Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • globalnewsandfacts
    बिहार कोकिला और छठी मईया के गीतों की गायिका अब हमारे बीच नहीं रहीं। जी.एम. अकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और कहा ,”भोजपुरी जगत के लिए अपूर्णीय छति है।” ॐ शांति ! इंडिया
  • international yoga day
    सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सलेमपुर
  • jee mains
    जेईई-मेंस: जी एम एकेडमी के होनहारों ने लहराया परचम, आयुष और दीक्षा ने किया विद्यालय का नाम रोशन सलेमपुर
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया
  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर
  • Polish 20250217 185112676
    महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन | स्टोरी
  • G.M ACADEMY BARHAJ
    जी एम एकेडमी बरहज में योग दिवस पर बच्चों ने किया योगाभ्यास | नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी देवरिया
  • देवरिया में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुआ।
    संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन देवरिया
barhaj gm academy

“नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय

Posted on April 7, 2025April 7, 2025 By Pramod Kumar No Comments on “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय
Spread the love
barhaj gma
इस मौके पर रविन्द्र रावत,रामशिगार पांडेय, रामाश्रय यादव, विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित सभी अभिभावक उपस्थित थे। आज विद्यालय के प्रथम दिवस पर बरहज शाखा के छात्र छात्राएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

Table of Contents

Toggle
  • जी.एम.एकेडमी की बरहज शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ
    • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
    • शिक्षाविदों ने दी शुभकामनाएं
    • मुख्य अतिथि ने कही प्रेरणादायक बातें
    • विद्यालय प्रबंधन की प्रतिबद्धता
    • अन्य अतिथियों का उत्साहवर्धन
    • बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति

जी.एम.एकेडमी की बरहज शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ

बरहज (देवरिया)। नगर के पचौहा रोड स्थित जी.एम. एकेडमी की नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। यह शुभ अवसर आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर परम पूज्य आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया गया, जिसके पश्चात् दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

barhaj gm academy
जी.एम. एकेडमी बरहज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, बल्कि यह इस क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रख रही है। कार्यक्रम की भव्यता और जनसहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि बरहज अब शिक्षा के नए केंद्र के रूप में उभरने को तैयार है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ श्री प्रकाश मिश्र, डायरेक्टर डॉ संभावना मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ भूपेंद्र मिश्र, पुरुषोत्तम मिश्र, आश्रम बरहज के पूर्व प्राचार्य डॉ महन्थ कुशवाहा, डॉ ओमप्रकाश शुक्ल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। तत्पश्चात् स्वागत समारोह के क्रम में सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ अर्पण कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में जी.एम. एकेडमी सलेमपुर शाखा के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अष्टमी एवं अंकिता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठा, रौशनी, अविका, वैष्णवी, आराध्या, पूर्वी, आकांक्षा, सृष्टि, सानिया, नैन्सी, क्षमता, नित्या, स्तुति आदि छात्राओं की प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना हुई। विद्यालय के पूर्व छात्र आशुतोष पांडेय की शानदार प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

barhaj gma
जी.एम. एकेडमी बरहज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, बल्कि यह इस क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रख रही है। कार्यक्रम की भव्यता और जनसहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि बरहज अब शिक्षा के नए केंद्र के रूप में उभरने को तैयार है।

शिक्षाविदों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि “बरहज में सब कुछ होते हुए भी अच्छी शिक्षा का अभाव था, जो जी. एम. एकेडमी के आ जाने से अब पूरी हो गई।” एस.के.इ.का. के पूर्व प्रधानाचार्य मंगलमणि ने कहा कि “अब यहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के लिए कहीं बाहर नहीं जाना होगा।”
डॉ. महन्थ कुशवाहा ने जी.एम. एकेडमी को एक ब्रांड बताया और कहा कि इसकी उपलब्धियां ही इसकी पहचान हैं।

मुख्य अतिथि ने कही प्रेरणादायक बातें

मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे परम पूज्य संत श्री आञ्जनेयदास जी महाराज ने विद्यालय के प्रेरणा स्रोत और पी जी कालेज आश्रम बरहज के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. काशीनाथ मिश्र की सराहना करते हुए कहा कि उनके सुपुत्र एवं इस विद्यालय के चेयरमैन बहुत ही ऊर्जावान, संस्कारित, शिक्षित और अनुशासित हैं। जी एम एकेडमी का नाम तो शिक्षा में बड़े ही आदर्श के रुप में लिया ही जाता है, अब बरहज शाखा की शुरुआत तो इस क्षेत्र के लिए बहुत गर्व की बात है। अब बरहज पूर्व की भांति पुनः शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है, मुझे जी एम एकेडमी आश्रम बरहज का ही एक हिस्सा है, कहने में कोई परहेज नहीं है। अपने आराध्य देव से हम इस शिक्षा मंदिर के उत्तरोत्तर विकास की प्रार्थना करते हैं।

barhaj gma
जी.एम. एकेडमी की बरहज शाखा का भव्य शुभारंभ बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय

विद्यालय प्रबंधन की प्रतिबद्धता

विद्यालय के चेयरमैन डॉ श्री प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बरहज के छात्र छात्राओं को आज के समयानुसार प्रतिस्पर्धात्मक बनाने एवं राष्ट्र सेना हेतु तैयार करने के उद्देश्य से इस शाखा की शुरुआत की जा रही है। डॉ मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

अन्य अतिथियों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम को सलेमपुर के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, बरहज शाखा के प्रधानाचार्य ए. के. पांडेय, गोरखपुर के प्रशासक कैप्टन शैलैंन्द्र तिवारी, एस के इं. का.के रामजी यादव आदि अनेकों अतिथियों ने संबोधित करते हुए विद्यालय के मंगलमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन सलेमपुर का छात्राएं अपर्णा शुक्ला, आकांक्षा दुबे एवं अनन्या दीक्षित ने किया।

barhaj gma
जी.एम. एकेडमी की बरहज शाखा का भव्य शुभारंभ बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय

बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर रविन्द्र रावत, रामशिगार पांडेय, रामाश्रय यादव, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रथम दिवस पर ही बरहज शाखा के छात्र-छात्राएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर एक नए युग के आगाज़ की घोषणा कर दी।

जी.एम. एकेडमी बरहज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, बल्कि यह इस क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रख रही है। कार्यक्रम की भव्यता और जनसहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि बरहज अब शिक्षा के नए केंद्र के रूप में उभरने को तैयार है।

Must Read : जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि

देवरिया, Academy, उत्तरप्रदेश, पूर्वांचल, शिक्षा, सलेमपुर Tags:जी.एम.एकेडमी की बरहज शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ, डॉ ओमप्रकाश शुक्ल, बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय, सर्वोत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र है जी.एम.एकेडमी

Post navigation

Previous Post: जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि
Next Post: जी.एम.एकेडमी बरहज के प्रेरणा स्रोत डॉ काशीनाथ की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |”डॉ. काशीनाथ मिश्र थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी”–आञ्जनेय दास

Related Posts

  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • छठ पूजा
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” सलेमपुर
  • globalnewsandfacts.in
    स्वर्गीय गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती पर जी . एम . एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धांजलि समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद | स्थानीय
  • punyatithi
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई सलेमपुर
  • जी एम एकेडमी सलेमपुर शिक्षक दिवस समारोह
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • independance day
    सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस सलेमपुर
  • Teachers day
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल सलेमपुर
  • g.m. academy globalnewsandfacts
    जी.एम. एकेडमी में बाल दिवस की धूम। प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी को अपने बचपन की कौन सी बातें हैं याद ? बच्चों के “चाचा” नेहरु को भी किया गया याद। आइये जानें – सलेमपुर
  • छठ पूजा
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    Harsingar Leaves Benefits: सुबह खाली पेट पी लें ये शक्तिशाली काढ़ा, फेफड़ों में जमा कफ कर देगा बाहर हेल्थ
  • बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन – GM Academy
    बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया) सलेमपुर
  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर
  • G.M.ACADEMY eduspectra
    बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme