सलेमपुर नगर, संवाददाता:
सलेमपुर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर में कक्षा 6वीं से 9वीं एवं 11वीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश मिश्रा, जो दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं, रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा एवं डायरेक्टर डॉ. संभावना मिश्र भी उपस्थित रहीं।
विद्यालय के संगीत शिक्षक कृष्णा यादव ने दीप मंत्र प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं कक्षा 8 की छात्राएं प्रतिष्ठा पाण्डेय, स्तुति एवं नित्य ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वरिष्ठ अध्यापक आशुतोष तिवारी ने शहीद दिवस पर कविता पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 8 की छात्रा प्रतिष्ठा पाण्डेय एवं समूह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।
परिणाम इस प्रकार रहा—

कक्षा 6 (A) से प्रथम स्थान पर अष्टामी मिश्रा, द्वितीय स्थान पर विराट सिंह तथा तृतीय स्थान पर गरिमा गौतम रहीं।
कक्षा 6 (B) से प्रथम स्थान नरसिंह चतुर्वेदी, द्वितीय स्थान जीत गुप्ता तथा तृतीय स्थान आर्या यादव ने अर्जित किया।
कक्षा 7 (A) से प्रथम स्थान हिमांशु सिंह, द्वितीय स्थान शिवांश सिंह तथा तृतीय स्थान समिक्षा बरनवाल रहीं।
कक्षा 7 (B) से प्रथम स्थान गौरव गौतम, द्वितीय स्थान यश वर्धन मिश्रा तथा तृतीय स्थान पियूष यादव ने प्राप्त किया।
कक्षा 8 (A) से प्रथम स्थान श्रेया कश्यप, द्वितीय स्थान वैष्णवी कुशवाहा तथा तृतीय स्थान सिमरन शर्मा रहीं।
कक्षा 8 (B) से प्रथम स्थान अंकित कुमार, द्वितीय स्थान सिवांग पांडेय तथा तृतीय स्थान दिव्यांश जायसवाल ने अर्जित किया।
कक्षा 8 (C) से प्रथम स्थान आदर्श कुशवाहा, द्वितीय स्थान यश मिश्रा तथा तृतीय स्थान विवेकानंद यादव रहे।
कक्षा 9 (A) से प्रथम स्थान आदित्य यादव, द्वितीय स्थान श्रेया सिंह तथा तृतीय स्थान कृष वर्मा ने प्राप्त किया।
कक्षा 9 (B) से प्रथम स्थान आदित्य विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान उमा तिवारी तथा तृतीय स्थान दिव्यांश यादव रहे।
कक्षा 9 (C) से प्रथम स्थान संजना चौधरी, द्वितीय स्थान अनुपम कुमार तथा तृतीय स्थान सुप्रित मिश्रा ने अर्जित किया।
कक्षा 11 (A) से प्रथम स्थान निहारिका श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान आदिल राजा तथा तृतीय स्थान रुद्रेश्वर मिश्रा रहे।
कक्षा 11 (B) से प्रथम स्थान पलक गुप्ता, द्वितीय स्थान शिवम कुशवाहा तथा तृतीय स्थान दृष्टि जायसवाल ने प्राप्त किया।
कक्षा 11 (C) से प्रथम स्थान प्रज्ञा मिश्रा, द्वितीय स्थान अंकिता पांडेय तथा तृतीय स्थान उत्कर्ष यादव रहे।
कक्षा 11 (D) से प्रथम स्थान अमृता गुप्ता, द्वितीय स्थान बिंदिया मणि तिवारी तथा तृतीय स्थान दिव्यांशु सिंह ने अर्जित किया।

अन्य पुरस्कार
Best Attendance( सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति):
कक्षा 8 ‘सी’ के छात्र अनुज कुमार यादव ने अपनी लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है। अनुज की इस उपलब्धि से न केवल उनके सहपाठी प्रेरित हुए हैं, बल्कि शिक्षकों ने भी उनके समर्पण और नियमितता की सराहना की है।

सर्वश्रेष्ठ प्रगतिशील छात्र
कक्षा 6 ‘बी’ के छात्र शशांक पांडे को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर प्रगति के लिए “बेस्ट प्रोग्रेसिव स्टूडेंट अवॉर्ड” के लिए चुना गया है। शशांक ने पूरे सत्र के दौरान अपनी पढ़ाई में उल्लेखनीय सुधार दिखाया और मेहनत व लगन से सभी शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय प्रशासन ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि शशांक की मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उनके शिक्षकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह प्रगति करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

बेस्ट ड्राइंग एवं जी.के :
अष्टमी मिश्रा, मयंक श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, अनुराधा रजब, सिमरन शर्मा, दिव्यांश तिवारी, आदर्श कुशवाहा, शिवांगी यादव, अनुप यादव, अमन गुप्ता, दिव्यांश वर्मा आदि विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें, क्योंकि इसका अत्यधिक उपयोग उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और शिक्षक की भूमिका जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही जिम्मेदारी अभिभावकों की भी होती है। यदि विद्यालय और अभिभावक मिलकर कार्य करें, तो बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों की संगत (संगति) पर विशेष ध्यान देने की बात कही और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार गर्भावस्था में अर्जुन द्वारा चक्रव्यूह भेदन की शिक्षा अधूरी रह जाने के कारण अभिमन्यु को महाभारत युद्ध में इसका नुकसान उठाना पड़ा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों के जीवन में मां की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मां के संस्कार, व्यवहार और शिक्षा का सीधा प्रभाव बच्चों के व्यक्तित्व एवं भविष्य पर पड़ता है। इसलिए अभिभावकों, विशेषकर माताओं को बच्चों के संस्कार और मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विशेष उपलब्धि:
कक्षा 7 (A) से हिमांशु सिंह को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के आधार पर “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” चुना गया, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय रहा।
विशेष सम्मान:
विद्यालय द्वारा इस वर्ष “बेस्ट पेरेंट्स अवॉर्ड” भी प्रदान किया गया। यह सम्मान श्री कृपा नारायण मिश्रा एवं श्री ओमप्रकाश मिश्रा को दिया गया।

यह पुरस्कार उन अभिभावकों को प्रदान किया जाता है, जिनके बच्चे शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, समय पर शुल्क जमा करते हैं तथा जिनका विद्यालय और शिक्षकों के प्रति व्यवहार सहयोगपूर्ण एवं सकारात्मक होता है। इन सभी मापदंडों को पूरा करने वाले अभिभावकों में से चयन कर यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
