Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • Rangoli Competition
    जी.एम. एकेडमी में दीपोत्सव के रंग — रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जीता सबका दिल सलेमपुर
  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर
  • veer bal diwas
    वीर बाल दिवस पर जी.एम. एकेडमी में देशभक्ति का संचार । छात्र–छात्राओं ने प्रतिभा प्रदर्शन कर साहिबजादों को किया नमन Blog
  • Vishwambhar Nath Tiwari
    शिक्षा और समर्पण की अमर विरासत: स्वर्गीय विश्वंभर नाथ तिवारी जी को श्रद्धांजलि देवरिया
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • vijay69 global news and facts
    Vijay 69 Review: 69 जवानी की नई दहलीज, समाज को नया संदेश देती है अनुपम खेर की ये फिल्म एंटरटेनमेंट
  • kargil vijay diwas 2026
    27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह सलेमपुर
result celebration

G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’

Posted on March 22, 2026March 22, 2026 By Pramod Kumar No Comments on G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’
Spread the love

सलेमपुर (नगर पंचायत): नगर के अग्रणी विद्यालय G.M. Academy Senior Secondary School, सलेमपुर में नर्सरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम भव्य समारोह में घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय प्रांगण पूरी तरह से भरा हुआ था।

IMG 20260322 105259.jpg

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, चकरवा विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नर्सिंग तिवारी के स्वागत एवं माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया गया।

maa saraswati

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा, निदेशक डॉ. संभावना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026 03 22 at 21.56.51 1

Table of Contents

Toggle
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
  • विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
  • प्रतियोगिताओं के विजेता
  • Student of the Year बना मुख्य आकर्षण
  • उत्तम व्यवस्थाओं ने बढ़ाई शोभा
  • प्रेरणादायक संबोधन
  • संचालन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप मंत्र से हुई, जिसे संगीत शिक्षक कृष्णा द्वारा प्रस्तुत किया गया। सरस्वती वंदना कुंजन एवं उनके समूह द्वारा भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत की गई। भक्ति नृत्य तृषा एवं उनकी सहयोगी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन “केवत प्रसंग” अंजना एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों स्तुति एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत नाटक एवं स्किट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
कविता पाठ स्तुति एवं तृषा द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन सभी प्रस्तुतियों की उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहना की।

विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Best Writing (English)

कक्षा 1 से शिवांश शुक्ला, प्रियंशी चौहान, कक्षा 2 से शलभ मिश्रा, अफसीन हबीब, कक्षा 3 से आर्या उपाध्याय, आराध्या मिश्रा, कक्षा 4 से आयान अंसारी, प्रिंस विल्सन शशांक तथा कक्षा 5 से गरिमा और आराध्या को सम्मानित किया गया।

Best Writing (Hindi)

कक्षा 1 से अंशिका राय, अभिनव यादव, कक्षा 2 से सौरभ गौतम, श्रिया पांडेय, कक्षा 3 से शिवांश वर्मा, अनुष्का, कक्षा 4 से प्रज्ञा यादव, आयुषी वर्मा तथा कक्षा 5 से रुद्र तिवारी, मधु जायसवाल को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेता

WhatsApp Image 2026 03 22 at 21.56.47 1
WhatsApp Image 2026 03 22 at 21.56.53 1

Story Telling Competition

नर्सरी से जानवी यादव, अनन्या तिवारी, LKG से प्रज्ञान, चैताली जाधव, UKG से आयुष कुशवाहा, स्वर्णिमा द्विवेदी, आराध्या यादव, अनमोल यादव को सम्मानित किया गया।

Poem Recitation Competition

नर्सरी से प्रज्ञा कुशवाहा, शिवांश जय चौधरी, LKG से पियूष यादव, उमंग गुप्ता, UKG से सौभाग्य दीक्षित, आस्था यादव, रिद्धि प्रजापति, आदित्य यादव को पुरस्कृत किया गया।

GK Competition

कक्षा 1 से किंजल मिश्रा, अभिनव सिंह मौर्य, कक्षा 2 से शाश्वत मिश्रा, शिवांश तिवारी, कक्षा 3 से अदिति चौरसिया, विक्रम कुमार, कक्षा 4 से प्रिशा खरवार, फहीम अनवर तथा कक्षा 5 से अक्षत तिवारी, Drishya जायसवाल को सम्मानित किया गया।

Best Attendance Award

कक्षा 1 से अनुष्का यादव, कक्षा 2 से श्रीकांत, saafiya खातून, कक्षा 3 से अनुष्का, कक्षा 4 से आर्यन कुमार श्रीवास्तव, स्तुति कुशवाहा, कक्षा 5 से गरिमा गोंड, निशा गुप्ता को दिया गया।

Best Progressive Student

कक्षा 3 से पलक यादव

Student of the Year बना मुख्य आकर्षण

WhatsApp Image 2026 03 22 at 22.33.43

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘Student of the Year’ सम्मान, जो कक्षा 5 के अक्षत तिवारी को उनके शानदार 99.43% अंक के लिए प्रदान किया गया।

उत्तम व्यवस्थाओं ने बढ़ाई शोभा

विद्यालय द्वारा सभी के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट की व्यवस्था की गई थी, जहां विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने यादगार तस्वीरें लीं। साथ ही सभी के लिए उत्तम जलपान व्यवस्था भी की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

प्रेरणादायक संबोधन

चेयरमैन का संबोधन (डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा)

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है। यहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन भी सिखाया जाता है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।” उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग करें।

WhatsApp Image 2026 03 22 at 21.56.46

डायरेक्टर का संबोधन (डॉ. संभावना मिश्रा)

विद्यालय की निदेशक डॉ. संभावना मिश्रा ने कहा कि “हर बच्चा अपने आप में विशेष होता है। आवश्यकता है उसे सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक छात्र अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़े।” उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्य का संबोधन (मोहन द्विवेदी)

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। हमें अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों का विद्यालय पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

संचालन

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन एस.के. गुप्ता, साधना एवं साक्षी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। अभिभावकों ने विद्यालय के आयोजन एवं बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शिक्षा, Academy Tags:Akshat Tiwari, Best Students Award, Education News UP, G.M. Academy Salempur, Hindi News Education, Junior Wing Result, Primary School Result, PTM Event, Salempur News, School Achievement, School Annual Function, School Result 2026, Student of the Year

Post navigation

Previous Post: जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन
Next Post: जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Related Posts

  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर
  • sanskrit bharti
    संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है – डॉ. सिंहासन पाण्डेय उत्तरप्रदेश
  • G.M.ACADEMY eduspectra
    बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर सलेमपुर
  • sanskrit sammelan
    पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न: विद्यार्थियों ने सीखी योग, संस्कृत संभाषण, नैतिक शिक्षा और आत्मविकास की कला शिक्षा
  • swatantrata diwas
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम ने सबको झूमने पर किया बाध्य । राष्ट्रोत्थान के लिए रहें सतत् प्रयत्नशील — मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • G.M. Academy voters day
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ भव्य आयोजन National Voters’ Day Celebrated with Enthusiasm at G.M. Academy उत्तरप्रदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • देवभूमि जनपदस्तरीय खेल महोत्सव 2026 में सितारा बन चमके जी.एम.एकेडमी के खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
  • जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई
  • 27वें कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उत्सव मैरिज हॉल में हुआ ध्वजारोहण समारोह
  • सलेमपुर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकला भव्य कैंडल मार्च, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • जीएम एकेडमी के आर्यन ने NEET-2026 में हासिल की सफलता, प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • gm academy eduspectra
    विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर स्टोरी
  • gmaholi global News and facts
    जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर के अध्यापकों ने होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया देवरिया
  • Plane Crash AI-171
    Air India विमान हादसा: चमत्कारी रूप से बचा यात्री, 242 में से एकमात्र जीवित – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं G.M. Academy परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि इंडिया
  • G.M. Academy
    दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के टापर्स को मिठाई खिलाकर दी बधाई सलेमपुर
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • yoga day
    योग दिवस अनुशासन, स्वास्थ्य एवं संतुलन की जागरूकता का विशेष दिन- प्रधानाचार्य, जी एम एकेडमी सलेमपुर
  • independence day
    श्रीराधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया उत्तरप्रदेश
  • globalnewsandfacts
    क्या है वो रिकॉर्ड जिसको डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही तोड़ देंगे ? क्या पड़ेगा भारत पर प्रभाव ? Blog

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme