Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • Annual result
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान शिक्षा
  • globalnewsandfacts
    छिलके वाला या छिला बादाम… बालों की ग्रोथ के लिए कौनसा जरूरी? यहां जानें सच्चाई हेल्थ
  • G.M. Academy Salempur
    नेताजी व्यक्ति और महापुरुष ही नहीं बल्कि ऊर्जावान विचार और प्रेरणास्प्रोत थे–मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • बेटे को हीरो बनाना चाहता थे प्रोड्यूसर, फराह खान ने ठुकरा दिया 10 करोड़ का ऑफर, डायरेक्शन छोड़ अब कर रहीं ये काम एंटरटेनमेंट
  • Sadabahar Mahila Samuh
    सलेमपुर में सदा बहार महिला समूह की डांडिया नाइट में झूमी महिलाएं उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव बोलीं – “महिला सशक्तिकरण की सुंदर मिसाल” सलेमपुर
  • diwali G.M ACADEMY
    जी . एम . एकेडमी , सलेमपुर में दीपावली उत्सव: रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चो ने मनाया सत्य और संस्कृति का महापर्व | स्थानीय
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया
independance day

जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Posted on August 14, 2026August 14, 2026 By Pramod Kumar No Comments on जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Spread the love

सलेमपुर, देवरिया। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जी.एम. एकेडमी में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। देशभक्ति के रंग में रंगा यह कार्यक्रम संस्कृति, कला और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम बना।

indepandance day

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जी.एम. एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में नर्सरी से कक्षा छठवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

112 1

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘हम नन्हे-नन्हे बच्चे हैं’ और ‘इट हैपन्स ओनली इन इंडिया’ पर समूह नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद श्रेयांशी के एकल नृत्य, जीवा एवं ग्रुप के समूह नृत्य, अर्पिता एवं ग्रुप द्वारा ‘वंदे मातरम्’, किंजल के एकल नृत्य और साक्षी एवं ग्रुप द्वारा ‘आज दिल पे हाथ रखके’ गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई।

इसी क्रम में परिधि एवं ग्रुप ने ‘तुम तुम’, गरिमा एवं ग्रुप ने ‘जय हो’ तथा शालिनी एवं ग्रुप ने ‘श्यामा आन बसो’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

7

दूसरे चरण में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा नौवीं की नित्या एवं ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना से हुई, वहीं कक्षा पहली कक्षा की सृष्टि ने गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

कक्षा आठवीं की अंकिता एवं ग्रुप ने ‘शुभ दिन’, कक्षा ग्यारहवीं की सलोनी एवं ग्रुप ने ‘तिरंगा’ गीत पर देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी। उसी कक्षा की मानसी एवं ग्रुप के समूह नृत्य और कक्षा सातवीं के आदित्या एवं ग्रुप द्वारा ‘होली खेले मसाने में’ गीत पर पिरामिड की साहसिक प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

19 1

कक्षा नौवीं की प्रतिष्ठा पांडेय ने युगल नृत्य, कक्षा आठवीं के शिवांग पांडेय और कक्षा नौवीं की खुशी सिंह ने अंग्रेजी में बहुत ही प्रभावशाली भाषण दिया। कक्षा सातवीं की परी एवं ग्रुप ने ‘तिरंगा’ पर समूह नृत्य, कक्षा नौवीं की श्रेया ने एकल नृत्य, कक्षा ग्यारहवीं की जलुनी एवं जेबा ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा सातवीं के विराट सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ओजस्वी भाषण देकर सबका दिल जीत लिया।

24
22
21 2


पूरे कार्यक्रम का कुशल और प्रभावशाली मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं की सुहानी यादव और सलोनी चौहान ने किया। उनकी शानदार एंकरिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का भी अद्भुत संदेश दिया।
इसी क्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को राष्ट्रधर्म का पालन पूर्ण ईमानदारी से करने का संदेश देते हुए कहा कि हम अपने कार्य को इतने अच्छे से करें कि हमारी सफलता शोर मचा दे और हमारा विद्यालय, परिवार तथा राष्ट्र गर्व महसूस करे।

WhatsApp Image 2026 08 14 at 14.32.41


प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व त्याग करने वाले समस्त बलिदानियों तथा राष्ट्र प्रेमियों के सपनों को पूर्ण करने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तन मन धन से तैयार रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं शिक्षण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की भूरि प्रशंसा की

जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल Tags:80th Independence Day, Cultural Program, Deoria News, Deoria School News, G.M. Academy Salempur, GM Academy, Independence Day 2026, Independence Day Celebration, Patriotic Program, Salempur News, Salempur School News, School News, Student Performance, जीएम अकादमी सलेमपुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूल कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

Post navigation

Previous Post: जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह
Next Post: सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Related Posts

  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया
  • international yoga day
    सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सलेमपुर
  • mothers day eduspectra
    मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम | हम मां के ऋण से कभी नहीं हो पाते उऋण– मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
  • vishwakarma pooja
    विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान सलेमपुर
  • sanskrit sammelan
    पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न: विद्यार्थियों ने सीखी योग, संस्कृत संभाषण, नैतिक शिक्षा और आत्मविकास की कला शिक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • Saving turtles saving the oceans
    Earth Matters: Saving Turtle, Saving the Oceans English
  • sanskrit
    संस्कृत भारती गोरक्षप्रान्त की कार्ययोजना गोष्ठी 8 मार्च को देवरिया में देवरिया
  • jaspritvsnaseem
    इहसानुल्लाह का जागा पाकिस्तान प्रेम बोले ‘जसप्रीत बुमराह से अच्छा बॉलर नसीम शाह है’, जाने वासिम अकरम का दावा आपको भी हैरान कर देगा परेशान! खेल जगत
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • holi milan global news and facts
    उत्सव मैरेज हॉल, महदहा मेन रोड सलेमपुर में सदाबहार महिला ग्रुप द्वारा भव्य होली मिलन समारोह स्टोरी
  • globalnewsandfacts
    लेफ्टिनेंट का पद अर्जित कर खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी का सितारा बने विवेक, प्रधानाचार्य जी.एम.एकेडमी भी सभी अध्यापक संग रहे उपस्थित । उत्तरप्रदेश
  • Picsart 25 06 24 11 07 33 550
    130 किलोमीटर की ऐतिहासिक उड़ान सिर्फ ₹700 में — पहली बार यात्रियों को लेकर उड़ा इलेक्ट्रिक विमान विदेश
  • independence day
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर जी एम एकेडमी के बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने किया ध्वजारोहण सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme