Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • सैमसन के लिए बॉर्डर पार से आया संदेश, जानें क्यों की प्रमुख बातें खेल जगत
  • Chenab bridge
    दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चिनाब ब्रिज की 10 अद्भुत बातें जो आपको हैरान कर देंगी By Edu Spectra News Desk | Jammu & Kashmir इंडिया
  • बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन – GM Academy
    बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया) सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    लेफ्टिनेंट का पद अर्जित कर खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी का सितारा बने विवेक, प्रधानाचार्य जी.एम.एकेडमी भी सभी अध्यापक संग रहे उपस्थित । उत्तरप्रदेश
  • Sadabahar Mahila Samuh
    सलेमपुर में सदा बहार महिला समूह की डांडिया नाइट में झूमी महिलाएं उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव बोलीं – “महिला सशक्तिकरण की सुंदर मिसाल” सलेमपुर
  • kargil vijay diwas 2026
    27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह सलेमपुर
  • GMA SALEMPUR
    जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के प्रथम दिवस का शानदार प्रशिक्षण शिविर | अनुशासन एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है स्काउट एवं गाइड– मोहन द्विवेदी देवरिया
school welfare

स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Posted on August 23, 2026August 23, 2026 By Pramod Kumar 2 Comments on स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Spread the love

Table of Contents

Toggle
      • मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने दिलाई पद एवं कर्तव्य की शपथ
  • नवगठित कार्यकारिणी का हुआ परिचय
  • आपसी समन्वय और सहयोग से संगठन होगा मजबूत : सीडीओ
  • विद्यालयों के साझा मंच के रूप में कार्य करेगा एसोसिएशन
  • पदाधिकारियों एवं अतिथियों का हुआ सम्मान
  • संयुक्त रूप से हुआ कार्यक्रम का संचालन
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने दिलाई पद एवं कर्तव्य की शपथ

देवरिया, 22 अगस्त 2026। नवगठित स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया का प्रथम शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह शनिवार को मीरा लॉन, कसया रोड, देवरिया में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया राजेश कुमार सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह, संस्था के संरक्षक सृंजय मिश्रा एवं डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष अवनीश मिश्रा तथा महामंत्री श्रीमती मोनिका अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात सूर्या एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना तथा सनबीम स्कूल, देवरिया के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत प्रस्तुति दी गई।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 13.39.13

मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह ने स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवगठित कार्यकारिणी का हुआ परिचय

समारोह के दौरान एसोसिएशन की कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय कराया गया। कार्यकारिणी में सृंजय मिश्रा, निदेशक, सेंट्रल एकेडमी, देवरिया को संरक्षक प्रथम तथा डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा, निदेशक, जी.एम. एकेडमी, सलेमपुर को संरक्षक द्वितीय बनाया गया है।
अवनीश मिश्रा, निदेशक, सनबीम स्कूल, देवरिया को अध्यक्ष, विनोद मिश्रा, निदेशक, सेंट पॉल स्कूल, सलेमपुर को उपाध्यक्ष प्रथम, एम. एन. त्रिपाठी, निदेशक, एस.बी.टी. पब्लिक स्कूल, गौरी बाजार को उपाध्यक्ष द्वितीय तथा डॉ. विनीत कुमार यादव, निदेशक, शिवम साइंस एकेडमी, भाटपार को उपाध्यक्ष तृतीय का दायित्व सौंपा गया।

वहीं श्रीमती मोनिका अरोड़ा, निदेशक, सूर्या एकेडमी, देवरिया को महामंत्री, वीरेंद्र चौधरी, निदेशक, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल, मईल को संयुक्त सचिव, बी. के. श्रीवास्तव, निदेशक, के.के. पब्लिक स्कूल, भटनी को संगठन मंत्री प्रथम तथा संदीप कुमार श्रीवास्तव, निदेशक, आर.एल. एकेडमी, सलेमपुर को संगठन मंत्री द्वितीय बनाया गया।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 13.39.15

राजकुमार अग्रवाल, निदेशक, स्कॉलर्स विद्यालय, देवरिया को कोषाध्यक्ष, आयुष मित्तल, निदेशक, जे.के. मित्तल एकेडमी, देवरिया को ऑडिटर, लक्ष्मी चरण बरनवाल, निदेशक, गंगोत्री पब्लिक स्कूल, गौरी बाजार को प्रचार मंत्री तथा राजेश कुमार यादव, निदेशक, आर.एन.सी.पी. स्कूल, रुद्रपुर को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

आपसी समन्वय और सहयोग से संगठन होगा मजबूत : सीडीओ

मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके सदस्यों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग तथा अपने-अपने दायित्वों के समुचित निर्वहन पर निर्भर करती है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ सामूहिक प्रयास करने और विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखने पर बल दिया।

संस्था के संरक्षक सृंजय मिश्रा ने अपने संबोधन में नवगठित संगठन को जनपद के विद्यालयों को एक साझा मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के बीच आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग से न केवल संस्थाएं मजबूत होंगी, बल्कि जनपद के शैक्षिक वातावरण को भी लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 13.39.04 1
WhatsApp Image 2026 08 23 at 13.39.07

संरक्षक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा ने संस्था की आवश्यकता, उपयोगिता एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य विद्यालयों के बीच बेहतर संपर्क एवं संवाद स्थापित करना, अनुभवों एवं श्रेष्ठ शैक्षिक पद्धतियों को साझा करना तथा शिक्षा एवं छात्र हित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संगठन विद्यालयों और प्रशासन के बीच रचनात्मक समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विद्यालयों के साझा मंच के रूप में कार्य करेगा एसोसिएशन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने संगठन की परिकल्पना एवं भावी दिशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन किसी एक विद्यालय या व्यक्ति का संगठन नहीं, बल्कि देवरिया के विद्यालयों का साझा मंच है। इसका उद्देश्य विद्यालयों के बीच बेहतर संवाद, आपसी विश्वास एवं सहयोग स्थापित करना, एक-दूसरे के अनुभव और अच्छी शैक्षिक व्यवस्थाओं को साझा करना तथा छात्र हित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि विद्यालय अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन बच्चों का भविष्य और शिक्षा के प्रति सभी की जिम्मेदारी साझा है।

school welfare

महामंत्री श्रीमती मोनिका अरोड़ा ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय निदेशकों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्था की भावी गतिविधियों में सभी सदस्य विद्यालयों से सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

पदाधिकारियों एवं अतिथियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों को संस्था के संरक्षकगण, अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा शॉल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को भी उनके दायित्व एवं योगदान के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 13.39.17

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के ऑडिटर श्री मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, संस्था के संरक्षकगण, पदाधिकारियों एवं सदस्यों, विद्यालय निदेशकों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, परिवारजनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में देवरिया जनपद के सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक/निदेशक एवं प्रधानाचार्य सपरिवार बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यालय प्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता ने नवगठित संगठन के प्रति शैक्षिक समुदाय के उत्साह, आपसी सहयोग और एकजुटता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

संयुक्त रूप से हुआ कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन वी. के. शुक्ला, प्रधानाचार्य, सेंट जेवियर्स स्कूल, सलेमपुर तथा संतोष पांडेय, हिंदी शिक्षक, सनबीम स्कूल, देवरिया ने संयुक्त रूप से किया। दोनों संचालकों ने कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का क्रमबद्ध एवं प्रभावशाली संचालन किया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के प्रथम शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह
देवरिया, उत्तरप्रदेश, पूर्वांचल, शिक्षा, सलेमपुर, सीबीएसई, स्थानीय

Post navigation

Previous Post: सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Next Post: संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

Related Posts

  • fathers day Eduspectra
    Father’s Day विशेष: मौन में बोलती एक पूरी किताब – G.M. Academy के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की विशेष प्रस्तुति सलेमपुर
  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर
  • G.M. ACADEMY
    व्यग्र फाउंडेशन ने गौरैया बचाव हेतु जी.एम.एकेडमी को प्रदान किया काष्ठ निर्मित घोंसला | वाराणसी मेयर अशोक तिवारी भी रहे मौजूद पूर्वांचल
  • globalnewsandfacts.in
    स्वर्गीय गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती पर जी . एम . एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धांजलि समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद | स्थानीय
  • swatantrata diwas
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम ने सबको झूमने पर किया बाध्य । राष्ट्रोत्थान के लिए रहें सतत् प्रयत्नशील — मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • kargil vijay diwas 2026
    27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह सलेमपुर

Comments (2) on “स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ”

  1. Pingback: संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्
  2. Pingback: जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • G.M. Academy
    दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के टापर्स को मिठाई खिलाकर दी बधाई सलेमपुर
  • Agni Prime Global news and facts
    भारत ने किया ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का रेल आधारित सफल परीक्षण, 2000 किमी तक मारक क्षमता और नई रणनीतिक बढ़त इंडिया
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • gm academy
    जी एम एकेडमी में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस | “बालिकाएं हर पिता की होती हैं आन, बान, सम्मान और स्वाभिमान — प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी स्टोरी
  • जी एम एकेडमी
    जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास देवरिया
  • GMA SALEMPUR
    जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के प्रथम दिवस का शानदार प्रशिक्षण शिविर | अनुशासन एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है स्काउट एवं गाइड– मोहन द्विवेदी देवरिया
  • health global news and facts
    दादा-परदादा का आजमाया सालों पुराना फॉर्मूला, सर्दी रहती है कोसों दूर हेल्थ
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme