Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • Adikarmyogi Abhiyan
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ “आदि कर्मयोगी अभियान”: दुनिया का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व और उत्तरदायी शासन कार्यक्रम देवरिया
  • Rangoli Competition
    जी.एम. एकेडमी में दीपोत्सव के रंग — रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता सबका दिल सलेमपुर
  • सैमसन के लिए बॉर्डर पार से आया संदेश, जानें क्यों की प्रमुख बातें खेल जगत
  • STRAIT OF HORMUZ
    Hormuz Strait: 2025 में दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा? Strait of Hormuz बंद हुआ तो भारत की तेल आपूर्ति पर क्या असर पड़ेगा? Blog
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • independence day
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर जी एम एकेडमी के बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने किया ध्वजारोहण सलेमपुर
  • holi milan global news and facts
    उत्सव मैरेज हॉल, महदहा मेन रोड सलेमपुर में सदाबहार महिला ग्रुप द्वारा भव्य होली मिलन समारोह स्टोरी
  • Vishwambhar Nath Tiwari
    शिक्षा और समर्पण की अमर विरासत: स्वर्गीय विश्वंभर नाथ तिवारी जी को श्रद्धांजलि देवरिया
gm

जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

Posted on July 17, 2026July 18, 2026 By Pramod Kumar No Comments on जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया) – नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आर्यन कुमार ने NEET-2026 की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया।

Table of Contents

Toggle
  • आर्यन ने पाया ऑल इंडिया में 7993वाँ तथा OBC में 3468वाँ स्थान
  • प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बताई आर्यन की स्कॉलरिटी
  • परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन
  • सम्मान समारोह: अंगवस्त्र, मेडल और मिठाई से किया गया स्वागत
  • शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ
  • पिता रमेश चंद्र की प्रतिक्रिया: “सपने हुए साकार”
  • आर्यन ने माता-पिता और गुरुओं को दिया सफलता का श्रेय
  • चेयरमैन एवं निदेशिका ने दी फोन पर बधाई
  • छात्रों और शिक्षकों ने की आर्यन के संस्कार और अनुशासन की सराहना

आर्यन ने पाया ऑल इंडिया में 7993वाँ तथा OBC में 3468वाँ स्थान

आर्यन कुमार, पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम बढ़वापुर, ने NEET-2026 परीक्षा में कुल 720 में से 607 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस स्कोर के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 7993 तथा OBC वर्ग में 3468वाँ स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बताई आर्यन की स्कॉलरिटी

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन द्विवेदी ने बताया कि आर्यन प्रारंभ से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। उन्होंने NEET के अलावा JEE Main और CUET परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्यन वर्ष 2016 में कक्षा चौथी में इसी विद्यालय में आए और तब से लगातार संस्थागत छात्र रहे। वर्ष 2023 में हाईस्कूल में 92% तथा वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट में 90.2% अंक प्राप्त कर उत्कीर्ण हुए।

परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन

आर्यन के पिता श्री रमेश चंद्र शिक्षक हैं तथा माता श्रीमती इंद्रमणि गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि परिवार के संस्कार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और आर्यन की कड़ी मेहनत ने मिलकर यह सफलता दिलाई है।

सम्मान समारोह: अंगवस्त्र, मेडल और मिठाई से किया गया स्वागत

aryan kumar

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने आर्यन एवं उनके पिता को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया। उन्हें मिठाई खिलाई, माल्यार्पण किया तथा विद्यालय की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ

विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आर्यन एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आर्यन एक सफल चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगे।

पिता रमेश चंद्र की प्रतिक्रिया: “सपने हुए साकार”

aryan father

आर्यन के पिता श्री रमेश चंद्र ने कहा, “जिन सपनों के साथ मैंने अपने बच्चों को जी एम एकेडमी में दिया, वह शत-प्रतिशत मुझे प्राप्त हुए। मुझे विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं पर बहुत गर्व है।”

आर्यन ने माता-पिता और गुरुओं को दिया सफलता का श्रेय

आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और सभी गुरुओं को दिया। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छा डॉक्टर बनकर राष्ट्र सेवा करना चाहते हैं।

चेयरमैन एवं निदेशिका ने दी फोन पर बधाई

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने फोन के माध्यम से आर्यन एवं उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने सभी शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्यन ने जी एम एकेडमी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा, जिस पर पूरा विद्यालय परिवार गर्वान्वित है।

छात्रों और शिक्षकों ने की आर्यन के संस्कार और अनुशासन की सराहना

इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने आर्यन की शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और कठिन परिश्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने आर्यन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

gm

सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शिक्षा और संस्कारों के ‘ध्रुवतारा’ डॉ. काशीनाथ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया नमन

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा Tags:607 Marks in NEET, All India Rank 7993, Aryansh Kumar, CUET 2026, Deoria News, Devriya News, Dr. Sambhavna Mishra, Dr. Shri Prakash Mishra, Education News, GM Academy, GM Academy Deoria, GM Academy Salempur, JEE Main 2026, Medical Entrance Exam, NEET 2026, NEET Qualifier, NEET Result 2026, NEET Success Story, NEET Topper 2026, OBC Rank 3468, Principal Mohan Dwivedi, Ramesh Chandra, Salempur News, School Felicitation, School News, Student Achievement, Topper Felicitation, UP news

Post navigation

Previous Post: सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next Post: सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Posts

  • result celebration
    G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’ शिक्षा
  • vishwakarma pooja
    विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान सलेमपुर
  • जी एम एकेडमी सलेमपुर शिक्षक दिवस समारोह
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह सलेमपुर
  • sanskrit
    संस्कृत मात्र कर्मकाण्ड नहीं, अपितु आधुनिक विज्ञान की भी भाषा है – फणीन्द्र मणि त्रिपाठी देवरिया
  • न्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक
    जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक । सलेमपुर
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • globalnewsandfacts
    क्या है वो रिकॉर्ड जिसको डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही तोड़ देंगे ? क्या पड़ेगा भारत पर प्रभाव ? Blog
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • globalnewsandfacts
    Harsingar Leaves Benefits: सुबह खाली पेट पी लें ये शक्तिशाली काढ़ा, फेफड़ों में जमा कफ कर देगा बाहर हेल्थ
  • देवरिया में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से हुआ।
    संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन देवरिया
  • swatantrata diwas
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम ने सबको झूमने पर किया बाध्य । राष्ट्रोत्थान के लिए रहें सतत् प्रयत्नशील — मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • holi milan global news and facts
    उत्सव मैरेज हॉल, महदहा मेन रोड सलेमपुर में सदाबहार महिला ग्रुप द्वारा भव्य होली मिलन समारोह स्टोरी
  • Rangoli Competition
    जी.एम. एकेडमी में दीपोत्सव के रंग — रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता सबका दिल सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme