Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • punyatithi
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई सलेमपुर
  • sahodaya deoria
    छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु हुई सहोदया देवरिया की महत्वपूर्ण बैठक । सहोदया देवरिया की मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले देवरिया
  • globalnewsandfacts
    Harsingar Leaves Benefits: सुबह खाली पेट पी लें ये शक्तिशाली काढ़ा, फेफड़ों में जमा कफ कर देगा बाहर हेल्थ
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog
  • globalnewsandfacts
    सुप्रीम कोर्ट की सख्ती : पराली जलाने पर लगेगा 30 हजार का जुर्माना । जाने आपकी कितनी जमीन पर कितना लगेगा जुर्माना ? इंडिया
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
न्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक

जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।

Posted on October 17, 2026October 17, 2026 By Pramod Kumar No Comments on जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
Spread the love

Table of Contents

Toggle
  • बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मां दुर्गा की हुई पूजा और आरती
    • दो चरणों में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
    • नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    • भक्ति और शक्ति के रंग में रंगा ऑडिटोरियम
    • नवदुर्गा स्वरूपा बच्चियों की आरती और प्रधानाचार्य का संदेश

बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मां दुर्गा की हुई पूजा और आरती

सलेमपुर (देवरिया)। globalnewsandfacts.in नगर के शिक्षा में अग्रणी विद्यालय जी.एम. एकेडमी में नवरात्रि और दशहरा के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी दर्शकों को आस्था, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से सराबोर कर दिया।

gm2
gm4

दो चरणों में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ। प्रथम चरण में प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, वहीं द्वितीय चरण में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की झांकी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों में शगुफ्ता, स्वर्णिमा, जान्हवी, समृद्धि, शिल्पी, कुमुद, प्रियांशी, दिव्यांश आदि की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।

WhatsApp Image 2026 10 17 at 16.50.01
gm6
gm big7

भक्ति और शक्ति के रंग में रंगा ऑडिटोरियम

गणेश और सरस्वती वंदना: कक्षा छठवीं ‘ब’ की आराध्या, ध्रुवी, अर्पिता, वैष्णवी सिंह, प्रियांशी, मानसी, सपना और वैष्णवी ने गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा नौवीं ‘ब’ की स्तुति और नित्या ने सरस्वती वंदना की।

लोक नृत्यों की धूम: कक्षा पांचवीं ‘ब’ की राज नंदिनी, शालिनी, शालू, जोया, आयुषी, पूर्वी, अदिति और तान्या ने ललाटी भंडार की प्रस्तुति दी, तो कक्षा सातवीं ‘ब’ की तृष्णा, अन्नू, परी, शिवानी, रति और अर्पिता ने ‘डमरू डाक’ पर नृत्य किया।

gm5

काली तांडव और गरबा ने जीता दिल: प्रतिष्ठा, सताक्षी, अद्विका, मोना, अंशिका, सृष्टि और आयुषी के काली तांडव पर पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ‘ऐ गिरी नंदिनी’ और ‘जय अम्बे बोल’ गीतों ने सबको भक्तिमय बना दिया। कनिका और गरिमा द्वारा प्रस्तुत ‘धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार’ गीत ने खूब वाहवाही बटोरी। कक्षा छठवीं ‘ब’ की शालू, अनिका, वैष्णवी जायसवाल, विदिशा, लक्ष्मी, शिवानी और श्रेया के गरबा नृत्य ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

gm big4
जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव

अंत में कक्षा छठवीं ‘ब’ की कुंजल और मानसी ने ‘अम्बे तू है जगदंबे काली’ की मनोहारी प्रस्तुति दी।

नवदुर्गा स्वरूपा बच्चियों की आरती और प्रधानाचार्य का संदेश

इस दौरान प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने नवदुर्गा के रूपों में सजी-धजी बच्चियों की आरती उतारी, पुष्प वर्षा की तथा माँ के सभी रूपों की प्रार्थना कर विश्व कल्याण की कामना की। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ आरती में भाग लिया।

gm big3

अंत में प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने बच्चों को अच्छाई के रास्ते पर चलने की सीख दी। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ समस्त राष्ट्रवासियों को नवरात्रि और दशहरा की बधाई दी और कहा कि “ईमानदारी से अपना कर्तव्य करो, आलस्य छोड़ो, पर्यावरण संरक्षण करो। समुचित शिक्षा एवं संस्कार के साथ राष्ट्र सेवा हेतु सदैव तत्पर रहो। कर्म ही पूजा है और ज्ञान देना और लेना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए, यही सच्ची भक्ति है।”

gm big5
जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव

इस मौके पर रैनाथ के डॉ. सत्येन्द्र मिश्र तथा विद्यालय के डी. सिंह, श्वेता राज सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील गुप्ता तथा प्रमोद कुमार के निर्देशन में अनन्या तथा परी ने किया।

गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा Tags:Deoria News, Deoria School News, Dussehra Program, GM Academy Deoria, GM Academy Salempur, Mohan Dwivedi, Navratri 2025, Navratri Cultural Program, Purvanchal News, Salempur News, Salempur School News, UP news

Post navigation

Previous Post: गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती

Related Posts

  • har ghar tiranga
    राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को अवश्य करें पालन-प्रधानाचार्य । जी एम एकेडमी में स्वतंत्रता सप्ताह पर, हर घर तिरंगा के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम । सलेमपुर
  • fathers day Eduspectra
    Father’s Day विशेष: मौन में बोलती एक पूरी किताब – G.M. Academy के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की विशेष प्रस्तुति सलेमपुर
  • Sanatan sanskriti
    हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक स्थानीय
  • school welfare
    स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ देवरिया
  • gm academy eduspectra
    जी एम एकेडमी सलेमपुर में टीडी वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन सलेमपुर
  • sanskrit sammelan
    पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न: विद्यार्थियों ने सीखी योग, संस्कृत संभाषण, नैतिक शिक्षा और आत्मविकास की कला शिक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • G.M. Academy voters day
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ भव्य आयोजन National Voters’ Day Celebrated with Enthusiasm at G.M. Academy उत्तरप्रदेश
  • G.M. Academy
    मंत्रों की गूँज और आस्था: G.M. Academy में माँ सरस्वती पूजन का पावन आयोजन सलेमपुर
  • G.M. Academy
    दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के टापर्स को मिठाई खिलाकर दी बधाई सलेमपुर
  • sanskrit
    संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा-योजना गोष्ठी सम्पन्न स्टोरी
  • gmaholi global News and facts
    जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर के अध्यापकों ने होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया देवरिया
  • swatantrata diwas
    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम ने सबको झूमने पर किया बाध्य । राष्ट्रोत्थान के लिए रहें सतत् प्रयत्नशील — मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme