Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • Annual result
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान शिक्षा
  • जी एम एकेडमी सलेमपुर शिक्षक दिवस समारोह
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह सलेमपुर
  • Hindi Diwas
    हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे अंतर्मन की आवाज–मोहन द्विवेदी । जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस । सलेमपुर
  • independance day
    सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस सलेमपुर
  • GM Academy salempur
    जी.एम. एकेडमी के छात्रों ने जेईई-मेंस में लहराया परचम जेईई-मेंस में जी.एम. एकेडमी का रहा दबदबा देवरिया
  • G.M. ACADEMY
    व्यग्र फाउंडेशन ने गौरैया बचाव हेतु जी.एम.एकेडमी को प्रदान किया काष्ठ निर्मित घोंसला | वाराणसी मेयर अशोक तिवारी भी रहे मौजूद पूर्वांचल
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
Rangoli Competition

जी.एम. एकेडमी में दीपोत्सव के रंग — रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता सबका दिल

Posted on October 18, 2025October 18, 2025 By Pramod Kumar 1 Comment on जी.एम. एकेडमी में दीपोत्सव के रंग — रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता सबका दिल
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया): नगर पंचायत सलेमपुर के अग्रणी विद्यालय जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और रचनात्मकता के साथ किया गया। विद्यालय परिसर दीपों, फूलों और रंगों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दीपोत्सव की भावना से सराबोर हो उठा।

Table of Contents

Toggle
  • दो चरणों में संपन्न हुई रंगोली प्रतियोगिता
  • कला मार्गदर्शक मुन्ना चौहान की सराहनीय भूमिका
  • मंच पर सजी दीपोत्सव की झलक
  • ढोल नगाड़ों की गूंज में झूमे बच्चे
  • प्रधानाचार्य का प्रेरणादायक संदेश
  • मिठास और शुभकामनाओं के साथ हुआ समापन
  • आयोजन ने दी सामाजिक एकता और स्वच्छता का संदेश

दो चरणों में संपन्न हुई रंगोली प्रतियोगिता

कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जो दो चरणों में आयोजित की गई।
पहले चरण में कक्षा पहली से चौथी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक और धार्मिक डिज़ाइन बनाकर अपनी सृजनशीलता दिखाई।
दूसरे चरण में कक्षा पाँचवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला-कौशल से विद्यालय को रंगों की दुनिया में बदल दिया।

WhatsApp Image 2025 10 18 at 16.35.49 1

किसी ने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की भव्य आकृति बनाई, तो किसी ने ऑपरेशन सिंदूर, पर्यावरण संरक्षण, सोशल मीडिया जागरूकता और मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव जैसे सामाजिक विषयों पर संदेश देती रंगोलियाँ प्रस्तुत कीं।
वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने विद्यालय का आकर्षक लोगो रंगों के माध्यम से उकेरा, जो सभी का ध्यान खींचता रहा।

WhatsApp Image 2025 10 18 at 20.33.29
WhatsApp Image 2025 10 18 at 20.31.52
WhatsApp Image 2025 10 18 at 20.28.00
WhatsApp Image 2025 10 18 at 20.29.57
WhatsApp Image 2025 10 18 at 20.25.52
WhatsApp Image 2025 10 18 at 20.23.05

कला मार्गदर्शक मुन्ना चौहान की सराहनीय भूमिका

विद्यालय के ड्राइंग शिक्षक मुन्ना चौहान के निर्देशन में तैयार की गई रंगोलियों ने बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता को निखार दिया।
प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने उनकी भूमिका की प्रशंसा की और कहा कि “ऐसे शिक्षक ही बच्चों में कला और सृजनशीलता की ज्योति जलाते हैं।”

मंच पर सजी दीपोत्सव की झलक

रंगोली प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने दीपावली थीम पर आधारित गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं।
शिवांग मिश्रा ने प्रकाश पर्व का महत्व बताया, अंशिका सिंह ने दीपावली मनाने के तरीकों पर शानदार भाषण दिया, और आदर्श मिश्र ने श्लोक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
नन्ही चैत्राली की तोतली आवाज़ में गाया गया गीत “कभी लाम बनके कभी छाम बनके” सबके चेहरों पर मुस्कान ले आया।

WhatsApp Image 2025 10 18 at 16.35.49 1 1
WhatsApp Image 2025 10 18 at 16.35.47 1
WhatsApp Image 2025 10 18 at 16.35.48 1
WhatsApp Image 2025 10 18 at 16.35.48

ढोल नगाड़ों की गूंज में झूमे बच्चे

प्रियांशी, अनुराधा, साक्षी, साध्वी और प्रिशा की “नगाड़े संग ढोल बाजे” प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
नर्सरी और एलकेजी वर्ग के नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियाँ भी अत्यंत मनमोहक रहीं, जिन्हें देखकर अभिभावक और शिक्षक सभी प्रसन्नचित्त नजर आए।

प्रधानाचार्य का प्रेरणादायक संदेश

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी रंगोलियों का निरीक्षण कर छात्रों की प्रतिभा और लगन की सराहना की।
उन्होंने कहा —

“बच्चों ने यह साबित कर दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी वे किसी से पीछे नहीं हैं। दीपावली का पर्व हमें अपने भीतर की अच्छाई और रोशनी को खोजने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार स्वच्छता, नारी सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।”

प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और देशवासियों को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएँ दीं और बच्चों से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील की।

मिठास और शुभकामनाओं के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, डॉ. अभिषेक मिश्र और अवनीश मिश्र ने सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिष्ठान प्रदान कर दीपावली की बधाइयाँ दीं।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र और निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने पूरे विद्यालय परिवार को मिठाई भेजी और दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

आयोजन ने दी सामाजिक एकता और स्वच्छता का संदेश

जी.एम. एकेडमी का यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दीपावली की असली भावना का प्रतीक था —
जहाँ बच्चों की कला, उत्साह और सामाजिक संदेशों ने मिलकर यह बताया कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण, सृजनशीलता और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है।

Must Read : जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव । नवदुर्गा एक्ट, डांडिया-गरबा और नवरात्रि गीत ने बांधा समां । महिषासुरमर्दिनी की मनमोहक झांकी ने सबका मन मोहा

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा, स्थानीय Tags:जी.एम. एकेडमी सलेमपुर, दीपावली कार्यक्रम, दीपोत्सव समारोह, देवरिया स्कूल न्यूज़, रंगोली प्रतियोगिता, सलेमपुर विद्यालय कार्यक्रम

Post navigation

Previous Post: भारत ने चीन को पछाड़ा! दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना बनी IAF — WDMMA की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Next Post: जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”

Related Posts

  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश
  • सर्वजन समागम महराजगंज कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि और FRCT टीम
    सर्वजन समागम महराजगंज में उमड़ा सर्वजन का जन सैलाव, FRCT टीम ने किया ऐतिहासिक सहयोग उत्तरप्रदेश
  • sanskrit
    संस्कृत मात्र कर्मकाण्ड नहीं, अपितु आधुनिक विज्ञान की भी भाषा है – फणीन्द्र मणि त्रिपाठी देवरिया
  • G.S
    Crack competetive Exams with these 20 General Studies Secrets! for SSC, UPSC, Railway & more | MCQ Quiz

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • Plane Crash AI-171
    Air India विमान हादसा: चमत्कारी रूप से बचा यात्री, 242 में से एकमात्र जीवित – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं G.M. Academy परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि इंडिया
  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया
  • G.M. ACADEMY
    व्यग्र फाउंडेशन ने गौरैया बचाव हेतु जी.एम.एकेडमी को प्रदान किया काष्ठ निर्मित घोंसला | वाराणसी मेयर अशोक तिवारी भी रहे मौजूद पूर्वांचल
  • school welfare
    स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ देवरिया
  • antarastriya olympiad
    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान Blog
  • जी.एम. एकेडमी बरहज
    जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह उत्तरप्रदेश
  • gma award
    क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ? देवरिया
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme