Skip to content
  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
global news and facts

Global News and facts

  • रक्षा
  • इंडिया
  • खेल जगत
  • हेल्थ
  • स्टोरीज
  • शिक्षा
  • स्थानीय
    • देवरिया
    • पूर्वांचल
    • सलेमपुर
  • Toggle search form
  • g.m.academy salempur
    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सलेमपुर के जी.एम. एकेडमी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि स्टोरी
  • छठ पूजा
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” सलेमपुर
  • globalnewsandfacts
    छिलके वाला या छिला बादाम… बालों की ग्रोथ के लिए कौनसा जरूरी? यहां जानें सच्चाई हेल्थ
  • jaspritvsnaseem
    इहसानुल्लाह का जागा पाकिस्तान प्रेम बोले ‘जसप्रीत बुमराह से अच्छा बॉलर नसीम शाह है’, जाने वासिम अकरम का दावा आपको भी हैरान कर देगा परेशान! खेल जगत
  • us iraan israel
    अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स ध्वस्त, मुस्लिम देशों ने जताई नाराजगी विदेश
  • Shree Krishna Janmotsav
    जन्माष्टमी 2025: सलेंपुर कोतवाली में हुआ भव्य आयोजन, जी.एम. एकेडमी के प्राचार्य मोहन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति” सलेमपुर
  • G.M. ACADEMY SALEMPUR
    श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी उत्तरप्रदेश
  • Purple and White Modern Advertising Presentation 20250612 133924 0000
    हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जानिए जरूरी उपाय: गर्मियों में तेज धूप से रहें सतर्क स्टोरी
globalnewsandfacts

क्या है वो रिकॉर्ड जिसको डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही तोड़ देंगे ? क्या पड़ेगा भारत पर प्रभाव ?

Posted on November 7, 2024November 7, 2024 By Pramod Kumar No Comments on क्या है वो रिकॉर्ड जिसको डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही तोड़ देंगे ? क्या पड़ेगा भारत पर प्रभाव ?
Spread the love

डोनाल्ड ट्रम्प जो की रिपब्लिकन पार्टी से सम्बन्ध रखते हैं , उन्होंने कमला हैरिस (डेमोक्रेट्स) को अमेरिकी चुनाओं में हराकर अप्रत्याशित जीत दर्ज कर ली है । अभी कुछ जगहों के नतीजे आने बाकी हैं परन्तु रुझानो से उनकी जीत पक्की है शायद इसीलिए डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया ।

Table of Contents

Toggle
  • डोनाल्ड ट्रम्प ने तोडा 130 साल पुराना रिकॉर्ड
  • चुनावों से पहले सबको लगा कमला हैरिस राष्ट्रपति बन जाएँगी फिर कैसे ट्रम्प ने बाज़ी पलटी ।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर बधाई सन्देश में क्या कहा
  • भारत को क्या होंगे फायदे और नुकसान? जानें

डोनाल्ड ट्रम्प ने तोडा 130 साल पुराना रिकॉर्ड

दूसरी बार जनवरी 2025 में राष्ट्रपति की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के इतिहास का एक रिकॉर्ड को तोड़ देंगे जो 130 साल पहले दर्ज हुआ था । स्टीफन ग्रोवर क्लीवलैंड 130 साल पहले सन 1885 से 1889 तक अमेरिका के 22 वें राष्ट्रपति चुने गए थे , वे दुबारा सन 1893 से 1897 तक अमेरिका के 24 वें राष्ट्रपति रहे । वहीँ डोनाल्ड ट्रम्प सन 2016 रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से चुनाव जीतकर अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति बनें , इसके पश्चात 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं । और दूसरी बार अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बनेंगे ।

अमेरिका का पंसेल्वेनिया राज्य , कहा जाता है की जो इस गढ़ में जीत दर्ज कर लेता है, वो बढ़त बना लेता है ,क्योंकि यहाँ 19 निर्वाचक मंडल वोट हैं । ट्रम्प ने यहाँ शानदार जीत दर्ज की । फॉक्स न्यूज़ ने ट्रम्प के वहां से जीत दर्ज करते ही ये घोषणा कर दी की अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होंगे । डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी जीत पर फ्लोरिडा के कन्वेंशन से समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा,” अमेरिकावासियों आपको धन्‍यवाद। हमने असंभव को संभव कर दिखाया है। सीनेट पर हमारा कंट्रोल हो गया है। यह अमेरिकावासियों की जीत है। मैं आपके परिवार और भविष्‍य के लिए लड़ूगा।” डोनाल्ड ट्रम्प ने कहाँ हम अपनी सेना को मजबूत बनायेंगे और अब हम कोई जंग नहीं होने देंगे ।”

चुनावों से पहले सबको लगा कमला हैरिस राष्ट्रपति बन जाएँगी फिर कैसे ट्रम्प ने बाज़ी पलटी ।

चुनावों के पहले और चुनावों के मध्य डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर थी । फिर ऐसा क्या हुआ की ट्रम्प ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की ?
कमला हैरिस के चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण खुद राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं । अमेरिकी मतदाताओं के मन में राष्ट्रपति जो बाइडेन की छबी कमजोर राष्ट्रपति की होती चली गयी तथा उनके कार्यकाल में UN का विश्व पर कोई प्रभाव होता नहीं दिखा । उक्रेन रूस युद्ध हो या हमास का इस्राइल पर आतंकी हमला हो दोनों ही युद्ध को रुकवाने में बाइडेन प्रशासन नाकामयाब रहा । यहूदी वोटर्स ने भो डोनाल्ड ट्रम्प को वोट दिया ।

डोनाल्ड ट्रम्प की जीत का के कई कारण है , ट्रम्प पर दो बार जानलेवा हमले हुए इससे ट्रम्प को sympathy वोट्स मिले । इसके अलावा डोनाल्ड ट्रम्प अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते है उन्होंने चुनावों में उन मुद्दों को उठाया जो सीधे वोटर्स को लुभाने में मददगार साबित हुए जैसे ट्रम्प अश्वेत और लेटिन वोटर्स का भरोसा जितने में कामयाब रहे । ट्रम्प ने फ्लोरिडा के मिआमी जो की डेमोक्रेट्स का गढ़ था वहां 68 % वोटर्स लैटिन हैं यहाँ से ट्रम्प ने जीत दर्ज की जिसको शायद ट्रम्प को भी उम्मीद नहीं थी ।

बाइडेन के प्रशासन में अमेरिका की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर हुई जिसका मुद्दा ट्रम्प ने जोर-शोर से उठाया । उन्होंने बेरोजगारी , महंगाई , मुद्रास्फीति और कमजोर अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाया और कमला हैरिस को घेरा । डोनाल्ड ट्रम्प की जीत का एक और अहम् कारण उनका चुनावों में घोषणा करना की वे लोगों की इनकम टेक्स को या तो ख़त्म कर देंगे या तो बहुत ही सिमित कर देंगे , इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर कहा की चीन जैसे देशों से आने वाली वस्तुओं पर भरी टैरिफ लगायेंगे और उससे भरपाई करेंगे । इन मुद्दों ने ट्रम्प को जितने में बड़ी भूमिका अदा की ।

प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर बधाई सन्देश में क्या कहा

trump and modi globalnewsandfacts

डोनाल्ड ट्रम्प की एतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई सन्देश में x हैंडल पर लिखा , “मेरे मित्र @realDonaldTrump को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूँ। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें। “

भारत को क्या होंगे फायदे और नुकसान? जानें

डोनाल्ड ट्रूम के राष्ट्रपति चुने जाने से भारत को विशेष कोई लाभ या नुकसान नहीं होने वाला है । परन्तु चुनावों के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने हिन्दुओं को लेकर एक स्टेटमेंट दिया था , जो भारत में काफ़ी वायरल हुआ था । सब जानते हैं की बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बहुत हिंसा देखने को मिली , इसी के तहत डोनाल्ड ट्रम्प ने x हैंडल पर कहा , ” मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है, जो पूरी तरह से अराजकता की स्थिति में है।

मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं होता। कमला और जो ने दुनिया भर में और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है। वे इजरायल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक तबाही मचा चुके हैं, लेकिन हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और ताकत के जरिए शांति वापस लाएंगे!

हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की भी रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। मेरे प्रशासन के तहत, हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे ।” अब देखना ये है की राष्ट्रपति बनने के बाद बांग्लादेश की युनुस के प्रति उनका क्या रूख रहता है ।

Must Read : C-295 Military Transport aircraft

Blog, इंडिया, राजनीति, विदेश Tags:donald ट्रम्प ने तोडा 130 साल पुराना रिकॉर्ड, कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रम्प को दिया बधाई संसंदेश

Post navigation

Previous Post: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती : पराली जलाने पर लगेगा 30 हजार का जुर्माना । जाने आपकी कितनी जमीन पर कितना लगेगा जुर्माना ?
Next Post: सैमसन के लिए बॉर्डर पार से आया संदेश, जानें क्यों की प्रमुख बातें

Related Posts

  • us iraan israel
    अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स ध्वस्त, मुस्लिम देशों ने जताई नाराजगी विदेश
  • yoga day
    योग दिवस अनुशासन, स्वास्थ्य एवं संतुलन की जागरूकता का विशेष दिन- प्रधानाचार्य, जी एम एकेडमी सलेमपुर
  • C-295 Global News and Facts
    Tata Advance System (TAS) और स्पेन की Airbus मिलकर ‘मेक इन इंडिया’ के तहत गुजरात के बड़ोदरा में बनेगा दुनिया का सबसे पॉपुलर C-295 मिलिट्री ट्रासपोर्ट एयरक्राफ्ट . भारत के लिए क्यों है ख़ास ? रक्षा
  • Picsart 25 06 24 11 07 33 550
    130 किलोमीटर की ऐतिहासिक उड़ान सिर्फ ₹700 में — पहली बार यात्रियों को लेकर उड़ा इलेक्ट्रिक विमान विदेश
  • Chenab bridge
    दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल: चिनाब ब्रिज की 10 अद्भुत बातें जो आपको हैरान कर देंगी By Edu Spectra News Desk | Jammu & Kashmir इंडिया
  • gangtok
    गर्मियों में सुकून की तलाश? गंगटोक की गोद में -“गंगटोक डायरी G.M. Academy के प्रधानाचार्य का आत्मिक अनुभव” Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जी एम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी “नोवा विस्टा 2026” का ऐतिहासिक आयोजन
  • जी.एम. एकेडमी सलेमपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा समारोह
  • अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में जी एम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 37 पदक जीतकर बढ़ाया मान
  • वीर बाल दिवस पर जी.एम. एकेडमी में देशभक्ति का संचार । छात्र–छात्राओं ने प्रतिभा प्रदर्शन कर साहिबजादों को किया नमन
  • हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DESCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS AND CONDITION
  • जी एम एकेडमी
    जी एम एकेडमी के संस्थापक की धूमधाम से मनाई गई जयंती । बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी । जी एम एकेडमी के बच्चे वास्तव में हैं बहुत होनहार–आंञ्जनेय दास देवरिया
  • Polish 20250704 195716547
    “हिंदी पत्रकारिता को कौन खोखला कर रहा है?” — अनिल अनूप ने मंच से उठाए तीखे सवाल. ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट Blog
  • Indian airforce
    भारत ने चीन को पछाड़ा! दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना बनी IAF — WDMMA की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा इंडिया
  • taramira ke beej global news and facts
    दिल को बलवान बना देगी ये औषधि और हड्डियों के लिए है वरदान, कैल्शियम की कभी नहीं होगी कमी! हेल्थ
  • GM Academy Navratri
    जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव । नवदुर्गा एक्ट, डांडिया-गरबा और नवरात्रि गीत ने बांधा समां । महिषासुरमर्दिनी की मनमोहक झांकी ने सबका मन मोहा सलेमपुर
  • gm academy eduspectra
    विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर स्टोरी
  • Sanatan sanskriti
    हिंदू सम्मेलन बना भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का भव्य प्रतीक स्थानीय
  • globalnewsandfacts
    16 की उम्र में बनी स्टार, अंडरवर्ल्ड डॉन संग जुड़ा नाम, रातोंरात छोड़ दिया देश और अपने से बड़े डायरेक्टर से की शादी एंटरटेनमेंट

Copyright © 2026 Global News and facts.

Powered by PressBook News WordPress theme