Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • global news and facts
    G.K Quiz level: Class 4th Students – MCQ G.K
  • gmaholi global News and facts
    जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर के अध्यापकों ने होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया देवरिया
  • ‘पसंदीदा हीरो’: IND बनाम SA पहले T20I में शतक के बाद संजू सैमसन की पत्नी ने उनकी सराहना की खेल जगत
  • JEE ADVANCE
    जेईई-एडवांस में जी.एम.एकेडमी के अतुल ने हासिल की सफलता | अतुल शुरू से ही रहा है परिश्रमी और अनुशासित– मोहन द्विवेदी सलेमपुर
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • Toppers G.M. ACADEMY
    दसवीं के रिजल्ट में जी एम एकेडमी का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सलेमपुर
  • Adikarmyogi Abhiyan
    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ “आदि कर्मयोगी अभियान”: दुनिया का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व और उत्तरदायी शासन कार्यक्रम देवरिया
  • Chenab bridge
    दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चिनाब ब्रिज की 10 अद्भुत बातें जो आपको हैरान कर देंगी By Edu Spectra News Desk | Jammu & Kashmir इंडिया
global news and facts

क्या आप नींद न आने की समस्या से परेशान हो चुके हैं ? अपनाएँ ये टिप्स, 365 दिन रहेंगे हिट , स्वास्थ्य भी रहेगा fit |

Posted on October 26, 2024October 27, 2024 By Pramod Kumar No Comments on क्या आप नींद न आने की समस्या से परेशान हो चुके हैं ? अपनाएँ ये टिप्स, 365 दिन रहेंगे हिट , स्वास्थ्य भी रहेगा fit |
Spread the love

आज के आधुनिक युग में लोगों की जिंदगी इतनी भागदौड़ वाली हो गयी है कि लोगों के पास समय ही नहीं है ,कि अपने स्वास्थ्य के बारे में ध्यान दे सकें | सुबह से शाम तक सिर्फ काम ही काम रहता है , और जब थक हार कर सोने का समय होता है तो ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फ़ोन पर व्यस्त हो जाते हैं | एक समय के पश्चात नींद न आने की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में गहरी नींद सोना एक चुनौती बन गया है . जिसका विपरीत असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है .

विशेषज्ञों का मानना है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से गहरी नींद का आनंद लेते हैं, वे सुबह जल्दी और ताजगी के साथ उठते हैं , जिससे वे दिनभर उर्जावान और उत्त्साह के साथ अपने कार्य कर पाते हैं . आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डाक्टर पंकज कुमार के कथनानुसार ” स्वास्थ और उर्जावान जीवन के लिए समय पर सोना और अच्छी नींद लेना बेहद आवश्यक है और जो व्यक्ति 6 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेते हैं , उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है .”

अच्छी नींद के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरुरी है |

अच्छी नींद के लिए जरुरी है कि हम अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें और संतुलित भोजन लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायता मिलती है . रात्री में भोजन के पश्चात टहलने जाएँ , तुरंत ही न सो जाएँ | भोजन के पश्चात दो घंटे बाद सोने से पाचन क्रिया सुचारू रहती है , जिससे नींद में सुधार होता है |आयुर्वेद के अनुसार, रात्री भोजन के उपरान्त गुनगुना पानी पीने से पाचन में सुधार होता है , तथा सोने से पहले भैस के दूध का सेवन जरुर करना चाहिए जो नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायता करता है .

रात्रि में सोने से पहले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दुरी बनाएं

आज के समय हम मोबाइल फ़ोन , लैपटॉप , और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल रात्रि के समय सोने से पहले करते हैं. जो नींद पर बड़ा ही नकारात्मक प्रभाव डालता है . क्यूंकि इनसे निकलने वाला रेडिएशन हमारे मस्तिष्क को सक्रिय रखती है और नींद में बाधा उत्पन्न करती है . हमें मोबाइल फोन को सोने वाली जगह से पांच फीट की दुरी पर रखना चाहिए , जिससे हम इनसे निकलने वाले रेडिएशन के प्रभाव में आने से बच सकें .

हमे प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में व्यायाम और योगासन शामिल करना चाहिए

योग , ध्यान और प्राणायाम से मन को शान्ति मिलती है, जिससे हमारी नींद गहरी हो जाति है. हमें वैसे व्यायाम करने चाहिए जिससे तनाव को कम से कम किया जा सके . सोने से पहले विस्तर पर ना जाकर टहलने या हल्की सैर करने से नींद में सहायता मिलती है .

तनावमुक्त रहने का प्रयास करें

अच्छी नींद के लिए तन्नाव्मुक्त रहना आवश्यक है . इसके लिए आप अश्वगंधा या सर्पगंधा जैसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों (औषधियों ) का सेवन कर सकते हैं . प्रयास करें कि आप दिनभर अपने को व्यस्त रखें और बीच -बीच में ब्रेक लेते रहें . इन जड़ी बूटियों का सेवन विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही करें .

जरुरत से ज्यादा नींद सेहत के लिए अच्छी नहीं

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नींद आवश्यक है परन्तु आवश्यकता से अधिक सोना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है . अत्यधिक सोने से मोटापा और आलस्य का अनुभव होता है , और स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है. जो व्यक्ति जरुरत से ज्यादा सोते हैं , उनमे उर्जा की कमी होती है और उनके कार्य बाधित होते हैं .

अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें –

पहला , सोने का एक समय निश्चित करें –

दूसरा , सोने से पहले मोबाइल फोन को अपने से 1 घंटा पहले ही दूर कर दें –

तीसरा , सोने से पहले शराब , सिगरेट का सेवन ना करें-

चौथा , दिन में प्राकृतिक धुप में कुछ समय रहें-

पांचवा , नियमित व्यायाम और प्राणायाम करें –

छठां , सोने से पहले भारी भोजन ना करें –

सातवां , नींद ना आने पर कोई ना कोई आरामदायक कार्य या गतिविधि अवश्य करें.

Disclaimer : इस आर्टिकल में दी गयी जड़ी बूटी और स्वास्थ्य से जुडी सलाह , डॉक्टर से परामर्श के पश्चात ही इस्तेमाल करें. Global News and Facts किसी भी उपयोग से होने वाले नुक्सान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा .

हेल्थ Tags:acchi neend na aane ke kaaran, acchi neend na aane ki samasya, sleeping disorder, क्खान पान क्यूँ जरुरी, दिनचर्या में व्यायाम का महत्व, नींद ना आने की समस्या, मोबाइल फ़ोन से दुरी क्यूँ जरुरी

Post navigation

Previous Post: जम्मू -कश्मीर के गांदरबल में 2019 के बाद का अबतक का सबसे बड़ा टारगेट किलिंग ,डॉक्टर समेत 7 मजदूरों की मौत
Next Post: जी . एम . एकेडमी , सलेमपुर में दीपावली उत्सव: रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चो ने मनाया सत्य और संस्कृति का महापर्व |

Related Posts

  • globalnewsandfacts
    Harsingar Leaves Benefits: सुबह खाली पेट पी लें ये शक्तिशाली काढ़ा, फेफड़ों में जमा कफ कर देगा बाहर हेल्थ
  • taramira ke beej global news and facts
    दिल को बलवान बना देगी ये औषधि और हड्डियों के लिए है वरदान, कैल्शियम की कभी नहीं होगी कमी! हेल्थ
  • health global news and facts
    दादा-परदादा का आजमाया सालों पुराना फॉर्मूला, सर्दी रहती है कोसों दूर हेल्थ
  • globalnewsandfacts
    छिलके वाला या छिला बादाम… बालों की ग्रोथ के लिए कौनसा जरूरी? यहां जानें सच्चाई हेल्थ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • जी एम एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • targetkilling
    जम्मू -कश्मीर के गांदरबल में 2019 के बाद का अबतक का सबसे बड़ा टारगेट किलिंग ,डॉक्टर समेत 7 मजदूरों की मौत इंडिया
  • GM Academy Navratri
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव । नवदुर्गा एक्ट, डांडिया-गरबा और नवरात्रि गीत ने बांधा समां । महिषासुरमर्दिनी की मनमोहक झांकी ने सबका मन मोहा सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    16 की उम्र में बनी स्टार, अंडरवर्ल्ड डॉन संग जुड़ा नाम, रातोंरात छोड़ दिया देश और अपने से बड़े डायरेक्टर से की शादी एंटरटेनमेंट
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • छठ पूजा
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” सलेमपुर
  • jaspritvsnaseem
    इहसानुल्लाह का जागा पाकिस्तान प्रेम बोले ‘जसप्रीत बुमराह से अच्छा बॉलर नसीम शाह है’, जाने वासिम अकरम का दावा आपको भी हैरान कर देगा परेशान! खेल जगत
  • G.M. Academy Salempur
    नेताजी व्यक्ति और महापुरुष ही नहीं बल्कि ऊर्जावान विचार और प्रेरणास्प्रोत थे–मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme