Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • international yoga day
    सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सलेमपुर
  • globalnewsandfacts.in
    स्वर्गीय गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती पर जी . एम . एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धांजलि समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद | स्थानीय
  • python examples globalnewsandfacts
    Python : Sample Examples and their solutions level Medium Computer
  • health global news and facts
    दादा-परदादा का आजमाया सालों पुराना फॉर्मूला, सर्दी रहती है कोसों दूर हेल्थ
  • nova vista
    जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन सलेमपुर
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog
  • computer python quiz globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Level Class 7th Quiz
  • G.M. Academy
    मंत्रों की गूँज और आस्था: G.M. Academy में माँ सरस्वती पूजन का पावन आयोजन सलेमपुर
gm academy eduspectra

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर

Posted on May 7, 2025May 7, 2025 By Pramod Kumar 2 Comments on विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर
Spread the love

माक ड्रील के जरिए आपदा प्रबंधन के दिए गए दिशा-निर्देश, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। शिविर में छात्रों ने न केवल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ दीं, बल्कि माक ड्रील के माध्यम से आपदा प्रबंधन के गुर भी सीखे।

gm acadermy
जी.एम. एकेडमी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सचिव श्री आशुतोष कुमार शाह, सह जिला आयुक्त स्काउट वी. के. शुक्ल, तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उपस्थित रहे। 

तत्पश्चात् सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन विद्यालय के स्काउट एवं गाइडों ने सकुशल संपन्न किया।

gm academy
जी.एम. एकेडमी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर

विद्यालय में आयोजित एक विशेष स्काउटिंग-गाइडिंग कार्यक्रम के अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन द्विवेदी ने किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि यह विषम परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक निपटने तथा दूसरों की सहायता करने की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है।

G.M. ACADEMY SALEMPUR 9

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शाह ने बच्चों को स्काउटिंग-गाइडिंग की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया और उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री दिनेश मिश्र एवं श्री वी. के. शुक्ल ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

gm academy
जी.एम. एकेडमी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर

प्रशिक्षण सत्र के दौरान, भारत-पाक तनाव जैसी आपातकालीन स्थितियों के परिप्रेक्ष्य में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें स्काउट-गाइडों को न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, बल्कि संकट की घड़ी में दूसरों की सहायता करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक श्री आनंद गुप्ता, श्रीमती अनीता पांडेय, विद्यालय के स्काउट मास्टर श्री संदीप कुमार एवं श्री राकेश मिश्रा, गाइड कैप्टन श्रीमती विभूषिका द्विवेदी तथा विद्यालय के शिक्षकगण — श्री दिलीप कुमार सिंह, श्री अभिषेक मौर्य, श्री सुनील गुप्ता सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

gm academy
जी.एम. एकेडमी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर

कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन द्विवेदी द्वारा अंगवस्त्रम् एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन और उपस्थिति के प्रति विद्यालय परिवार की कृतज्ञता का प्रतीक रहा।

विगत तीन दिनों से संचालित प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्काउट एवं गाइड टोलियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आलोक, निखिल, अरबाज़, जुनैद, सौम्या, कृति, प्रतिष्ठा, क्षमता, सृष्टि, आयुषी, अद्विका एवं अंकिता आदि छात्रों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। इन विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया।

gm academy
जी.एम. एकेडमी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन जिला संगठन आयुक्त श्री नरसिंह कुमार सिंह एवं कक्षा दसवीं की प्रतिभाशाली छात्रा अनन्या दीक्षित ने किया। उनके संयोजन और संचालन कौशल ने आयोजन को व्यवस्थित और प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया।

Must Read : बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर

स्टोरी, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा, सलेमपुर

Post navigation

Previous Post: बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर
Next Post: जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन

Related Posts

  • g.m. academy globalnewsandfacts
    जी.एम. एकेडमी में बाल दिवस की धूम। प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी को अपने बचपन की कौन सी बातें हैं याद ? बच्चों के “चाचा” नेहरु को भी किया गया याद। आइये जानें – सलेमपुर
  • sanskrit
    संस्कृत मात्र कर्मकाण्ड नहीं, अपितु आधुनिक विज्ञान की भी भाषा है – फणीन्द्र मणि त्रिपाठी देवरिया
  • बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन – GM Academy
    बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया) सलेमपुर
  • Hindi Diwas
    हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे अंतर्मन की आवाज–मोहन द्विवेदी । जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस । सलेमपुर
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • देवभूमि जनपदस्तरीय खेल महोत्सव 2026 में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
  • जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई
  • 27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह
  • सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • Polish 20250217 185112676
    महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन | स्टोरी
  • vishwakarma pooja
    विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान सलेमपुर
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • jaspritvsnaseem
    इहसानुल्लाह का जागा पाकिस्तान प्रेम बोले ‘जसप्रीत बुमराह से अच्छा बॉलर नसीम शाह है’, जाने वासिम अकरम का दावा आपको भी हैरान कर देगा परेशान! खेल जगत
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250608 143311 0000
    St. Xavier’s School, Salempur का गौरव: सचिन मिश्रा को गूगल से एक करोड़ का पैकेज सलेमपुर
  • health global news and facts
    दादा-परदादा का आजमाया सालों पुराना फॉर्मूला, सर्दी रहती है कोसों दूर हेल्थ
  • Indian airforce
    भारत ने चीन को पछाड़ा! दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना बनी IAF — WDMMA की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा इंडिया
  • स्व. डॉ. काशीनाथ मिश्र
    जी.एम.एकेडमी बरहज के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |”डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी”–आञ्जनेय दास स्टोरी

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme