Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
    जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के छात्र सुंदरम पति त्रिपाठी का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, 94.4% अंक सलेमपुर
  • Sanatan sanskriti
    हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक स्थानीय
  • raakhi
    जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन सलेमपुर
  • Agni Prime Global news and facts
    भारत ने किया ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का रेल आधारित सफल परीक्षण, 2000 किमी तक मारक क्षमता और नई रणनीतिक बढ़त इंडिया
  • nova vista
    जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन सलेमपुर
  • gma award
    क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ? देवरिया
  • gma_mahila_samman
    जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सलेमपुर
independance day

सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Posted on August 15, 2026August 15, 2026 By Pramod Kumar 1 Comment on सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया)। नगर पंचायत सलेमपुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जीएम अकादमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

ध्वजारोहण से पूर्व विद्यालय के शिक्षक आशुतोष तिवारी, सुनील गुप्ता एवं सी.पी. पांडेय के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। इसके बाद राष्ट्रगीत का गायन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।

WhatsApp Image 2026 08 15 at 11.26.53

नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यूकेजी की छात्रा चैत्राली यादव ने अपनी मनमोहक तोतली बोली में “चिट्ठी आई है, वतन से चिट्ठी आई है” गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं नर्सरी के छात्र अद्विक पांडेय ने “मां, मुझको बंदूक मंगादे” गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।

WhatsApp Image 2026 08 15 at 11.26.27

छात्रों ने मानव पिरामिड बनाकर दिखाया देशप्रेम

इसके बाद कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्रों के आदित्या ग्रुप ने शानदार मानव पिरामिड बनाकर उसके शीर्ष पर तिरंगा लहराया। छात्रों की इस शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2026 08 15 at 21.23.14 1

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को दिलाया कर्तव्यबोध

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026 08 15 at 11.26.25

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

समारोह में संगीत शिक्षक कृष्णा यादव, खेल शिक्षक सनी सिंह एवं कुद्दूस के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर साक्षी, काजू, मुन्ना, अरुण, परमानंद गोस्वामी, अखिलेश, आलोक, दास बिहारी, दीनानाथ, उद्यम, श्वेतराज, डी. सिंह, प्रमोद, ओ.एस. पांडेय, सीमा, पल्लवी, सृष्टि आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और शिक्षकों के प्रेरणादायी संदेश ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, जिम्मेदारी और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और मजबूत किया।

जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा Tags:15 August 2026, 15 अगस्त, 80वां स्वतंत्रता दिवस, G.M. Academy Salempur, Independence Day 2026, छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम, जीएम अकादमी, देवरिया, देवरिया न्यूज, देशभक्ति कार्यक्रम, ध्वजारोहण, भारत माता की जय, मानव पिरामिड, मोहन द्विवेदी, विद्यालय समाचार, सलेमपुर, सलेमपुर न्यूज, स्कूल समाचार, स्वतंत्रता दिवस 2026, स्वतंत्रता दिवस समारोह

Post navigation

Previous Post: जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Next Post: स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Related Posts

  • GM Academy Navratri
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव । नवदुर्गा एक्ट, डांडिया-गरबा और नवरात्रि गीत ने बांधा समां । महिषासुरमर्दिनी की मनमोहक झांकी ने सबका मन मोहा सलेमपुर
  • Annual result
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान शिक्षा
  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया
  • Adikarmyogi Abhiyan
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ “आदि कर्मयोगी अभियान”: दुनिया का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व और उत्तरदायी शासन कार्यक्रम देवरिया
  • Teachers day
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल सलेमपुर
  • result celebration
    G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’ शिक्षा

Comment (1) on “सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस”

  1. Pingback: स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ मुख्य विकास अधिकारी राजे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी.एम. एकेडमी में दीपावली की संध्या पर मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न
  • जी.एम. एकेडमी में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • fathers day Eduspectra
    Father’s Day विशेष: मौन में बोलती एक पूरी किताब – G.M. Academy के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की विशेष प्रस्तुति सलेमपुर
  • G.M. ACADEMY
    व्यग्र फाउंडेशन ने गौरैया बचाव हेतु जी.एम.एकेडमी को प्रदान किया काष्ठ निर्मित घोंसला | वाराणसी मेयर अशोक तिवारी भी रहे मौजूद पूर्वांचल
  • GM Academy salempur
    जी.एम. एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेंस में जी.एम. एकेडमी का रहा दबदबा देवरिया
  • swatantrata diwas
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम ने सबको झूमने पर किया बाध्य । राष्ट्रोत्थान के लिए रहें सतत् प्रयत्नशील — मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • rakhi competion
    जी एम एकेडमी में आयोजित हुआ राखी निर्माण प्रतियोगिता । राखी भाई बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व- मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • globalnewsandfacts
    सुप्रीम कोर्ट की सख्ती : पराली जलाने पर लगेगा 30 हजार का जुर्माना । जाने आपकी कितनी जमीन पर कितना लगेगा जुर्माना ? इंडिया
  • gm academy eduspectra
    विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर स्टोरी
  • gma_mahila_samman
    जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme