श्री राम: सच्चे आदर्श पुरुष | प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: जीवन की गौरवशाली उपलब्धि – प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी

श्री राम वास्तव में सच्चे आदर्श पुरुष-- मोहन द्विवेदी

सलेमपुर (देवरिया)।
नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जी . एम . अकादेमी : खुशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा भगवान श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् अंशिका, श्रद्धा, आंचल, अपर्णा शुक्ला आदि छात्राओं द्वारा पारंपरिक भक्ति गीत राम सियाराम सियाराम जय जयराम प्रस्तुत की गई, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट ने कार्यक्रम की शोभा को बहुत आनन्ददायक बना दिया।

प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा भगवान श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

हिन्दी अध्यापक धर्मेंद्र मिश्र एवं ज्ञानेंद्र मिश्र ने आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के कर्तव्यनिष्ठा का बहुत ही सुन्दर व्याख्या की। संगीत अध्यापक करन मिश्र ने सुनो भाई राम कहानी की मनमोहक प्रस्तुति पर समस्त छात्र, छात्राएं एवं अध्यापक अध्यापिकाएं मंत्रमुग्ध हो गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि श्री राम हमारे आदर्श हैं, उनके नाम की महिमा तो उनसे भी बड़ी है। चक्रवर्ती सम्राट बनने जा रहे व्यक्ति को वन गमन का आदेश मिलने के बाद भी चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखा। यदि कोई व्यक्ति श्री राम को अपना आदर्श मानकर, उनके आचरण पर चलने की कोशिश करें तो आज भी वह पूजनीय होगा। श्री राम वास्तव में सच्चे आदर्श पुरुष हैं।

Related Post
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि श्री राम हमारे आदर्श हैं, उनके नाम की महिमा तो उनसे भी बड़ी है।

सैकड़ों वर्ष के बाद श्री रामलला का मंदिर और उनकी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हम सभी के जीवन काल में हुआ, हम लोग बहुत बड़े भाग्यशाली हैं। ऐसे भगवान श्री राम की कृपा सभी प्राणियों पर बनी रहे।

इस मौके पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं, अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया।


अवश्य पढ़ें : शिक्षा एवं खेल के साथ सर्वांगीण विकास में जी.एम.एकेडमी की भूमिका सराहनीय- नवनियुक्त लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव

Related Post
Recent Posts

This website uses cookies.