लेफ्टिनेंट
लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव का गाजे-बाजे के साथ हुआ । भव्य स्वागतलेफ्टिनेंट का पद अर्जित कर खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी का सितारा बने विवेक, प्रधानाचार्य जी.एम.एकेडमी भी सभी अध्यापक संग रहे उपस्थित ।
सलेमपुर नगर पंचायत (देवरिया) उत्तर प्रदेश। लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव आइएमए देहरादून से प्रशिक्षण उपरांत अपने निज निवास सलेमपुर आए, जिसकी खुशी में उनका भव्य स्वागत गाजे-बाजे के साथ उनके परिवारजनों एवं सगे संबंधियों द्वारा किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव के दादा हरिनाथ यादव रिटायर्ड सूबेदार मेजर भारतीय थल सेना, पिता पवन कुमार यादव रिटायर्ड सूबेदार मेजर भारतीय सेना, मामा प्रदीप कुमार यादव रिटायर्ड सूबेदार मेजर भारतीय सेना, भाई आशुतोष यादव, चाचा प्रमोद कुमार यादव, माता श्रीमती पूनम देवी, चाची प्रतिभा देवी, दादी चंद्रावती देवी, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, जी.एम.एकेडमी सलेमपुर की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, एआरपी उग्रसेन सिंह, राजस्व निरीक्षक राजन कुमार सिंह, जे पी यादव, प्रबंधक, बीआरडी डिग्री कॉलेज मरपही, मौसी नेहा यादव, नाना बह्मदेव यादव, नानी शुभावती देवी, अमित कुमार सिंह समाज सेवी सहित सैकड़ों लोगों ने फूल माला पहना कर अपनी अपनी बधाई एवं शुभकामना दिया। उनके इस शानदार स्वागत समारोह में परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद और सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।
विवेक कुमार यादव की छठवीं से बारहवीं की शिक्षा मिलिट्री स्कूल चैल, हिमाचल प्रदेश से हुई। तत्पश्चात् विवेक ने पहले ही प्रयास में एनडीए उत्तीर्ण कर अपने अंदर छुपी विशेष योग्यता का परिचय दिया, जिसकी सराहना चहुं ओर होने लगी।
तीन साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद आइएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट की पदवी प्राप्त कर माता-पिता, क्षेत्र, एवं राष्ट्र का नाम रौशन करने वाले विवेक ने अपने खानदान की लगातार तीसरी पीढ़ी में यह विशेष सफलता अर्जित कर अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया। श्री यादव की इस उपलब्धि पर उनके सभी इष्ट मित्रों ने बढ़ चढ़ कर बधाइयां और शुभकामनाएं दिया।
लेफ्टिनेंट विवेक कुमार यादव की माताजी ने मीडिया को संबोधित किया देखिये इस विडियो में