Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • punyatithi
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई सलेमपुर
  • Agni Prime Global news and facts
    भारत ने किया ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का रेल आधारित सफल परीक्षण, 2000 किमी तक मारक क्षमता और नई रणनीतिक बढ़त इंडिया
  • जी.एम. एकेडमी बरहज
    जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह उत्तरप्रदेश
  • न्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक
    जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक । सलेमपुर
  • g.m. academy globalnewsandfacts
    जी.एम. एकेडमी में बाल दिवस की धूम। प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी को अपने बचपन की कौन सी बातें हैं याद ? बच्चों के “चाचा” नेहरु को भी किया गया याद। आइये जानें – सलेमपुर
  • jee mains
    जेईई-मेंस: जी एम एकेडमी के होनहारों ने लहराया परचम, आयुष और दीक्षा ने किया विद्यालय का नाम रोशन सलेमपुर
  • vijay69 global news and facts
    Vijay 69 Review: 69 जवानी की नई दहलीज, समाज को नया संदेश देती है अनुपम खेर की ये फिल्म एंटरटेनमेंट
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
gma salempur

जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि

Posted on March 25, 2025March 25, 2025 By Pramod Kumar 1 Comment on जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि
Spread the love

बच्चों को अंक पत्र और शील्ड देकर किया गया सम्मानित, अभिभावकों में हर्षोल्लास

सलेमपुर (देवरिया)। जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के सीनियर विंग के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय में उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सलेमपुर की उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शुक्ल, विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र और प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की उपस्थिति में छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

gmaresult9

Table of Contents

Toggle
  • दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
  • टॉपर्स को मिला सम्मान
  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बेस्ट पैरेंट्स अवार्ड
  • प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को भी मिला सम्मान
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
  • मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संदेश
  • विशिष्ट अतिथि का वक्तव्य
  • विद्यालय प्रबंधन का आभार
  • उत्साह और उमंग से भरा आयोजन
  • Article Video
  • Motivational Video of SDM Disha Srivastava

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर संगीत शिक्षक करण मिश्रा ने सरस्वती वंदना का मनोहारी गीत गाकर वातावरण को भक्ति और सौम्यता से भर दिया, जिससे पूरे सभागार में आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित हो उठी। इसके बाद विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने भी सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

gma result1

टॉपर्स को मिला सम्मान

कक्षा छठवीं से नौवीं और ग्यारहवीं तक के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

gmaresult5

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हिमांशु सिंह, पियूष कुमार, वैष्णवी, अंकित, विवेकानंद, कृष, दिव्यांश, आदर्श, शुभम, स्वरित, संदेश, दिव्या, अदिती एवं आदित्य को शील्ड और अंक पत्र प्रदान किया गया।

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले समीक्षा, यशवर्द्धन, श्रेया, शिवांग, यश, अनन्या, यथार्थ, दिव्यांशी, गौरव, रीया, खुशी, स्नेहा, अनन्या, आकांक्षा को भी सम्मानित किया गया।

result8

तृतीय स्थान पर आने वाले संजना, गौरव, श्रेयांस, दिव्यांश, आदर्श, त्रिशा, उमा, अभिनव, आर्यन, यशस्वी, रीतिका, आंचल, रोशनी और खुशबू को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बेस्ट पैरेंट्स अवार्ड

gmaresult2

विद्यालय में सत्र 2024-25 के सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में हिमांशु सिंह को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” अवार्ड दिया गया। वहीं, आकृति पांडेय के पिता अंजनी पांडेय को “बेस्ट पैरेंट्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

result3

प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को भी मिला सम्मान

हिंदी और अंग्रेजी लेखन, सामान्य ज्ञान और गणित प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए। इसके अलावा, पूरे सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान दिव्या, आकांक्षा, संस्कृति और आयुष कुमार द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खूब सराहना मिली।

मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संदेश

result4

मुख्य अतिथि एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि “पुस्तकीय ज्ञान का जीवन में सदुपयोग करना ही समुचित शिक्षा का लक्ष्य होता है।”

विशिष्ट अतिथि का वक्तव्य

gmaresult7

डॉ. ओमप्रकाश शुक्ल ने जी.एम. एकेडमी को “समुचित शिक्षा का सर्वोत्कृष्ट केंद्र” बताते हुए विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की।

विद्यालय प्रबंधन का आभार

चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी और निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्साह और उमंग से भरा आयोजन

कार्यक्रम का संचालन अपर्णा, अनन्या, अरमान, आशुतोष तिवारी एवं सुनील गुप्ता ने किया। विद्यालय परिसर खचाखच भरा रहा और कार्यक्रम के अंत तक उत्साह बना रहा।

यह आयोजन न केवल बच्चों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का अवसर बना, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। जी.एम. एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता को निरंतर बनाए रखे हुए है।

Article Video

Motivational Video of SDM Disha Srivastava

Join Today. 1

Must Read : क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ?

सलेमपुर, Academy, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा Tags:छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि, जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, प्रेरणादायक संदेश

Post navigation

Previous Post: क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ?
Next Post: “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय

Related Posts

  • independance day
    जी.एम. अकादमी, सलेमपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर
  • jee mains
    जेईई-मेंस: जी एम एकेडमी के होनहारों ने लहराया परचम, आयुष और दीक्षा ने किया विद्यालय का नाम रोशन सलेमपुर
  • gma award
    क्या आप जानते हैं , कौन है जी. एम. एकेडमी प्राइमरी विंग के बेस्ट पेरेंट्स और स्टूडेंट ऑफ द इयर ? देवरिया
  • G.M. Academy Salempur
    नेताजी व्यक्ति और महापुरुष ही नहीं बल्कि ऊर्जावान विचार और प्रेरणास्प्रोत थे–मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • gm academy eduspectra
    विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर स्टोरी
  • G.M. academy Salempur
    शिक्षा, संस्कार, संगति, सन्मति, और स्वावलंबन करेगा आपका भविष्य सुरक्षित–चेयरमैन, जी एम एकेडमी देवरिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • G.M.ACADEMY eduspectra
    बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर सलेमपुर
  • punyatithi
    शिक्षा और संस्कारों के ‘ध्रुवतारा’ डॉ. काशीनाथ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया नमन सलेमपुर
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • globalnewsandfacts
    बिहार कोकिला और छठी मईया के गीतों की गायिका अब हमारे बीच नहीं रहीं। जी.एम. अकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और कहा ,”भोजपुरी जगत के लिए अपूर्णीय छति है।” ॐ शांति ! इंडिया
  • Shree Krishna Janmotsav
    जन्माष्टमी 2025: सलेंपुर कोतवाली में हुआ भव्य आयोजन, जी.एम. एकेडमी के प्राचार्य मोहन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति” सलेमपुर
  • Polish 20250704 195716547
    “हिंदी पत्रकारिता को कौन खोखला कर रहा है?” — अनिल अनूप ने मंच से उठाए तीखे सवाल. ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट Blog
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • Polish 20250217 185112676
    महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन | स्टोरी

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme