Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • G.M. academy Salempur
    शिक्षा, संस्कार, संगति, सन्मति, और स्वावलंबन करेगा आपका भविष्य सुरक्षित–चेयरमैन, जी एम एकेडमी देवरिया
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • python examples globalnewsandfacts
    Python : Sample Examples and their solutions level Medium Computer
  • globalnewsandfacts
    Harsingar Leaves Benefits: सुबह खाली पेट पी लें ये शक्तिशाली काढ़ा, फेफड़ों में जमा कफ कर देगा बाहर हेल्थ
  • दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
    जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के छात्र सुंदरम पति त्रिपाठी का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, 94.4% अंक सलेमपुर
  • G.M ACADEMY BARHAJ
    जी एम एकेडमी बरहज में योग दिवस पर बच्चों ने किया योगाभ्यास | नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी देवरिया
  • gma_mahila_samman
    जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सलेमपुर
  • Chenab bridge
    दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चिनाब ब्रिज की 10 अद्भुत बातें जो आपको हैरान कर देंगी By Edu Spectra News Desk | Jammu & Kashmir इंडिया
technology day

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर G.M. Academy के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए हाईटेक AI टूल और रोबोट

Posted on May 11, 2026May 11, 2026 By Pramod Kumar No Comments on राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर G.M. Academy के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए हाईटेक AI टूल और रोबोट
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया):

11 मई 2026 को G.M. Academy में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर भव्य तकनीकी प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, वेब डेवलपमेंट तथा कंप्यूटर विज्ञान से जुड़े अनेक आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और नवाचार की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के संपूर्ण संचालन एवं मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पलक, इकरा, मनदीप और प्रिंस ने संभाली। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कंप्यूटर डेवलपमेंट मॉडल से हुई, जिसे आदित्य और उसकी टीम ने कंप्यूटर तकनीक के विकास को प्रदर्शित किया। इसके बाद “JARVIS 2.0 रोबोट” सभी के आकर्षण का केंद्र बना। यह रोबोट किसी भी निर्देश के अनुसार तुरंत उत्तर देने में सक्षम था। विद्यार्थियों ने इसमें शिक्षकों का डाटा जोड़कर लाइव रिजल्ट भी प्रस्तुत किया। इसको बनाने में मुख्य रूप से स्वरित, आर्यन तथा सचिन का योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026 05 11 at 15.11.13

वेब क्रिएशन प्रोजेक्ट में कक्षा 9वीं की उमा, कक्षा 12वीं की दृष्टि तथा कक्षा 10वीं की आयुषी कुशवाहा ने मिलकर G.M. Academy की स्मार्ट वेबसाइट तैयार की, जो विभिन्न अवसरों एवं गतिविधियों के अनुसार स्वतः अपडेट होती थी। विद्यार्थियों ने विद्यालय, प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर की वेबसाइट बनाकर उसे गूगल पर भी अपलोड किया।

विद्यार्थियों ने एक विशेष एआई असिस्टेंट भी तैयार किया, जो अलेक्सा और सिरी की तरह कार्य करता था। यह असिस्टेंट वॉइस इंस्ट्रक्शन के माध्यम से किसी भी ऐप को खोल सकता था तथा विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी देता था। इसको कक्षा आठ के आदित्य और प्रबल ने तैयार किया।

WhatsApp Image 2026 05 11 at 15.15.11

हेल्थ केयर एआई प्रोजेक्ट ने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया। यह एक स्मार्ट डिजिटल डॉक्टर के रूप में कार्य कर रहा था, जो चेहरे के एक्सप्रेशन पहचानकर संभावित बीमारियों की जानकारी, बचाव के उपाय तथा डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रहा था। इस टूल को ओम, प्रांजल, आशीष ने तैयार किया।

विद्यार्थियों ने कंप्यूटर हार्डवेयर इक्विपमेंट्स की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हीं उपकरणों की सहायता से लाइव कंप्यूटर असेंबल करके भी दिखाया।
“टेक एक्सपर्ट” प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने बताया कि गूगल, मोबाइल ऐप्स और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म किस प्रकार कार्य करते हैं। इस प्रोजेक्ट को कक्षा 10वीं की दिव्यांशी, अनुपम, कृति तथा कक्षा 12वीं की मेधा ने तैयार किया।

“ट्रेडिंग एंड फ्रीलांसिंग” प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन कमाई एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से होने वाले लाभों की जानकारी दी। इस प्रोजेक्ट को कृष्णा, शुभम एवं कृति ने प्रस्तुत किया।

साइबर सुरक्षा से जुड़े “जूस जैकिंग” प्रोजेक्ट में प्रिंस, मनदीप और प्रियांशी ने यह प्रदर्शित किया कि किस प्रकार मोबाइल चार्जिंग केबल के माध्यम से डाटा चोरी किया जा सकता है तथा इससे कैसे बचा जाए।

“My Own Python” प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने अपनी स्वयं की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रोजेक्ट को अभिनव , दिव्यांशी यादव, संजना और चेतना की टीम ने तैयार किया।

“G.M.A Bank” प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने नेट बैंकिंग जैसा डिजिटल बैंकिंग सिस्टम तैयार किया। इस प्रोजेक्ट को कक्षा 12वीं की निहारिका, आराध्या एवं दिव्यांशी ने प्रस्तुत किया।

“Cyber Awareness Quiz App” के माध्यम से विद्यार्थियों ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों को रोचक तरीके से समझाया। इस प्रोजेक्ट को मेधा, आयुष, ईशा, पलक एवं इकरा ने तैयार किया।

“Leisure Security System” प्रोजेक्ट में आदम्य, रोहित और आलोक ने तकनीक की सहायता से ऐसा सुरक्षा सिस्टम तैयार किया, जिसमें आग लगते ही स्वतः अलार्म बजने लगता था तथा पानी का छिड़काव शुरू हो जाता था। इस प्रोजेक्ट ने सभी को सुरक्षा तकनीक के महत्व से परिचित कराया।

कार्यक्रम का सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट “कैमरा हैकिंग” रहा, जिसमें प्रिंस, मनदीप और अरुण ने लाइव कैमरा हैकिंग का प्रदर्शन कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

WhatsApp Image 2026 05 11 at 15.08.19
WhatsApp Image 2026 05 11 at 15.13.18

पूरे कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय के कंप्यूटर विभाग के प्रधान शिक्षक Abhishek Maurya ने किया। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में विद्यार्थियों ने सभी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक तैयार किए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन Dr. Shri Prakash Mishra, डायरेक्टर Dr. Sambhawana Mishra तथा प्रधानाचार्य Mohan Dwivedi सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों, मेहनत, लगन एवं तकनीकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चेयरमैन Dr. Shri Prakash Mishra ने कहा कि “आज के विद्यार्थियों की तकनीकी समझ, रचनात्मक सोच और नवाचार की क्षमता देखकर अत्यंत गर्व का अनुभव हो रहा है। बच्चों ने अपने प्रयासों से सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से वे भविष्य में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। विद्यालय सदैव उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।”

डायरेक्टर Dr. Sambhawana Mishra ने अपने संबोधन में कहा कि “टेक्नोलॉजी डे पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल और प्रोजेक्ट उनकी कल्पनाशीलता, लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में तकनीकी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं।”

प्रधानाचार्य Mohan Dwivedi ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रयास केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। हमें विश्वास है कि ये छात्र आगे चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

जेईई-मेंस: जी एम एकेडमी के होनहारों ने लहराया परचम, आयुष और दीक्षा ने किया विद्यालय का नाम रोशन

दसवीं के रिजल्ट में जी एम एकेडमी का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सलेमपुर, Computer, देवरिया, पूर्वांचल, विज्ञान एवं तकनीक, शिक्षा, स्टोरी, स्थानीय Tags:Chairman speech school event, Educational event India, Principal speech Hindi, School Annual Function, School news Hindi, School program Hindi, Student projects presentation, Students innovation event, Tech exhibition school, Technology Day in school, चेयरमैन भाषण विद्यालय कार्यक्रम, छात्र परियोजना प्रस्तुति, तकनीकी प्रदर्शनी विद्यालय, प्रधानाचार्य भाषण हिंदी, वार्षिक विद्यालय समारोह, विद्यार्थियों का नवाचार कार्यक्रम, विद्यालय कार्यक्रम हिंदी, विद्यालय में टेक्नोलॉजी दिवस, विद्यालय समाचार हिंदी, शैक्षिक कार्यक्रम भारत

Post navigation

Previous Post: शिक्षा और संस्कारों के ‘ध्रुवतारा’ डॉ. काशीनाथ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया नमन
Next Post: सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Related Posts

  • sanskrit
    संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा-योजना गोष्ठी सम्पन्न स्टोरी
  • छोंजिन
    हौसलों की मिसाल: हिमाचल की दृष्टिबाधित बेटी “न देख सकी दुनिया, पर दिखाई राह — छोंजिन ओंगमो की एवरेस्ट जीत” इंडिया
  • barhaj gm academy
    “नव शाखा जी. एम. एकेडमी का पवित्र उद्घाटन – मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा” – बरहज की धरती पर शिक्षा का नया सूर्योदय देवरिया
  • G.M.ACADEMY eduspectra
    बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर सलेमपुर
  • बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन – GM Academy
    बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया) सलेमपुर
  • जी.एम. एकेडमी बरहज
    जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह उत्तरप्रदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • जी. एम. एकेडमी में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी कृष्ण-राधा की भक्ति और संस्कृति की मनोहारी झांकी
  • जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • संस्कृत अतीत के साथ भविष्य की भी भाषा है : डॉ. दुर्गेश पाण्डेय | संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • sanskrit bharti
    संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है – डॉ. सिंहासन पाण्डेय उत्तरप्रदेश
  • संजू सैमसन को क्यों हुआ अपनी क्षमता पर संदेह, कैप्टन सूर्या कुमार यादव ने कैसे की मदद – ग्लोबल न्यूज़ एंड फैक्ट्स खेल जगत
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog
  • जी एम एकेडमी
    जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास देवरिया
  • GM Academy Navratri
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव । नवदुर्गा एक्ट, डांडिया-गरबा और नवरात्रि गीत ने बांधा समां । महिषासुरमर्दिनी की मनमोहक झांकी ने सबका मन मोहा सलेमपुर
  • G.M ACADEMY BARHAJ
    जी एम एकेडमी बरहज में योग दिवस पर बच्चों ने किया योगाभ्यास | नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी देवरिया

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme