Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • rakhi competion
    जी एम एकेडमी में आयोजित हुआ राखी निर्माण प्रतियोगिता । राखी भाई बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व- मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • G.M. Academy
    दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के टापर्स को मिठाई खिलाकर दी बधाई सलेमपुर
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • Annual result
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान शिक्षा
  • independence day
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर जी एम एकेडमी के बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने किया ध्वजारोहण सलेमपुर
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • global news and facts
    क्या आप नींद न आने की समस्या से परेशान हो चुके हैं ? अपनाएँ ये टिप्स, 365 दिन रहेंगे हिट , स्वास्थ्य भी रहेगा fit | हेल्थ
Khel Mahotsav GM

जी.एम. एकेडमी में खेल महोत्सव का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Posted on November 26, 2026November 26, 2026 By Pramod Kumar No Comments on जी.एम. एकेडमी में खेल महोत्सव का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Spread the love

Table of Contents

Toggle
  • लंबी कूद में शालू सिंह और समर्थ राज ने मारी बाजी, गोला फेंक में शिवानी यादव और सत्यम कुमार बने चैंपियन
  • लंबी कूद में शालू सिंह और समर्थ राज ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • गोला फेंक में शिवानी यादव और सत्यम कुमार का शानदार प्रदर्शन
  • खेलों से होता है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास : मोहन द्विवेदी
  • पांच दिवसीय खेल महोत्सव का बुधवार को हुआ था भव्य शुभारंभ

लंबी कूद में शालू सिंह और समर्थ राज ने मारी बाजी, गोला फेंक में शिवानी यादव और सत्यम कुमार बने चैंपियन

सलेमपुर (देवरिया)। सलेमपुर स्थित जी.एम. एकेडमी में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की खेल गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

khel Mahotsav
khel Mahotsav

दूसरे दिन के खेल महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराकर किया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में खेलों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

लंबी कूद में शालू सिंह और समर्थ राज ने हासिल किया प्रथम स्थान

दूसरे दिन आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कक्षा पांचवीं (बी), रेड हाउस की शालू सिंह ने 2.8 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं (ए), रेड हाउस की अनन्या शर्मा और कक्षा आठवीं (बी), ग्रीन हाउस की आकांक्षा तिवारी ने 2.5 मीटर की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा पांचवीं (बी), रेड हाउस की तान्या यादव ने 2.2 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में कक्षा आठवीं (ए), रेड हाउस के समर्थ राज ने 3.5 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा सातवीं (बी), रेड हाउस के सत्यम कुमार 3.3 मीटर की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कक्षा छठवीं (बी), ब्लू हाउस के आयुष यादव ने 3 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

rassakasi
rassakasi

गोला फेंक में शिवानी यादव और सत्यम कुमार का शानदार प्रदर्शन

गोला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कक्षा छठवीं (बी), ब्लू हाउस की शिवानी यादव ने 8.10 मीटर गोला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं (बी), रेड हाउस की शालू सिंह ने 7.80 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा छठवीं (ए), येलो हाउस की आयुषी यादव 7.75 मीटर गोला फेंककर तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं बालक वर्ग में कक्षा सातवीं (बी), रेड हाउस के सत्यम कुमार ने 12.60 मीटर गोला फेंककर शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवीं (ए), रेड हाउस के आसिफ हुसैन ने 10.55 मीटर के साथ दूसरा तथा कक्षा पांचवीं (ए), येलो हाउस के शिवांश श्रीवास्तव ने 10.25 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Khel mahotsav
Khel mahotsav
Khel mahotsav
Khel mahotsav

खेलों से होता है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास : मोहन द्विवेदी

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलकूद के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में सक्रिय भागीदारी करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा और क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि बच्चे शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना सकें।

Khel Mahotsav
Khel Mahotsav
Khel Mahotsav
Khel Mahotsav

पांच दिवसीय खेल महोत्सव का बुधवार को हुआ था भव्य शुभारंभ

गौरतलब है कि बुधवार को विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ किया था। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारने और अपनी खेल क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

खेल महोत्सव को सफल बनाने में राकेश मिश्रा, मो. कुदुस, सन्नी सिंह, दिलीप कुमार सिंह, श्वेता राज, सुनील गुप्ता, अनस, आलोक, आर.एस. त्रिपाठी, अलका, खुशबू, सरिता, रेनू, कृष्णा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान मिल रहा है।

जीएम एकेडमी में पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी दिखाई खेल प्रतिभा । पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का उत्साहपूर्ण एवं भव्य शुभारंभ
सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, खेल जगत, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा Tags:G.M. Academy Salempur, खेल महोत्सव 2026, गोला फेंक, जी एम एकेडमी, देवरिया समाचार, लंबी कूद, वार्षिक खेल प्रतियोगिता, शालू सिंह, शिवानी यादव, सत्यम कुमार, समर्थ राज, सलेमपुर समाचार, स्कूल स्पोर्ट्स डे

Post navigation

Previous Post: जीएम एकेडमी में पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी दिखाई खेल प्रतिभा । पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का उत्साहपूर्ण एवं भव्य शुभारंभ

Related Posts

  • संजू सैमसन को क्यों हुआ अपनी क्षमता पर संदेह, कैप्टन सूर्या कुमार यादव ने कैसे की मदद – ग्लोबल न्यूज़ एंड फैक्ट्स खेल जगत
  • देवरिया में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुआ।
    संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन देवरिया
  • school welfare
    स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ देवरिया
  • G.M ACADEMY BARHAJ
    जी एम एकेडमी बरहज में योग दिवस पर बच्चों ने किया योगाभ्यास | नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी देवरिया
  • gm
    जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित सलेमपुर
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी.एम. एकेडमी में खेल महोत्सव का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • जीएम एकेडमी में पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी दिखाई खेल प्रतिभा । पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का उत्साहपूर्ण एवं भव्य शुभारंभ
  • जी.एम. एकेडमी में दीपावली की संध्या पर मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न
  • जी.एम. एकेडमी में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • taramira ke beej global news and facts
    दिल को बलवान बना देगी ये औषधि और हड्डियों के लिए है वरदान, कैल्शियम की कभी नहीं होगी कमी! हेल्थ
  • छोंजिन
    हौसलों की मिसाल: हिमाचल की दृष्टिबाधित बेटी “न देख सकी दुनिया, पर दिखाई राह — छोंजिन ओंगमो की एवरेस्ट जीत” इंडिया
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश
  • globalnewsandfacts
    16 की उम्र में बनी स्टार, अंडरवर्ल्ड डॉन संग जुड़ा नाम, रातोंरात छोड़ दिया देश और अपने से बड़े डायरेक्टर से की शादी एंटरटेनमेंट
  • C-295 Global News and Facts
    Tata Advance System (TAS) और स्पेन की Airbus मिलकर ‘मेक इन इंडिया’ के तहत गुजरात के बड़ोदरा में बनेगा दुनिया का सबसे पॉपुलर C-295 मिलिट्री ट्रासपोर्ट एयरक्राफ्ट . भारत के लिए क्यों है ख़ास ? रक्षा
  • globalnewsandfacts
    Harsingar Leaves Benefits: सुबह खाली पेट पी लें ये शक्तिशाली काढ़ा, फेफड़ों में जमा कफ कर देगा बाहर हेल्थ

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme