Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन – GM Academy
    बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया) सलेमपुर
  • mothers day eduspectra
    मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम | हम मां के ऋण से कभी नहीं हो पाते उऋण– मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • g.m. academy globalnewsandfacts
    जी.एम. एकेडमी में बाल दिवस की धूम। प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी को अपने बचपन की कौन सी बातें हैं याद ? बच्चों के “चाचा” नेहरु को भी किया गया याद। आइये जानें – सलेमपुर
  • Meding Wall
    Famous “Mending Wall” – Robert Frost (4 pulitzer award winner) : Explanation & Question – answer. English
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • Vishwambhar Nath Tiwari
    शिक्षा और समर्पण की अमर विरासत: स्वर्गीय विश्वंभर नाथ तिवारी जी को श्रद्धांजलि देवरिया
  • punyatithi
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाई गई सलेमपुर
जी एम एकेडमी

जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद

Posted on September 28, 2025September 28, 2025 By Pramod Kumar 1 Comment on जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन गोरखपुर-सलेमपुर-बरहज की ब्रांचों में छात्रों और शिक्षकों ने दिया ढेरों आशीर्वाद
Spread the love

सलेमपुर/बरहज/गोरखपुर। पूर्वांचल की शिक्षा जगत की पहचान बन चुकी जी एम एकेडमी आज पूरी तरह जश्न के रंग में रंगी रही। संस्थान के चेयरमैन एवं डायरेक्टर डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

G.M. ACADEMY
Chairman
gm building

Table of Contents

Toggle
  • उल्लास और उमंग से भरा दिन
  • छात्रों की प्रस्तुतियां और भावनाएं
  • शिक्षकों के विचार
  • सलेमपुर ब्रांच का विशेष आयोजन
  • गोरखपुर और बरहज शाखाओं की शुभकामनाएं
  • निदेशिका का विशेष सम्मान
  • भावुक हुए चेयरमैन
  • शिक्षा जगत के लिए यादगार दिन

उल्लास और उमंग से भरा दिन

गोरखपुर, सलेमपुर और बरहज की तीनों शाखाओं में सुबह से ही उल्लास और उमंग का माहौल था। बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यालय पहुंचे, वहीं शिक्षकों ने भी दिल से तैयारियां की थीं। जब चेयरमैन ने छात्रों और शिक्षकों के बीच केक काटा तो पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों ने जन्मदिन गीत गाकर वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया।

chairman1
Family
Chairman4
Chairman5

छात्रों की प्रस्तुतियां और भावनाएं

विद्यालय का हर कोना मुस्कान और खुशी से जगमगा उठा। छात्रों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों ने फूल भेंट कर खुशी जताई। कई बच्चों ने स्वयं हाथों से ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर और चित्र बनाकर अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त किया।

शिक्षकों के विचार

शिक्षकों ने कहा कि डॉ. मिश्र सादा जीवन, उच्च विचार और उदारता के प्रतिमूर्ति हैं। वे केवल प्रबंधक ही नहीं बल्कि मार्गदर्शक और आदर्श पुरुष हैं। उनकी छत्रछाया में जी एम एकेडमी शिक्षा जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

सलेमपुर ब्रांच का विशेष आयोजन

सलेमपुर ब्रांच के प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर और माता रानी की असीम कृपा से वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्नचित्त और दीर्घायु रहें । उन्होंने इस अवसर पर अपनी स्वरचित कविता “श्री प्रकाश” भी प्रस्तुत की:

Chairman6

श्री के साथ प्रकाश जो पाया,
मिश्रा उपनाम कहलाया।
हम सबका अभिभावक ऐसा,
पद पैसा सम्मान कमाया।।

शिक्षा में शिरोमणि बनकर,
अपनी निज पहचान बनाया।
स्वास्थ्य कामना, मंगल भावना,
अपने जन्म दिवस पर पाया।

श्रद्धा से है ज्ञान कमाया,
विनम्रता से सम्मान है पाया।
योग्यता ने दिया सही स्थान,
ऐसे बनी आपकी पहचान।।

दिन दूना औ रात चौगुना,
हर पल आगे बढ़ते जाएं।
यश कीर्ति सम्मान पताका,
नभ में सदा सदा लहराएं।।

गोरखपुर और बरहज शाखाओं की शुभकामनाएं

गोरखपुर ब्रांच की प्रधानाचार्या श्रीमती राजश्री मिश्रा और प्रशासक कैप्टन शैलेंद्र त्रिपाठी ने चेयरमैन के मंगलमय जीवन की कामना की।

बरहज शाखा के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि हमें अपने चेयरमैन पर गर्व है, वे शिक्षा जगत के लिए एक आदर्श पुरुष हैं।

G.M. ACADEMY Salempur branch

निदेशिका का विशेष सम्मान

विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने अपने हाथों से बनाई हुई मिठाई खिलाकर चेयरमैन और जी एम एकेडमी परिवार को बधाइयां दीं।

भावुक हुए चेयरमैन

Chairman

चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा—
“आप सबका प्यार और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा उद्देश्य है कि आजीवन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही प्रयासरत रहूं।”

उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय गौरीशंकर जी की नकल-विरोधी विचारधारा को याद किया और कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य जीवन को सही दिशा देना है, और यही ध्येय लेकर जी एम एकेडमी निरंतर आगे बढ़ रही है।

शिक्षा जगत के लिए यादगार दिन

यह जन्मदिन समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि पूरे जी एम एकेडमी परिवार ने इसे मिलकर खुशियों, प्रेरणा और शिक्षा के आदर्श मूल्यों का उत्सव बना दिया।

Must Read: भारत ने किया ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का रेल आधारित सफल परीक्षण, 2000 किमी तक मारक क्षमता और नई रणनीतिक बढ़त

सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा, सीबीएसई, स्थानीय Tags:Barhaj Best School, Best School in Gorakhpur, Dr. Shriprakash Mishra, Dr. Shriprakash Mishra Birthday, Education News Uttar Pradesh, GM Academy, GM Academy Barhaj, GM Academy Birthday Celebration, GM Academy Chairman, GM Academy Director, GM Academy Gorakhpur, GM Academy Salempur, Gorakhpur Schools, Salempur Best School, जी एम एकेडमी गोरखपुर, जी एम एकेडमी बरहज, जी एम एकेडमी सलेमपुर, पूर्वांचल का प्रमुख विद्यालय, र्वांचल शिक्षा समाचार, श्रीप्रकाश मिश्र शिक्षा जगत

Post navigation

Previous Post: भारत ने किया ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का रेल आधारित सफल परीक्षण, 2000 किमी तक मारक क्षमता और नई रणनीतिक बढ़त
Next Post: जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव । नवदुर्गा एक्ट, डांडिया-गरबा और नवरात्रि गीत ने बांधा समां । महिषासुरमर्दिनी की मनमोहक झांकी ने सबका मन मोहा

Related Posts

  • Plane Crash AI-171
    Air India विमान हादसा: चमत्कारी रूप से बचा यात्री, 242 में से एकमात्र जीवित – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं G.M. Academy परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि इंडिया
  • international yoga day
    सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सलेमपुर
  • Teachers day
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    लेफ्टिनेंट का पद अर्जित कर खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी का सितारा बने विवेक, प्रधानाचार्य जी.एम.एकेडमी भी सभी अध्यापक संग रहे उपस्थित । उत्तरप्रदेश
  • punyatithi
    शिक्षा और संस्कारों के ‘ध्रुवतारा’ डॉ. काशीनाथ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया नमन सलेमपुर
  • JEE ADVANCE
    जेईई-एडवांस में जी.एम.एकेडमी के अतुल ने हासिल की सफलता | अतुल शुरू से ही रहा है परिश्रमी और अनुशासित– मोहन द्विवेदी सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • trump shahbaaj sharif
    ​​​​​​​पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फंसे , ट्रम्प को X पर बधाई दी और पोस्ट करने के लिए VPN का इस्तेमाल किया, पाकिस्तान में दोनों बैन हैं विदेश
  • g.m.academy salempur
    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सलेमपुर के जी.एम. एकेडमी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि स्टोरी
  • veer bal diwas
    वीर बाल दिवस पर जी.एम. एकेडमी में देशभक्ति का संचार । छात्र–छात्राओं ने प्रतिभा प्रदर्शन कर साहिबजादों को किया नमन Blog
  • Picsart 25 06 24 11 07 33 550
    130 किलोमीटर की ऐतिहासिक उड़ान सिर्फ ₹700 में — पहली बार यात्रियों को लेकर उड़ा इलेक्ट्रिक विमान विदेश
  • GM Academy Navratri
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव । नवदुर्गा एक्ट, डांडिया-गरबा और नवरात्रि गीत ने बांधा समां । महिषासुरमर्दिनी की मनमोहक झांकी ने सबका मन मोहा सलेमपुर
  • GMA SALEMPUR
    जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के प्रथम दिवस का शानदार प्रशिक्षण शिविर | अनुशासन एवं स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है स्काउट एवं गाइड– मोहन द्विवेदी देवरिया
  • Meding Wall
    Famous “Mending Wall” – Robert Frost (4 pulitzer award winner) : Explanation & Question – answer. English
  • global news and facts
    G.K Quiz level: Class 4th Students – MCQ G.K

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme