Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • global news and facts
    G.K Quiz level: Class 4th Students – MCQ G.K
  • independence day
    श्रीराधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया उत्तरप्रदेश
  • veer bal diwas
    वीर बाल दिवस पर जी.एम. एकेडमी में देशभक्ति का संचार । छात्र–छात्राओं ने प्रतिभा प्रदर्शन कर साहिबजादों को किया नमन Blog
  • Indian airforce
    भारत ने चीन को पछाड़ा! दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना बनी IAF — WDMMA की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा इंडिया
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR DEORIA
    वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह के चौथे दिवस में दिखा जोश, जीत और जुनून | स्लो साइकिल रेस और टग आफ वार बना आकर्षण का केंद्र सलेमपुर
  • gma award
    क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ? देवरिया
  • sanskrit bharti
    संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है – डॉ. सिंहासन पाण्डेय उत्तरप्रदेश
स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र

जी.एम.एकेडमी बरहज के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |”डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी”–आञ्जनेय दास

Posted on April 21, 2025April 21, 2025 By Pramod Kumar 1 Comment on जी.एम.एकेडमी बरहज के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |”डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी”–आञ्जनेय दास
Spread the love

बरहज (देवरिया)। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जी.एम. एकेडमी, बरहज के प्रेरणा स्रोत स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र की चतुर्थ पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई गई।

स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र
संस्कृति के वाहक, संस्कृत के मूर्धन्य और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे डॉ. मिश्र

Table of Contents

Toggle
  • दीप प्रज्ज्वलन और श्रद्धांजलि सभा से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
  • अतिथियों ने डॉ. मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाली रोशनी
  • आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज
  • श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों की रही उपस्थिति
  • निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने जताया आभार
  • उपस्थित गणमान्य अतिथियों में शामिल रहे:
  • जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में भी दी गई श्रद्धांजलि, छात्रों व शिक्षकों ने किया स्मरण

दीप प्रज्ज्वलन और श्रद्धांजलि सभा से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्ष श्री आञ्जनेयदास जी महाराज एवं चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र समेत अन्य अतिथियों द्वारा स्व. डॉ. मिश्र की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंगलाचरण डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अतिथियों ने डॉ. मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाली रोशनी

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मिश्र के योगदानों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की प्रशंसा की।

डॉ. ओमप्रकाश शुक्ल ने उन्हें संस्कृत का मूर्धन्य विद्वान बताया। डॉ. श्री प्रकाश मिश्र, चेयरमैन, ने उन्हें न सिर्फ अपने पिता बल्कि एक महान विभूति बताते हुए उनके सदाचरण, अनुशासन, संस्कार व संस्कृति पर बल दिया।

डॉ. अजय मिश्र ने कहा कि डॉ. मिश्र एक ऐसे आदर्श पुरुष थे जिनके स्थान की पूर्ति असंभव है।

डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, पूर्व सदस्य, माध्यमिक चयन बोर्ड, ने उन्हें “विचार” की संज्ञा दी।

आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज

सभाध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रहे आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज ने स्व. डॉ. मिश्र के जीवनपर्यंत बरहज को दी जाने वाली कृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे युग पुरुष थे, संस्कृति के वाहक, संस्कृत के मूर्धन्य, सादा जीवन एवं अति उच्च विचार के साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. डॉ. मिश्र का जीवन अनुकरणीय है। हम ऐसे महान विभूति को जी एम एकेडमी के कण कण में महसूस करते हुए अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों की रही उपस्थिति

G.M. ACADEMY BARHAJ
स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र को श्रद्धांजलि: जी.एम. एकेडमी बरहज में मनाई गई चतुर्थ पुण्यतिथि

डॉ. गंगाधर मिश्र, डॉ. महंथ कुशवाहा, सूर्यदेव उपाध्याय, कैप्टन शैलेंद्र त्रिपाठी (गोरखपुर), मोहन द्विवेदी (प्राचार्य, सलेमपुर शाखा), ए.के. पांडेय (प्राचार्य, बरहज शाखा), गंगा प्रसाद पांडेय, मंगल मणि, रामजी यादव, राम सिंगारे पांडेय आदि गणमान्यजनों ने भी स्व. डॉ. मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपस्थित गणमान्य अतिथियों में शामिल रहे:

स्व. डॉ. मिश्र की धर्मपत्नी बदामी देवी, पुरुषोत्तम मिश्र, डॉ. भूपेंद्र मिश्र, रामाश्रय यादव, प्रेम शंकर पाठक, अञ्जनी उपाध्याय, अनिल निषाद, सचिन सिंह, विनय मिश्र, खड्ग बहादुर यादव सहित अन्य सम्मानित लोग।

श्रद्धांजलि सभा का सफल संचालन पंकज शुक्ल द्वारा किया गया।

जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर के पूर्व छात्र आशुतोष पाण्डेय ने अपने मनमोहक भजनों के माध्यम से सभी दर्शकों को अपने तरफ आकर्षित किया, जो सभी को खूब भाया और सबने आशुतोष की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस मौके पर सभी संभ्रांत जनों को सभाध्यक्ष आञ्जनेयदास जी एवं विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र के द्वारा अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में भी दी गई श्रद्धांजलि, छात्रों व शिक्षकों ने किया स्मरण

G.M. ACADEMY
स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र को श्रद्धांजलि: जी.एम. एकेडमी बरहज में मनाई गई चतुर्थ पुण्यतिथि

जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में भी स्वर्गीय डॉ. काशीनाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सिद्धांतों और जीवन मूल्यों को याद किया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

स्टोरी

Post navigation

Previous Post: “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय
Next Post: जी.एम. एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेंस में जी.एम. एकेडमी का रहा दबदबा

Related Posts

  • kargil vijay diwas 2026
    27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह सलेमपुर
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • technology day
    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर G.M. Academy के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए हाईटेक AI टूल और रोबोट सलेमपुर
  • story global news and facts
    story स्टोरी
  • Chenab bridge
    दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चिनाब ब्रिज की 10 अद्भुत बातें जो आपको हैरान कर देंगी By Edu Spectra News Desk | Jammu & Kashmir इंडिया
  • gm academy eduspectra
    विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर स्टोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • देवभूमि जनपदस्तरीय खेल महोत्सव 2026 में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
  • जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई
  • 27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह
  • सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • nova vista
    जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन सलेमपुर
  • दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
    जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के छात्र सुंदरम पति त्रिपाठी का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, 94.4% अंक सलेमपुर
  • Sanatan sanskriti
    हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक स्थानीय
  • छठ पूजा
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” सलेमपुर
  • gm academy
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की १२वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई । शिक्षा, साहित्य एवं अनुशासन प्रेमी थे स्व. गौरीशंकर द्विवेदी — डॉ. श्री प्रकाश मिश्र सलेमपुर
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • globalnewsandfacts.in
    स्वर्गीय गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती पर जी . एम . एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धांजलि समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद | स्थानीय

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme