Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • vijay diwas
    सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    सुप्रीम कोर्ट की सख्ती : पराली जलाने पर लगेगा 30 हजार का जुर्माना । जाने आपकी कितनी जमीन पर कितना लगेगा जुर्माना ? इंडिया
  • G.M.ACADEMY eduspectra
    बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर सलेमपुर
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • GM Academy salempur
    जी.एम. एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेंस में जी.एम. एकेडमी का रहा दबदबा देवरिया
  • Agni Prime Global news and facts
    भारत ने किया ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का रेल आधारित सफल परीक्षण, 2000 किमी तक मारक क्षमता और नई रणनीतिक बढ़त इंडिया
बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन – GM Academy

बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया)

Posted on November 14, 2025November 14, 2025 By Pramod Kumar 1 Comment on बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया)
Spread the love

जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, नन्हें-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

सलेमपुर (देवरिया)। जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालय जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम, उल्लास और मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा द्वारा मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

Polish 20251114 181659619
Polish 20251114 181743713

Table of Contents

Toggle
  • बच्चों की तोतली वाणी और मनमोहक प्रस्तुतियाँ बनी आकर्षण
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी का प्रेरक संबोधन
  • खेल प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का उत्साह
  • वेशभूषा प्रतियोगिता ने किया सबको आकर्षित
  • रंगोली और चित्रकारी में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
  • कार्यक्रम का सफल संचालन और समापन

बच्चों की तोतली वाणी और मनमोहक प्रस्तुतियाँ बनी आकर्षण

कार्यक्रम में सबसे पहले नन्हीं चैत्राली जाधव ने अपनी प्यारी तोतली बोली में बाल दिवस का महत्व बताया और पंडित नेहरू की तरह प्रधानमंत्री बनने का संकल्प लिया, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।

Polish 20251114 181831436 1

इसके बाद अविका, अनन्या दीक्षित, आकांक्षा दूबे ने बाल दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।

BAL DIWAS 7

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के क्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ हुईं।
‘चंदा चमके चम-चम’, ‘मम्मा मैं स्कूल ना जाना वे’, ‘जेब में हमारी दो है रुपइया’, ‘देखो देखो है श्याम’, ‘हम तो ऐसे भइया’ जैसे गीतों पर प्रस्तुत नृत्यों ने सभी दर्शकों को भावविभोर किया।

BAL DIWAS 6 2
BAL DIWAS 8

शिवांग सहित कई अन्य बच्चों द्वारा महापुरुषों के रूप रूप में की गई प्रस्तुति सभी को बेहद पसंद आई।

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी का प्रेरक संबोधन

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा—

“प्यारे बच्चों! आप ही हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। आप अपने विद्याध्ययन को इतने अच्छे ढंग से करें कि आपका ज्ञान, सेवा, समर्पण, आधुनिकता और वैज्ञानिकता विश्व का मार्गदर्शन करे और हमारा देश विश्वगुरु बने।”

उन्होंने आगे अपनी प्रेरक पंक्तियाँ सुनाईं—

“उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो”

BAL DIWAS1

इन पंक्तियों का सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापक अध्यापिकाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

bal diwas karyakram

खेल प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें—

कबड्डी
खो-खो
वॉलीबॉल
म्युज़िकल चेयर
बाल कलेक्टिंग
बैलून ब्लास्टिंग
जैसे मनोरंजक खेल शामिल थे। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

BAL DIWAS2 1
BAL DIWAS2 2
BAL DIWAS2 3
BAL DIWAS2 4

वेशभूषा प्रतियोगिता ने किया सबको आकर्षित

बच्चों ने भारत के प्रसिद्ध व्यक्तित्वों की वेशभूषा धारण कर सबका मन जीत लिया—

समृद्धि चौधरी – मिस यूनिवर्स
नाव्या – सरोजिनी नायडू
अंशिका – रानी लक्ष्मीबाई
नियति – मेरी कॉम
समृद्धि तिवारी – कल्पना चावला
किंजल – सानिया नेहवाल
प्रतीक – स्वामी विवेकानंद
अश्वनी – भगत सिंह
आर्यन – मदन मोहन मालवीय

BAL DIWAS 5

इनकी शानदार वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने दर्शकों से खूब प्रशंसा बटोरी।

रंगोली और चित्रकारी में दिखी बच्चों की रचनात्मकता

Polish 20251114 181831436 1

विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली और चित्रकारी भी चर्चा का केंद्र बनी। हर बच्चे ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन और समापन

RANGOLI

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

bal diwas 11

अंत में निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी बच्चों, अध्यापक-अध्यापिकाओं और उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान एवं नमकीन वितरित कर खुशियों का इजहार किया गया।

Global News & Facts.in
सलेमपुर से विशेष रिपोर्ट

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल Tags:Children’s Day Celebration School, Cultural program in school, Deoria latest news update, Deoria school news hindi, Fancy dress competition school, G M Academy Salempur News, GM Academy Deoria, GM Academy Senior Secondary School, Jawaharlal Nehru Children’s Day, जी.एम. एकेडमी बाल दिवस, बाल दिवस कार्यक्रम 2025, बाल दिवस कार्यक्रम नृत्य प्रस्तुतियाँ, बाल दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम, मोहन द्विवेदी प्रधानाचार्य, सलेमपुर देवरिया न्यूज़

Post navigation

Previous Post: जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास
Next Post: हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक

Related Posts

  • vishwakarma pooja
    विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान सलेमपुर
  • Hindi Diwas
    हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे अंतर्मन की आवाज–मोहन द्विवेदी । जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस । सलेमपुर
  • G.M. Academy voters day
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ भव्य आयोजन National Voters’ Day Celebrated with Enthusiasm at G.M. Academy उत्तरप्रदेश
  • sanskrit
    संस्कृत भारती गोरक्षप्रान्त की कार्ययोजना गोष्ठी 8 मार्च को देवरिया में देवरिया
  • school welfare
    स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ देवरिया
  • gm academy samman
    नीट क्वालिफाई छात्र सिद्धार्थ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया सम्मानित, चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने किया उत्साहवर्धन सलेमपुर

Comment (1) on “बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया)”

  1. f1685 says:
    December 6, 2025 at 6:53 am

    Heard some whispers about f1685. Anybody had any good luck on there? Hit me with your experiences!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • जी.एम. एकेडमी बरहज
    जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह उत्तरप्रदेश
  • vijay69 global news and facts
    Vijay 69 Review: 69 जवानी की नई दहलीज, समाज को नया संदेश देती है अनुपम खेर की ये फिल्म एंटरटेनमेंट
  • sanskrit
    संस्कृत भारती गोरक्षप्रान्त की कार्ययोजना गोष्ठी 8 मार्च को देवरिया में देवरिया
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया
  • Polish 20250217 185112676
    महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन | स्टोरी
  • fathers day Eduspectra
    Father’s Day विशेष: मौन में बोलती एक पूरी किताब – G.M. Academy के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की विशेष प्रस्तुति सलेमपुर
  • जी एम एकेडमी
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme