Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • antarastriya olympiad
    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान Blog
  • independence day
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर जी एम एकेडमी के बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने किया ध्वजारोहण सलेमपुर
  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया
  • result celebration
    G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’ शिक्षा
  • mothers day eduspectra
    मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम | हम मां के ऋण से कभी नहीं हो पाते उऋण– मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • international yoga day
    सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सलेमपुर
  • targetkilling
    जम्मू -कश्मीर के गांदरबल में 2019 के बाद का अबतक का सबसे बड़ा टारगेट किलिंग ,डॉक्टर समेत 7 मजदूरों की मौत इंडिया
feature image

जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा समारोह

Posted on January 23, 2026February 2, 2026 By Pramod Kumar No Comments on जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा समारोह
Spread the love

सलेमपुर, देवरिया (उत्तर प्रदेश)। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जी.एम. अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का पूजन समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और ज्ञानमय बन गया।

image3
image2

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष संस्कृत आचार्य पं. शुभम् मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन एवं विधिविधान से संपन्न पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यजमान के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती से ज्ञान, विद्या एवं सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट और “भारत माता की जय” के उद्घोष से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।

WhatsApp Image 2026 01 23 at 17.20.38
WhatsApp Image 2026 01 23 at 16.55.58 1
WhatsApp Image 2026 01 23 at 16.55.12 1 1

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती की आराधना हमें ज्ञान, अनुशासन, भक्ति और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। साथ ही उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस पर विद्यालय द्वारा आयोजित “नोवा विस्टा” विज्ञान प्रदर्शनी में सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सादर आमंत्रित किया।श्री द्विवेदी ने यह भी घोषणा की कि जी एम एकेडमी में सत्र 2026-27 के रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन का कार्य भी आज से शुरू हो गया।

कार्यक्रम को और भी पावन बनाने के लिए विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने प्रधानाचार्य के साथ हवन में आहुति प्रदान की। पूजा के उपरांत सभी उपस्थित जनों के बीच प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

image5
image4

इस सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक अखिलेश यादव के साथ-साथ दिलीप कुमार सिंह, श्वेता राज, एस. के. गुप्ता, आशुतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्र, आलोक तिवारी, आदित्य पांडेय, पुरंजय, साधना मिश्रा, खुशबू यादव, अंकिता मिश्रा, पंकज सहित समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सराहनीय सहभागिता रही।

WhatsApp Image 2026 01 23 at 16.21.54

26 जनवरी को जी.एम. एकेडमी में होगा “नोवा विस्टा” विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Must Read: अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान


Blog Tags:Deoria News, Education News, G.M. Academy Salempur, GM Academy News, Salempur News, Saraswati Puja 2026, Saraswati Vandana, School Event News, School News, Student Cultural Program, Uttar Pradesh News, Vidya Puja, सरस्वती पूजा समारोह

Post navigation

Previous Post: अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान
Next Post: जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन

Related Posts

  • Plane Crash AI-171
    Air India विमान हादसा: चमत्कारी रूप से बचा यात्री, 242 में से एकमात्र जीवित – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं G.M. Academy परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि इंडिया
  • antarastriya olympiad
    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान Blog
  • CBSE 10TH BOARD
    CBSE की ऐतिहासिक घोषणा: अब 10वीं में दो बार दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा ‘तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सीबीएसई
  • G.M ACADEMY BARHAJ
    जी एम एकेडमी बरहज में योग दिवस पर बच्चों ने किया योगाभ्यास | नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी देवरिया
  • us iraan israel
    अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स ध्वस्त, मुस्लिम देशों ने जताई नाराजगी विदेश
  • Picsart 25 06 24 11 07 33 550
    130 किलोमीटर की ऐतिहासिक उड़ान सिर्फ ₹700 में — पहली बार यात्रियों को लेकर उड़ा इलेक्ट्रिक विमान विदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • us iraan israel
    अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स ध्वस्त, मुस्लिम देशों ने जताई नाराजगी विदेश
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • independence day
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर जी एम एकेडमी के बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने किया ध्वजारोहण सलेमपुर
  • gandhi jayanti
    गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती सलेमपुर
  • देवरिया में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुआ।
    संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन देवरिया
  • G.S
    Crack competetive Exams with these 20 General Studies Secrets! for SSC, UPSC, Railway & more | MCQ Quiz
  • independance day
    जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर
  • STRAIT OF HORMUZ
    Hormuz Strait: 2025 में दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा? Strait of Hormuz बंद हुआ तो भारत की तेल आपूर्ति पर क्या असर पड़ेगा? Blog

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme