Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • globalnewsandfacts.in
    स्वर्गीय गौरीशंकर द्विवेदी की जयंती पर जी . एम . एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धांजलि समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद | स्थानीय
  • Sadabahar Mahila Samuh
    सलेमपुर में सदा बहार महिला समूह की डांडिया नाइट में झूमी महिलाएं उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव बोलीं – “महिला सशक्तिकरण की सुंदर मिसाल” सलेमपुर
  • independence day
    श्रीराधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया उत्तरप्रदेश
  • yoga day
    योग दिवस अनुशासन, स्वास्थ्य एवं संतुलन की जागरूकता का विशेष दिन- प्रधानाचार्य, जी एम एकेडमी सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Part 2 level class 7th Quiz
  • targetkilling
    जम्मू -कश्मीर के गांदरबल में 2019 के बाद का अबतक का सबसे बड़ा टारगेट किलिंग ,डॉक्टर समेत 7 मजदूरों की मौत इंडिया
  • globalnewsandfacts
    लेफ्टिनेंट का पद अर्जित कर खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी का सितारा बने विवेक, प्रधानाचार्य जी.एम.एकेडमी भी सभी अध्यापक संग रहे उपस्थित । उत्तरप्रदेश
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
sanskrit

संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा-योजना गोष्ठी सम्पन्न

Posted on March 10, 2025March 13, 2025 By Pramod Kumar 1 Comment on संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा-योजना गोष्ठी सम्पन्न
Spread the love

संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त –संस्कृत उत्थान हेतु विचार-मंथन एवं कार्ययोजना बनी

देवरिया, 10 मार्च। प्रमोद कुमार यादव की रिपोर्ट
संस्कृत भाषा की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और उसके उत्थान के लिए आवश्यक योजनाओं पर विचार करने हेतु संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की दो दिवसीय प्रान्त समीक्षा-योजना गोष्ठी का आयोजन सरस्वती विद्यामंदिर, देवरिया में किया गया। इस गोष्ठी में प्रान्त के छह जनपदों से आए कार्यकर्ताओं और विद्वानों ने सहभागिता की। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से आए संस्कृतभारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गोपबन्धु मिश्र के मार्गदर्शन में देवभाषा संस्कृत के पुनर्जागरण हेतु गहन चिंतन-मंथन हुआ।

global news and facts
संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा – योजना गोष्ठी सम्पन्न।

Table of Contents

Toggle
  • संस्कृत पुनर्जागरण का आह्वान
  • संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
  • वृहद वार्षिक कार्ययोजना बनी
  • नवीन दायित्वों की घोषणा
  • संस्कृत को मिला स्वामी जी का संरक्षण – देवरिया में बहेगी संस्कृत की गंगा

संस्कृत पुनर्जागरण का आह्वान

कार्यक्रम में महासविता योगाश्रम, देवरिया के संस्थापक स्वामी अच्युतानन्द सरस्वती ने ऋषि परंपरा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कार्यकर्ताओं से निष्काम भाव से योगस्थ हो कर संस्कृत सेवा करने और भगवान श्रीकृष्ण के समान संस्कृत-रथ के सारथी बनने का आह्वान किया।

global news and facts
संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा – योजना गोष्ठी सम्पन्न।

संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रो. गोपबन्धु मिश्र ने अपने पाथेय में संस्कृत पुनर्जागरण हेतु कार्यकर्ताओं को समाज में सघन संपर्क करने और संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त के प्रान्त मंत्री डॉ. जोखन पाण्डेय शास्त्री ने अपने प्रस्ताविक भाषण में संस्कृत को जनभाषा बनाने के संकल्प का आह्वान करते हुए संस्कृत भाषा की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गेश पाण्डेय ने किया एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिरुद्ध सिंह ने किया।

global news and facts
संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा – योजना गोष्ठी सम्पन्न।

वृहद वार्षिक कार्ययोजना बनी

गोष्ठी में संस्कृत शिक्षण और प्रचार से संबंधित कई योजनाएँ बनीं, जिनमें शामिल हैं—

✅ पत्राचार द्वारा संस्कृत शिक्षण – पत्राचार द्वारा संस्कृत योजना के अनुसार घर बैठे संस्कृत सीखने के लिए नवीन छात्रों का संग्रह।
✅ संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण – प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से संस्कृत शिक्षकों का प्रशिक्षण करना।
✅ बाल संस्कार केंद्रों की स्थापना – 25 नए स्थानों पर संस्कृत सीखने के केंद्र प्रारंभ करना।
✅ संभाषण शिविरों का आयोजन – प्रान्त के सभी 10 जनपदों में संस्कृत संभाषण शिविर।
✅ गीता पारायण केंद्रों की स्थापना – 18 नए स्थानों पर गीता पाठ केंद्रों का शुभारंभ।
✅ कार्य विस्तार का संकल्प – संस्कृतानुरागियों, संस्कृत विद्वानों और कार्यकर्ता की सामूहिक शक्ति से इस वर्ष प्रान्त के 50 विकासखण्डों में कार्य विस्तार करने का संकल्प लिया गया।

नवीन दायित्वों की घोषणा

गोष्ठी के पश्चात् क्षेत्र संगठन मंत्री श्री प्रमोद पंडित की अनुमति से प्रान्त मंत्री डॉ. जोखन पाण्डेय एवं प्रान्त संगठन मंत्री डॉ. प्रकाश झा ने कार्यकर्ताओं के नूतन उत्तर दायित्वों की भी घोषणा की –

📌 प्रान्तीय श्लोक पाठन केंद्र प्रमुख – डॉ. राजेश चतुर्वेदी
📌 देवरिया विभाग संयोजक – डॉ. दुर्गेश पाण्डेय
📌 देवरिया जिला संयोजक – डॉ. त्रिपुरारी मिश्र
📌 कुशीनगर जिला संयोजक – श्री पवन तिवारी
📌 बलिया जिला संयोजिका – श्रीमती अनीता पाण्डेय
📌 देवरिया नगर संयोजक – श्री फणिन्द्र मणि त्रिपाठी
📌 भागलपुर खंड संयोजक – डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र

सलेमपुर से डॉ. बिन्ध्याचल दूबे ने इस पुनीत कार्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

global news and facts
संस्कृतभारती गोरक्षप्रान्त की प्रान्त समीक्षा – योजना गोष्ठी सम्पन्न।

संस्कृत को मिला स्वामी जी का संरक्षण – देवरिया में बहेगी संस्कृत की गंगा

संस्कृतभारती की इस समीक्षा-योजना गोष्ठी ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए नई ऊर्जा प्रदान की है। स्वामी अच्युतानन्द सरस्वती के संरक्षण और विद्वानों के मार्गदर्शन में देवरिया सहित पूरे गोरक्षप्रान्त में संस्कृत आंदोलन को और गति मिलेगी।

Must Read : जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

स्टोरी

Post navigation

Previous Post: जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Next Post: जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर के अध्यापकों ने होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

Related Posts

  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog
  • छोंजिन
    हौसलों की मिसाल: हिमाचल की दृष्टिबाधित बेटी “न देख सकी दुनिया, पर दिखाई राह — छोंजिन ओंगमो की एवरेस्ट जीत” इंडिया
  • Rdu Spectra subhanshu shukla
    शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष की ओर भारत का स्वाभिमानी कदम लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला बनेंगे अंतरिक्ष जाने वाले भारत के पहले दल के सदस्य इंडिया
  • gm academy
    शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव उत्तरप्रदेश
  • Chenab bridge
    दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चिनाब ब्रिज की 10 अद्भुत बातें जो आपको हैरान कर देंगी By Edu Spectra News Desk | Jammu & Kashmir इंडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
  • G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’
  • जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन
  • जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा समारोह
  • अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • trump shahbaaj sharif
    ​​​​​​​पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फंसे , ट्रम्प को X पर बधाई दी और पोस्ट करने के लिए VPN का इस्तेमाल किया, पाकिस्तान में दोनों बैन हैं विदेश
  • global news and facts om shanti om
    एक ही दिन रिलीज हुई 2 सुपरस्टार की फिल्में, 1 सुपरहिट दूसरी फ्लॉप, फिर इश्क की चली गोलियां मगर नहीं हुई शादी एंटरटेनमेंट
  • G.M. Academy Salempur
    नेताजी व्यक्ति और महापुरुष ही नहीं बल्कि ऊर्जावान विचार और प्रेरणास्प्रोत थे–मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • संजू सैमसन ने ये क्या कर दिया, साउथ अफ्रीका T 20 में डक पर आउट होते ही तोड़ दिया 15 साल पुराना रिकॉर्ड खेल जगत
  • Polish 20250704 195716547
    “हिंदी पत्रकारिता को कौन खोखला कर रहा है?” — अनिल अनूप ने मंच से उठाए तीखे सवाल. ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट Blog
  • computer python quiz globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Level Class 7th Quiz
  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर
  • जी एम एकेडमी
    जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास देवरिया

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme