Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • रिकी केज ने भारत का बढ़ाया मान, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुए नॉमिनेट, संगीतकार ने जताई खुशी एंटरटेनमेंट
  • computer python quiz globalnewsandfacts
    Computer Python Quiz Level Class 7th Quiz
  • G.M ACADEMY BARHAJ
    जी एम एकेडमी बरहज में योग दिवस पर बच्चों ने किया योगाभ्यास | नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी देवरिया
  • gma_mahila_samman
    जी.एम.एकेडमी मे हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सलेमपुर
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया
  • Meding Wall
    Famous “Mending Wall” – Robert Frost (4 pulitzer award winner) : Explanation & Question – answer. English
  • diwali G.M ACADEMY
    जी . एम . एकेडमी , सलेमपुर में दीपावली उत्सव: रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चो ने मनाया सत्य और संस्कृति का महापर्व | स्थानीय
  • G.M. Academy voters day
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ भव्य आयोजन National Voters’ Day Celebrated with Enthusiasm at G.M. Academy उत्तरप्रदेश
g.m.academy salempur

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सलेमपुर के जी.एम. एकेडमी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Posted on December 27, 2024December 27, 2024 By Pramod Kumar No Comments on पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सलेमपुर के जी.एम. एकेडमी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Spread the love

सलेमपुर (देवरिया)। स्थानीय कस्बा के जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। देश के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार के रूप में विख्यात डॉ. सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में छात्रों और स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रधानाचार्य ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, विद्वता और निष्ठा की मिसाल है। उनके नेतृत्व ने भारत को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर स्थापित किया। उनकी दूरदर्शिता से 1991 में भारत में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हुई, जिसने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।”

G.M. ACADEMY
जी. एम. अकेडमी सलेमपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रधांजलि देते हुए

इस शोक सभा के दौरान शिक्षक आशुतोष तिवारी ने डॉ. सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने देश को कई ऐतिहासिक आर्थिक और सामाजिक बदलावों की दिशा में अग्रसर किया। उनकी शांत नेतृत्व शैली और ईमानदारी ने उन्हें हर भारतीय के दिल में विशेष स्थान दिलाया।

कक्षा बारहवीं के एक छात्र ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेता हमें सिखाते हैं कि सादगी और निष्ठा से ही बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।” कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने कहा, “उनकी ईमानदारी और कार्यशैली हमें प्रेरित करती है कि हम भी अपने जीवन में सच्चाई और मेहनत को अपनाएं।”

SALEMPUR

सलेमपुर जी.एम. एकेडमी के शिक्षकों और छात्रों ने डॉ. सिंह के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके जीवन और योगदान को सदियों तक याद किया जाएगा। सभा के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और देश की सेवा का संकल्प लेने का आग्रह किया।

G.M.ACADEMY EDUSPECTRA
जी.एम. अकादमी सलेमपुर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को भावभीनी श्रधांजलि देते हुये अध्यापक एंड अध्यापिकाएं

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन न केवल राजनीतिक क्षेत्र बल्कि हर भारतीय के लिए व्यक्तिगत क्षति है। जी.एम. एकेडमी ने जिस भावनात्मक ढंग से उन्हें श्रद्धांजलि दी, वह उनकी सादगी और योगदान के प्रति सच्ची कृतज्ञता को दर्शाता है। उनका नाम हमेशा भारत के स्वर्णिम इतिहास का हिस्सा रहेगा। इस दौरान विद्यालय के दिलीप कुमार यादव, अजय मिश्र, अरुण तिवारी, पी.गोस्वामी, डी.मिश्र, डॉ. त्रिपुरारी मिश्र, अखिलेश यादव, प्रमोद कुमार, अभिषेक, दीपक, श्वेता राज, निधि, साक्षी, सरिता, रेनू, सरस्वती, अनुष्का आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

स्टोरी, उत्तरप्रदेश, देवरिया, पूर्वांचल, सलेमपुर

Post navigation

Previous Post: शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव
Next Post: श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी

Related Posts

  • sanskrit
    संस्कृत भारती गोरक्षप्रान्त की कार्ययोजना गोष्ठी 8 मार्च को देवरिया में देवरिया
  • Vishwambhar Nath Tiwari
    शिक्षा और समर्पण की अमर विरासत: स्वर्गीय विश्वंभर नाथ तिवारी जी को श्रद्धांजलि देवरिया
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250608 143311 0000
    St. Xavier’s School, Salempur का गौरव: सचिन मिश्रा को गूगल से एक करोड़ का पैकेज सलेमपुर
  • G.M. ACADEMY
    व्यग्र फाउंडेशन ने गौरैया बचाव हेतु जी.एम.एकेडमी को प्रदान किया काष्ठ निर्मित घोंसला | वाराणसी मेयर अशोक तिवारी भी रहे मौजूद पूर्वांचल
  • sanskrit sammelan
    पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न: विद्यार्थियों ने सीखी योग, संस्कृत संभाषण, नैतिक शिक्षा और आत्मविकास की कला शिक्षा
  • G.M. Academy
    मंत्रों की गूँज और आस्था: G.M. Academy में माँ सरस्वती पूजन का पावन आयोजन सलेमपुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी एम एकेडमी सलेमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
  • G.M. Academy के जूनियर विंग का शानदार रिज़ल्ट, अक्षत तिवारी बने ‘Student of the Year’
  • जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन
  • जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा समारोह
  • अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • G.M. academy Salempur
    शिक्षा, संस्कार, संगति, सन्मति, और स्वावलंबन करेगा आपका भविष्य सुरक्षित–चेयरमैन, जी एम एकेडमी देवरिया
  • sahodaya deoria
    छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु हुई सहोदया देवरिया की महत्वपूर्ण बैठक । सहोदया देवरिया की मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले देवरिया
  • gm academy samman
    नीट क्वालिफाई छात्र सिद्धार्थ मिश्र को जी एम एकेडमी ने किया सम्मानित, चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने किया उत्साहवर्धन सलेमपुर
  • G.S
    Crack competetive Exams with these 20 General Studies Secrets! for SSC, UPSC, Railway & more | MCQ Quiz
  • संस्कृत भारती
    संस्कृत भारती की गोष्ठी में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा देवरिया
  • gma salempur
    जी.एम. एकेडमी के सीनियर विंग का घोषित हुआ रिजल्ट, छात्रों ने हासिल की शानदार उपलब्धि सलेमपुर
  • Sanatan sanskriti
    हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक स्थानीय
  • deoria
    देवरिया का विकास : 1946 से 2025 तक की भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक यात्रा देवरिया

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme