  • 25 फीट ऊंची मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह

श्री कृष्ण का जीवन धर्मरक्षा और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन का देता है संदेश– मोहन द्विवेदी

सलेमपुर (देवरिया)। सलेमपुर नगर पंचायत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जी. एम. एकेडमी, सलेमपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य, गीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जन्माष्टमी को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में कृष्ण भक्ति, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी देखने को मिली। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 16.15.36 4 1 768x1024 1
WhatsApp Image 2026 09 03 at 16.15.36 1 1

दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-राधा की लीलाओं को किया जीवंत

कार्यक्रम के प्रथम चरण में नर्सरी से कक्षा चौथी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा के प्रसंगों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों की मासूम अदाओं, आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

नर्सरी और एल.के.जी. के विद्यार्थियों के समूह ने ‘अरे रे मेरी जान है राधा’ गीत पर सुंदर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। आर्यन एवं उनके समूह की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.38.46
WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.39.00

एल.के.जी. एवं कक्षा पहली के विद्यार्थियों की ओर से चैत्राली एवं उसके समूह ने ‘राधा नाचेगी’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा तीसरी ‘ए’ की छात्रा श्रेयांशी ने ‘राधा कैसे न जले’ गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कक्षा दूसरी की नाव्या एवं उसके समूह ने ‘वो कृष्ण है’ गीत पर तो कक्षा चौथी ‘ए’ की छात्रा प्रियांशी तिवारी ने ‘मेरे बांके बिहारी’ गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा तीसरी एवं चौथी की साक्षी एवं उसके समूह ने ‘राधा गोरी-गोरी’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

नन्हे-मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम का संचालन सृष्टि एवं श्वेतराज ने किया।

वरिष्ठ विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत कर समारोह में चार-चांद लगा दिए। बड़े विद्यार्थियों ने नृत्य, भजन और भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, करुणा और आध्यात्मिक संदेश को जीवंत कर दिया।

कक्षा पांचवीं एवं छठी ‘ए’ के विद्यार्थियों ने ‘श्यामा आन बसो’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की सुंदर वेशभूषा, भाव-भंगिमा और तालमेल ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.39.01
WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.39.03 1

कक्षा पांचवीं ‘ए’ के विद्यार्थियों ने ‘राधा गोरी-2’ एवं ‘बांके बिहारी लाल’ पर नृत्य प्रस्तुत कर कृष्ण-राधा की भक्ति और प्रेम की मनोहारी छटा बिखेरी।

कक्षा छठी ‘बी’ के विद्यार्थियों ने ‘श्रीकृष्ण गोविंदा हरे मुरारी’ भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आस्था मिश्रा के तांडव नृत्य ने बटोरी खूब तालियां

कक्षा छठी ‘ए’ की छात्रा आस्था मिश्रा ने ‘अयि गिरि नंदिनी’ पर प्रभावशाली तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में ऊर्जा, भाव और लय का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कृष्ण-राधा के प्रेम को नृत्य के माध्यम से किया अभिव्यक्त

कक्षा नौवीं ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ की छात्राओं ने ‘राधा कैसे न जले’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम एवं भावनाओं को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.39.04 1 1
WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.39.06

कक्षा छठी ‘ए’ एवं ‘बी’ की छात्राओं साक्षी यादव एवं सपना यादव ने ‘गोकुल की राधा चली’ गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

भजन संध्या ने विद्यालय परिसर को बनाया भक्तिमय

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित भजन संध्या में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कक्षा छठी ‘ए’ की ओर से ‘राधे कौन से पुण्य किया’, कक्षा छठी ‘बी’ द्वारा ‘जन्मे हैं गोकुल में कृष्ण कन्हैया’, कक्षा पांचवीं ‘ए’ द्वारा ‘यदुनाथ का नाम दयानिधि’ तथा कक्षा ग्यारहवीं ‘बी’ द्वारा ‘अरे द्वारपालों’ भजन प्रस्तुत किया गया।

अनन्या और मेधा के संचालन ने कार्यक्रम में भरा जोश

वरिष्ठ छात्रों के कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक एस.के. गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में कक्षा 11 की छात्राओं अनन्या दीक्षित और मेधा मिश्रा ने बड़े ही आकर्षक, ऊर्जावान एवं प्रभावशाली अंदाज में किया। तीनों ने अपनी दमदार प्रस्तुति, मधुर संवाद शैली और उत्साहपूर्ण मंच संचालन से पूरे वातावरण में जोश और उमंग भर दी।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.39.05

उनके आत्मविश्वास से भरे अंदाज ने न केवल कार्यक्रम को जीवंत बना दिया, बल्कि उपस्थित विद्यार्थियों और दर्शकों को भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन करने के लिए प्रेरित किया।

कृष्ण भक्ति में डूबा विद्यालय परिसर

इन भक्तिमय प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में ऐसा वातावरण बन गया मानो पूरा परिसर श्रीकृष्ण की भक्ति में डूब गया हो। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

श्रीकृष्ण के जीवन से सत्य, धर्म और कर्तव्य की सीख लेने का आह्वान

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की महत्ता बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश के माध्यम से मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलने, धर्म की रक्षा करने और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 20.38.16

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम, करुणा, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना

प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं, कार्यक्रम का संचालन करने वाली छात्राओं तथा शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से इस आयोजन को यादगार बना दिया।

उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए तथा सभी विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंचें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का संदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, मित्रता, नीति, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

25 फीट ऊंची मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह

जी. एम. एकेडमी में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आयोजित 25 फीट ऊंची मटकी फोड़ कार्यक्रम की सभी ने खूब प्रशंसा की।

image

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, भजनों, नृत्य और भक्तिमय वातावरण के साथ जन्माष्टमी समारोह विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार आयोजन बन गया।

जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, एंटरटेनमेंट, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा, स्टोरी, स्थानीय Tags:Deoria News, Janmashtami Celebration, Krishna Janmashtami, Salempur News, कृष्ण जन्माष्टमी समारोह, कृष्ण भक्ति, कृष्ण राधा झांकी, जन्माष्टमी, जन्माष्टमी कार्यक्रम, जी एम एकेडमी, जी एम एकेडमी सलेमपुर, जीएम एकेडमी न्यूज, देवरिया समाचार, मटकी फोड़ कार्यक्रम, राधा कृष्ण नृत्य, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सलेमपुर समाचार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूल कार्यक्रम

Post navigation

Previous Post: जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Next Post: जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Related Posts

  • gmaholi global News and facts
    जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर के अध्यापकों ने होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया देवरिया
  • G.M. Academy
    दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के टापर्स को मिठाई खिलाकर दी बधाई सलेमपुर
  • JEE ADVANCE
    जेईई-एडवांस में जी.एम.एकेडमी के अतुल ने हासिल की सफलता | अतुल शुरू से ही रहा है परिश्रमी और अनुशासित– मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र
    जी.एम.एकेडमी बरहज के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |”डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी”–आञ्जनेय दास स्टोरी
  • gma award
    क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ? देवरिया

Comment (1) on “जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी”

  1. Pingback: जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल - Global News And Facts

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • feature image
    जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा समारोह Blog
  • har ghar tiranga
    राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को अवश्य करें पालन-प्रधानाचार्य । जी एम एकेडमी में स्वतंत्रता सप्ताह पर, हर घर तिरंगा के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम । सलेमपुर
  • जी एम एकेडमी
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद सलेमपुर
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • independance day
    जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर
  • global news and facts
    क्या आप नींद न आने की समस्या से परेशान हो चुके हैं ? अपनाएँ ये टिप्स, 365 दिन रहेंगे हिट , स्वास्थ्य भी रहेगा fit | हेल्थ
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme