Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • vishwakarma pooja
    विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान सलेमपुर
  • sanskrit
    संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा-योजना गोष्ठी सम्पन्न स्टोरी
  • globalnewsandfacts
    लेफ्टिनेंट का पद अर्जित कर खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी का सितारा बने विवेक, प्रधानाचार्य जी.एम.एकेडमी भी सभी अध्यापक संग रहे उपस्थित । उत्तरप्रदेश
  • gm academy samman
    नीट क्वालिफाई छात्र सिद्धार्थ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया सम्मानित, चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने किया उत्साहवर्धन सलेमपुर
  • जी एम एकेडमी सलेमपुर शिक्षक दिवस समारोह
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस बच्चों में दिखा उत्साह सलेमपुर
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • G.M. Academy Salempur
    नेताजी व्यक्ति और महापुरुष ही नहीं बल्कि ऊर्जावान विचार और प्रेरणास्प्रोत थे–मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
Rangoli

जी.एम. एकेडमी में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Posted on November 6, 2026November 6, 2026 By Pramod Kumar No Comments on जी.एम. एकेडमी में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Spread the love

Table of Contents

Toggle
  • अंधकार पर प्रकाश तथा अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का पर्व है दीपावली– मोहन द्विवेदी
  • दूसरे चरण में कक्षा पांच से कक्षा आठ के छात्रों की प्रस्तुतियाँ
  • प्रधानाचार्य ने दिया ‘कर्म ही पूजा है’ का संदेश
  • विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं डॉ. संभावना मिश्रा ने समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु प्रधानाचार्य के माध्यम से मिठाइयां भेजकर अपनी मंगल कामनाएं प्रेषित की।

अंधकार पर प्रकाश तथा अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का पर्व है दीपावली– मोहन द्विवेदी

सलेमपुर। नगर पंचायत सलेमपुर के अग्रणी विद्यालय जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और रचनात्मकता के साथ किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण दीपोत्सव की भावना से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सरस्वती वंदना से पूरा प्रांगण भक्तिमय हो गया।

saraswati puja

विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में कक्षा नर्सरी से चौथी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक और धार्मिक डिजाइन बनाकर अपनी सृजनशीलता दिखाई।

दूसरे चरण में कक्षा पाँचवी से बारहवीं तक के छात्रों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला-कौशल से विद्यालय को रंगों की दुनिया में बदल दिया।

fobt0mcxqwth4c4mal7m
uxq1yjz4dxxerdjmuprg

दोनों चरणों में बच्चों में रंगोली प्रतियोगिता को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिला। किसी ने माँ लक्ष्मी और गणेश की भव्य आकृति बनाई, तो किसी ने माँ काली, तो किसी ने पर्यावरण संरक्षण, सोशल मीडिया जागरूकता और मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव जैसे सामाजिक विषयों पर संदेश देती रंगोलियाँ प्रस्तुत की। खेल प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने भी खेल भावना को अपनी रंगोली में प्रस्तुत किया।
रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एक ही दिन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने दीपावली थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए।

cultural 1

नर्सरी और एलकेजी के दिव्यांश व समूह ने “आज की पार्टी मेरी तरफ से” गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। यू.के.जी. की इशिका व समूह ने “आया रे आया रे बप्पा मोर्या” गाने पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया।

कक्षा तीसरी और चौथी की श्रेयांशी और उसके समूह ने “राम आएंगे” गाने पर नृत्य कर प्रांगण को राममय बना दिया। कक्षा तीसरी की आरुषि ने एकांकी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सराहना उपस्थित शिक्षकों ने की और छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रांगण को गूँजा दिया।

bacche

कक्षा तीन एवं चार के आयांश एवं समूह ने “हैप्पी दिवाली” गाने पर मनमोहन डांस प्रस्तुत किया। कक्षा चार की प्रियांशी एवं समूह ने डांस कर सबका मन मोह लिया।

दूसरे चरण में कक्षा पांच से कक्षा आठ के छात्रों की प्रस्तुतियाँ

दूसरे चरण में कक्षा पाँच से आठवीं तक के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कक्षा छठी ‘ब’ की कुंजल एवं समूह ने “जश्न दिवाली मनाओ” प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

rangoli9tha
rang2
10th c pramod
10th A ashutosh
9tha rangoli

कक्षा छठी ‘अ’ के निशा एवं समूह ने “गोकुलधाम की दिवाली” गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कक्षा पाँचवी ‘ब’ की अदिति एवं समूह ने “दिवाली आई रे” गाने पर नृत्य किया, जिसकी तालियों की गड़गड़ाहट से प्रोत्साहन मिला।

सृष्टी एवं समूह ने रामायण आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठवीं की अनुष्का ने राजस्थानी एकल नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

7th A
6th A reeshab

प्रधानाचार्य ने दिया ‘कर्म ही पूजा है’ का संदेश

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने छात्रों को दीपावली, छठ पूजा और चित्रगुप्त जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ‘कर्म ही पूजा है’ — मन लगाकर पढ़ना, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना और अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाना ही सच्ची पूजा है।

reeshabh

उन्होंने बच्चों से दीपावली को साफ-सुथरी, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने, पटाखों से बचने और मोबाइल का सही उपयोग करने की अपील की।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं डॉ. संभावना मिश्रा ने समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु प्रधानाचार्य के माध्यम से मिठाइयां भेजकर अपनी मंगल कामनाएं प्रेषित की।

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को दिवाली का गिफ्ट देकर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफलता में शिक्षकों और समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान है, और सभी के सहयोग से ही विद्यालय लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सभी छात्र, छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के चेहरों पर दीपोत्सव की खुशी स्वत: परिलक्षित होती मिली।

जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
सलेमपुर, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, शिक्षा Tags:Deoria News, Diwali Celebration, Mohan Dwivedi, Salempur News, जी.एम. एकेडमी सलेमपुर, जीएम एकेडमी, दीपावली 2026, रंगोली प्रतियोगिता, सलेमपुर न्यूज, सांस्कृतिक कार्यक्रम

Post navigation

Previous Post: जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण

Related Posts

  • G.M.ACADEMY eduspectra
    बच्चों ने सीखे स्काउटिंग के महत्वपूर्ण गुर, किया मानसिक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन | जी एम एकेडमी में स्काउट एवं गाइड के द्वितीय दिवस का शानदार रहा प्रशिक्षण शिविर सलेमपुर
  • raakhi
    जी एम एकेडमी, सलेमपुर में रक्षाबंधन पर राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन सलेमपुर
  • vishwakarma pooja
    विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान सलेमपुर
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • holi milan global news and facts
    उत्सव मैरेज हॉल, महदहा मेन रोड सलेमपुर में सदाबहार महिला ग्रुप द्वारा भव्य होली मिलन समारोह स्टोरी
  • fathers day Eduspectra
    Father’s Day विशेष: मौन में बोलती एक पूरी किताब – G.M. Academy के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की विशेष प्रस्तुति सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी.एम. एकेडमी में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • जी. एम. एकेडमी में सीबीएसई का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दिया गया वैल्यू एजुकेशन का प्रशिक्षण
  • जी.एम. एकेडमी में धूमधाम से मना नवरात्रि और दशहरा उत्सव । नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रुपों में कार्यक्रम को बनाया जीवंत तथा आकर्षक ।
  • गांधी शास्त्री जयंती पर जी एम एकेडमी में लिया गया स्वच्छता का संकल्प, जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती
  • हिंदी दिवस: जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में मातृभाषा के गौरव का उत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • g.m. academy globalnewsandfacts
    जी.एम. एकेडमी में बाल दिवस की धूम। प्रिंसिपल मोहन द्विवेदी को अपने बचपन की कौन सी बातें हैं याद ? बच्चों के “चाचा” नेहरु को भी किया गया याद। आइये जानें – सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    बिहार कोकिला और छठी मईया के गीतों की गायिका अब हमारे बीच नहीं रहीं। जी.एम. अकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और कहा ,”भोजपुरी जगत के लिए अपूर्णीय छति है।” ॐ शांति ! इंडिया
  • health global news and facts
    दादा-परदादा का आजमाया सालों पुराना फॉर्मूला, सर्दी रहती है कोसों दूर हेल्थ
  • Picsart 25 06 24 11 07 33 550
    130 किलोमीटर की ऐतिहासिक उड़ान सिर्फ ₹700 में — पहली बार यात्रियों को लेकर उड़ा इलेक्ट्रिक विमान विदेश
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश
  • globalnewsandfacts
    क्या है वो रिकॉर्ड जिसको डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही तोड़ देंगे ? क्या पड़ेगा भारत पर प्रभाव ? Blog
  • G.M. Academy salempur
    जी एम एकेडमी शिक्षा ही नहीं, संस्कार व संस्कृति को सहेजने का केंद्र भी–लेफ्टिनेंट विवेक | Grand celebration of the 76th Republic Day was held at G.M. Academy देवरिया
  • international yoga day
    सलेमपुर: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सलेमपुर

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme