Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • technology day
    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर G.M. Academy के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए हाईटेक AI टूल और रोबोट सलेमपुर
  • antarastriya olympiad
    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान Blog
  • sanskrit bharti
    संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है – डॉ. सिंहासन पाण्डेय उत्तरप्रदेश
  • G.M.ACADEMY eduspectra
    बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर सलेमपुर
  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया
  • दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
    जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के छात्र सुंदरम पति त्रिपाठी का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, 94.4% अंक सलेमपुर
  • taramira ke beej global news and facts
    दिल को बलवान बना देगी ये औषधि और हड्डियों के लिए है वरदान, कैल्शियम की कभी नहीं होगी कमी! हेल्थ
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
देवभूमि खेल महोत्सव-2026

देवभूमि जनपदस्तरीय खेल महोत्सव 2026 में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Posted on August 4, 2026August 4, 2026 By Pramod Kumar No Comments on देवभूमि जनपदस्तरीय खेल महोत्सव 2026 में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया)। नगर पंचायत सलेमपुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जीएम अकादमी के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। देवरिया जनपद में आयोजित देवभूमि खेल महोत्सव-2026 में जिले के 16 से अधिक विद्यालयों के लगभग 550 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में जीएम अकादमी के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए।

khel1
khel2
khel4
khel5

विद्यालय की अंडर-17 बालिका खो-खो टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक कबड्डी टीम ने आरबीटी देवरिया को पराजित कर द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने एसबी इंटरनेशनल स्कूल को हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सबसे शानदार प्रदर्शन अंडर-12 बालक कबड्डी टीम का रहा, जिसने रोमांचक मुकाबलों में केडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा चित्रा कॉन्वेंट स्कूल को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी जीएम अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा 9 की छात्रा नव्या मिश्र ने 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9 की छात्रा नित्या यादव ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

देवभूमि खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री द्विवेदी ने कहा, “जीत केवल पदक हासिल करने का नाम नहीं है, बल्कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिणाम है। खेल हमें हार से सीखना और जीत को विनम्रता के साथ स्वीकार करना सिखाते हैं। जो विद्यार्थी मैदान में संघर्ष करना सीख लेते हैं, वे जीवन की हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करते हैं।”

khel10

उन्होंने कहा कि “जीएम अकादमी का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संतुलित वातावरण प्रदान करना है। आज हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि छोटे नगरों की प्रतिभाएँ भी बड़े मंचों पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।”

उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं खेल प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।” श्री द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

sports1 1
sports1 2

इस अवसर पर पी.जी. कॉलेज आश्रम, बरहज के राजनीति शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि “प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। जीएम अकादमी में विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह विद्यालय की उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि यही प्रतिभाएँ भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, क्षेत्र, जनपद और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी।”

विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक राकेश मिश्र, सनी प्रताप सिंह, एवं कुदुस के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। विद्यालय परिवार ने सभी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

khel9

देवभूमि जनपदस्तरीय खेल महोत्सव 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख खिलाड़ी इस प्रकार हैं—

अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम: नव्या यादव, काव्या यादव, कृति यादव, ईशा, आकांक्षा, रोशनी, मानसी, जान्हवी एवं खुशी।

अंडर-17 बालिका खो-खो टीम: अद्विका, स्तुति, आयुषी, नित्या, चांदनी, श्वेता, उमा, आकांक्षा, परिधि, निशु एवं अनुष्का।

अंडर-17 बालक कबड्डी टीम: नितेश यादव, अनुज यादव, आदित्य बरनवाल, समीर, किशन शर्मा, शिवम यादव, हर्षित यादव, अनुभव यादव, स्वस्तिक पांडेय एवं शशांक पांडेय।

अंडर-12 बालक कबड्डी टीम: आनंद, प्रतीक, निर्भय, आयुष यादव, पीयूष, जयेश, सान्यामनी, अभिनंदन, अंबुज प्रताप एवं अभिनंदन प्रताप।

khel mahotsav

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि जीएम अकादमी के विद्यार्थी भविष्य में भी खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर तक रोशन करेंगे।

जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई

देवरिया, उत्तरप्रदेश, खेल जगत, पूर्वांचल, शिक्षा, सलेमपुर, स्थानीय

Post navigation

Previous Post: जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई
Next Post: जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह

Related Posts

  • G.S
    Crack competetive Exams with these 20 General Studies Secrets! for SSC, UPSC, Railway & more | MCQ Quiz
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • globalnewsandfacts
    सुप्रीम कोर्ट की सख्ती : पराली जलाने पर लगेगा 30 हजार का जुर्माना । जाने आपकी कितनी जमीन पर कितना लगेगा जुर्माना ? इंडिया
  • gm academy eduspectra
    विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर स्टोरी
  • janmastami
    जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी सलेमपुर
  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • sanskrit sammelan
    पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न: विद्यार्थियों ने सीखी योग, संस्कृत संभाषण, नैतिक शिक्षा और आत्मविकास की कला शिक्षा
  • JEE ADVANCE
    जेईई-एडवांस में जी.एम.एकेडमी के अतुल ने हासिल की सफलता | अतुल शुरू से ही रहा है परिश्रमी और अनुशासित– मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • सैमसन के लिए बॉर्डर पार से आया संदेश, जानें क्यों की प्रमुख बातें खेल जगत
  • story global news and facts
    story स्टोरी
  • Saving turtles saving the oceans
    Earth Matters: Saving Turtle, Saving the Oceans English
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश
  • Sanatan sanskriti
    हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक स्थानीय
  • fathers day Eduspectra
    Father’s Day विशेष: मौन में बोलती एक पूरी किताब – G.M. Academy के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की विशेष प्रस्तुति सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme