Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • rakhi competion
    जी एम एकेडमी में आयोजित हुआ राखी निर्माण प्रतियोगिता । राखी भाई बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व- मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • computer python quiz globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Level Class 7th Quiz
  • Polish 20250217 185112676
    महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन | स्टोरी
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • gm academy eduspectra
    विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर स्टोरी
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • globalnewsandfacts
    16 की उम्र में बनी स्टार, अंडरवर्ल्ड डॉन संग जुड़ा नाम, रातोंरात छोड़ दिया देश और अपने से बड़े डायरेक्टर से की शादी एंटरटेनमेंट
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
जी एम एकेडमी

जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास

Posted on November 6, 2025November 6, 2025 By Pramod Kumar No Comments on जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास
Spread the love

अद्भुत रहा जी एम एकेडमी के छात्र छात्राओं का कार्यक्रम–श्वेता जायसवाल

बरहज (देवरिया)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं विज्ञान प्रदर्शनी ने सभी दर्शकों को छात्र-छात्राओं के क्रियाकलापों की प्रशंसा करने को बाध्य कर दिया।

Table of Contents

Toggle
  • कार्यक्रम की शुरुआत और अतिथियों का स्वागत
  • बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ
  • विज्ञान प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
  • चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र का संबोधन
  • संस्कृति और विज्ञान का संगम
  • अतिथियों के विचार और सम्मान
  • शाखाओं का योगदान और अन्य अतिथि
  • प्रतियोगिताओं में बच्चों का सम्मान
  • आभार एवं समापन

कार्यक्रम की शुरुआत और अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम बरहज पीठाधीश्वर आंञ्जनेय दास जी महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र, निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.21 2
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.22
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.22 1

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र और प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद राजस्थानी नृत्य, जया का एकल नृत्य, ऑपरेशन सिंदूर, और रामायण मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

WhatsApp Image 2025 11 06 at 16.50.52 2
WhatsApp Image 2025 11 06 at 16.50.52 4
WhatsApp Image 2025 11 06 at 16.50.52 5
WhatsApp Image 2025 11 06 at 16.50.52 6
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.14 1
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.17 1
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.18 2

विज्ञान प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

विज्ञान प्रदर्शनी के क्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभानुसार अलग अलग माडल प्रस्तुत किये
प्रदर्शित मॉडलों में —
पाचन प्रणाली, श्वसन प्रणाली, उत्सर्जन तंत्र, चंद्रयान-3, ज्वालामुखी कार्य, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, डीप इरिगेशन, सोलर पैनल, ग्रीन सिटी, मैथ्स कार्नर, सर्वधर्म समभाव, जी एम सिटी बैंकिंग और जी एम सिटी मेडिकल शामिल थे।
सभी मॉडलों की अतिथियों और अभिभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.04
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.08
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.23 1
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.24 1
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.24

चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र का संबोधन

चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों शिक्षा का अभाव था। अपने क्षेत्र के विकास एवं बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ग्रामीण अंचल में जी एम एकेडमी की बरहज शाखा का संचालन शुरू किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी कम संसाधन में उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा,

“जब ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा, तभी राष्ट्र मजबूत होगा। और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है।”

संस्कृति और विज्ञान का संगम

मंगलमणि त्रिपाठी ने बच्चों के रामायण के प्रस्तुति पर अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति का महत्व बताते हुए कहा कि

“भारतीय संस्कृति ही वास्तविक विज्ञान की जननी है। उन्होंने दक्षिण दिशा में पैर न करने की परंपरा का वैज्ञानिक कारण भी बताया।”

अतिथियों के विचार और सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने विद्यालय के बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के छात्रों का भविष्य निश्चित रूप से उज्जवल है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आश्रम के पीठाधीश्वर अंज्जनय दास जी महाराज ने कहा,

“जी एम एकेडमी के छात्र छात्राएं बहुत ही होनहार हैं, इतने कम दिनों में शिक्षा के स्तर में उत्तरोत्तर विकास, मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, अद्भुत विज्ञान प्रदर्शनी आदि इसके सबसे बड़े प्रमाण हैं।”\

WhatsApp Image 2025 11 06 at 16.50.51 1
WhatsApp Image 2025 11 06 at 16.50.52 7
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.09
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.11

शाखाओं का योगदान और अन्य अतिथि

सलेमपुर शाखा के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी और गोरखपुर शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती राजश्री मिश्रा ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को निशिकांत दीक्षित सहित अनेकों अतिथियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी, डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल, डॉ. अजय कुमार मिश्र, सावित्री राय, रामजी यादव, केशव सिंह, जयप्रकाश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, काशिपति शुक्ला, नथुनी प्रसाद, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, रतन वर्मा, सच्चिदानंद शुक्ला, पुरुषोत्तम मिश्र, बृजेश मिश्र, रामाश्रय यादव, रामसिंगारे पांडेय आदि के साथ विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में बच्चों का सम्मान

नगर निगम द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में

माया को प्रथम स्थान,

आशी सिंह को द्वितीय स्थान और

बंदिता मिश्रा को तृतीय स्थान मिला।

WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.11 1 1
WhatsApp Image 2025 11 06 at 18.51.12

उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
एक दिन पूर्व आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में डीएम दिव्या मित्तल ने भी विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

आभार एवं समापन

कार्यक्रम का संचालन अनन्या, सिमरन सिंह, शुभांजलि पाल ने किया।
निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण, अभिभावकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-

“जी एम एकेडमी हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगी।”

जी एम एकेडमी की यह जयंती समारोह न केवल संस्थापक को श्रद्धांजलि थी, बल्कि यह शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान के संगम का प्रेरक उदाहरण भी बना। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ने यह सिद्ध किया कि ग्रामीण भारत भी अब शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Must Read: जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”

देवरिया, उत्तरप्रदेश, पूर्वांचल, सलेमपुर Tags:Barhaj News, Cultural Program, Deoria News, Gauri Shankar Dwivedi Jayanti, global news and facts, GM Academy, School Event, Science Exhibition, जी एम एकेडमी, जी एम एकेडमी बरहज, जी एम एकेडमी सलेमपुर, देवरिया विद्यालय समाचार

Post navigation

Previous Post: जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”
Next Post: बाल दिवस-जी.एम. एकेडमी ‘उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो’–मोहन द्विवेदी globalnewsandfacts.in | Special Report – सलेमपुर (देवरिया)

Related Posts

  • independance day
    सलेमपुर के जीएम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस सलेमपुर
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • जी.एम. एकेडमी बरहज
    जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह उत्तरप्रदेश
  • globalnewsandfacts.in
    स्वर्गीय गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती पर जी . एम . एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धांजलि समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद | स्थानीय
  • gm academy
    जी एम एकेडमी के संस्थापक स्व. गौरीशंकर द्विवेदी की १२वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई । शिक्षा, साहित्य एवं अनुशासन प्रेमी थे स्व. गौरीशंकर द्विवेदी — डॉ. श्री प्रकाश मिश्र सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • antarastriya olympiad
    अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान Blog
  • globalnewsandfacts.in
    स्वर्गीय गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती पर जी . एम . एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धांजलि समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद | स्थानीय
  • jaspritvsnaseem
    इहसानुल्लाह का जागा पाकिस्तान प्रेम बोले ‘जसप्रीत बुमराह से अच्छा बॉलर नसीम शाह है’, जाने वासिम अकरम का दावा आपको भी हैरान कर देगा परेशान! खेल जगत
  • बेटे को हीरो बनाना चाहता थे प्रोड्यूसर, फराह खान ने ठुकरा दिया 10 करोड़ का ऑफर, डायरेक्शन छोड़ अब कर रहीं ये काम एंटरटेनमेंट
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog
  • G.M. Academy voters day
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ भव्य आयोजन National Voters’ Day Celebrated with Enthusiasm at G.M. Academy उत्तरप्रदेश
  • story global news and facts
    story स्टोरी
  • Sanskrit Bharti G.K
    संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न । देवरिया

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme